एक्सप्लोरर

James Bond सीरीज़ की अगली फिल्म 'No Time to Die' को OTT पर रिलीज़ करने के लिए मेकर्स ने मांगे 4400 करोड़

'नो टाइम टू डाई' में डैनियल क्रैग मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म में डेनियल क्रैग पांचवीं बार जेम्स बॉन्ड का किरदार अदा कर रहे हैं. इससे पहले जेम्स बॉन्ड की सीरीज में डेनियल की एंट्री साल 2006 में फिल्म 'कसिनो रॉयल' से हुई थी.

जेम्स बॉन्ड के तौर पर डेनियल क्रेग की आखिरी फिल्म 'नो टाइम टू डाई' की रिलीज़ का रास्ता साफ नहीं हो पा रहा है जिसकी वजह से दर्शकों को अभी इस फिल्म को देखने के लिए और इंतज़ार करना पड़ सकता है.

पहले यह फिल्म अप्रैल 2020 में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते देश-विदेश में लगे लॉकडाउन और सिनेमाघरों के बंद होने से इसकी रिलीज़ अटक गई. मौजूदा हालातों को देखते हुए फिल्म की रिलीज़ को अप्रैल 2021 तक टाल दिया गया है. इस बीच मेकर्स इसकी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ के लिए प्रयासरत हैं लेकिन बात नहीं बन रही.

हॉलीवुड वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करने के लिए $600 मिलियन यानी तकरीबन 4400 करोड़ रुपए की डिमांड कर रहे हैं. इतनी बड़ी रकम चुकाने के लिए कोई ओटीटी प्लेटफॉर्म राज़ी नहीं हो रहा इसलिए फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करने की कोशिश भी नाकाम होती दिख रही है.

James Bond सीरीज़ की अगली फिल्म 'No Time to Die' को OTT पर रिलीज़ करने के लिए मेकर्स ने मांगे 4400 करोड़

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले दिनों मेकर्स ने नेटफ्लिक्स, एपल और अमेज़न जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से बातचीत की. इसमें एक साल के कॉन्ट्रैक्ट के लिए मेकर्स ने $600 मिलियन की डिमांड रखी. कोई भी ओटीटी प्लेटफॉर्म इसकी आधी कीमत भी देने को तैयार नहीं था. इस वजह से फिल्म की डिजिटल रिलीज़ की संभावना फ़िलहाल टल गई है.

आपको बता दें कि बतौर जेम्स बॉन्ड डेनियल क्रेग की यह पांचवी फिल्म है. उन्होंने 2006 में आई कसीनो रॉयल में पहली बार जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाया था. इसके बाद वह इसी रोल में क्वांटम ऑफ़ सोलास (2008), स्काईफॉल (2012) और स्पेक्ट्रर (2015) में दिखाई दिए.उनकी तीसरी बॉन्ड मूवी 'स्काइफॉल' ने ब्रिटेन में बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे कीर्तिमान बना लिए थे.

डेनियल जेम्स बॉन्ड के किरदार में इतने ज्यादा पॉपुलर हैं कि उन्हें 'नो टाइम टू डाई' में काम करने के लिए 450 करोड़ रुपए की फीस दी गई है. डेनियल को इस फिल्म में काम करके ही इतनी मोटी रकम मिल जाएगी जितनी कई बॉलीवुड फिल्मों की बॉक्सऑफिस पर कमाई नहीं होती.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाना पाटेकर की अचानक मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह आई सामने
नाना पाटेकर की अचानक मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह आई सामने
Box Office: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- 'द वन' और 'द पैराडाइज' का कलेक्शन
संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- कलेक्शन
400 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी अजय देवगन की 'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स
ठाणे में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का किया भंडाफोड़, 35 साल की एक्ट्रेस को बचाया
ठाणे में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का किया भंडाफोड़, 35 साल की एक्ट्रेस को बचाया

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget