एक्सप्लोरर

धर्मेंद्र ने ट्रेन में पॉकेट मारते हुए शेयर की अपनी पुरानी फोटो, बोले- ऐसा कभी मत करना क्योंकि

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने फिल्मों में आने से पहले काफी संघर्ष किया है. ऐसे में उन्हें जब भी मौका मिलता है वह अपने फैंस को सीख देना नहीं भूलते हैं. एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है.

बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने वाले सितारे आज कामयाबी और शोहरत की बुलंदियों को छू रहे हैं. इनमें एक नाम दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) का भी है, जिन्हें बॉलीवुड का ही मैन कहा जाता है. उनका मुकाम आज भले ही ऊंचा हो लेकिन यहां पहुंचने के लिए भी उन्होंने काफी संघर्ष किया है. ऐसे में वह अक्सर फैंस के लिए इंस्पायरिंग पोस्ट शेयर करते हैं. एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है.

दरअसल, धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर खुद से जुड़ी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है. उनके द्वारा शेयर की गई यह एक ऐसी तस्वीर है जिसे देख लोग 2 मिनट सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. इस तस्वीर में धर्मेंद्र ट्रेन के अंदर किसी का पॉकेट मारते हुए नजर आ रहे हैं. धर्मेंद्र की इस ब्लैक एंड व्हाइट झलक पर नजर डालें तो ट्रेन में खड़े एक व्यक्ति का पॉकेट मारते हुए धरम पाजी दिखाई दे रहे हैं. लोकल ट्रेन की रेलिंग पकड़े धर्मेंद्र कैमरे को देखकर आंख मार रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

बताते चलें कि यह तस्वीर उनकी किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'ऐसा कभी मत करना क्योंकि हो सकता है ये आदमी अपनी बीमार मां की दवाइयां लेने जा रहा हो'. यह भले ही मजाक मस्ती में ली गई तस्वीर हो लेकिन कहना गलत नहीं होगा कि इसके जरिए धर्मेंद्र ने गहरा मेसेज दिया है, जो आपको जिंदगी की अनदेखी असलियत को समझने पर मजबूर कर देगा.

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर इस समय तेजी से वायरल हो रही है. फैंस भी तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा है, 'इतना हैंडसम चोर हो तो कोई पुलिस रिपोर्ट ही नहीं करेगा'. तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'आपने बहुत गहरी बात कह डाली है सर'.

बताते चलें कि, धर्मेंद्र ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. उन्होंने 1960 में आई फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से डेब्यू किया था. हालांकि, फिल्मों में करियर बनाने से पहले वह गैराज में रहा करते थे. खुद एक बातचीत के दौरान धर्मेंद्र ने बताया था कि मुंबई में उनके पास रहने के लिए घर नहीं था. उस समय वह ड्रिलिंग फर्म में काम किया करते थे. तब उन्हें सिर्फ 200 रुपए मिलते थे.

यह भी पढ़ें-

सलमान खान ने पूजा हेगड़े के साथ किया 'जुम्मे की रात' गाने पर डांस, नहीं कर पाए हुक स्टेप तो फैंस ने कह डाली ये बात

रणबीर कपूर संग अपने रिश्ते पर एक बार फिर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'बहुत सेफ जगह पर हूं'

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: माही विज ने बयां किया पैसे ना होने का दर्द, मिड वीक एविक्शन, आम्रपाली की राजनीति में एंट्री?
बिग बॉस 20: माही विज ने बयां किया पैसे ना होने का दर्द, मिड वीक एविक्शन, आम्रपाली की राजनीति में एंट्री?
'दृश्यम 3' 51 करोड़ के पार, प्री-सेल्स में तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 2026 की 13 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'दृश्यम 3' 51 करोड़ के पार, प्री-सेल्स में तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 2026 की 13 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
निमृत कौर के पिता को आतंकवादियों ने कर लिया था किडनैप, 7 दिन के टॉर्चर के बाद कर दी हत्या
निमृत कौर के पिता को आतंकवादियों ने कर लिया था किडनैप, 7 दिन के टॉर्चर के बाद कर दी हत्या

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget