एक्सप्लोरर

Coronavirus: ऋषि कपूर ने की आपातकाल घोषित करने की मांग, हुए ट्रोल

ऋषि कपूर ने कहा है कि कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए भारत सरकार को आपातकाल घोषित कर देना चाहिए. लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को ऋषि की बात अच्छी नहीं लगी.

इस वक्त देश और दुनिया में कोराना वायरस ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया है. यूरोप जैसे महाद्वीप में हालात बेहद खराब हैं. इटली में बीते 24 घंटों में करीब एक हजार लोगों की मौत हो गई हैं. भारत में भी इस बीमारी के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखा गया है. देश में इस स्थिति को देखते हुए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने एक बयान दिया है.

ऋषि कपूर ने कहा है कि कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए भारत सरकार को आपातकाल घोषित कर देना चाहिए. लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को ऋषि की बात अच्छी नहीं लगी.

कपूर ने ट्विटर पर कहा, "हमारे प्रिय भारतवासियों. हमें हरहाल में आपातकाल घोषित कर देना चाहिए. देखिए, देश में क्या कुछ हो रहा है. यदि टीवी पर भरोसा करें तो लोग पुलिकर्मियों को और चिकित्साकर्मियों को पीट रहे हैं. स्ििथति को नियंत्रित करने का दूसरा कोई तरीका नहीं है. यही हम सभी के हित में है."

लेकिन ऋषि की इन बातों से सहमति जताने के बदले अधिकांश यूजर्स ने उनके विचारों के लिए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

एक यूजर ने पूछा, "यह समस्या आपातकाल से कैसे सुधरेगी, जबकि लॉकडॉउन से नहीं सुधरेगी?" एक अन्य यूजर ने लिखा, "सर यह इतना आसान नहीं है. हमारे पास गरीबों के लिए कोई योजना नहीं कि आखिर वे कैसे जिंदा रहेंगे." एक यूजर ने लिखा, "आपको धन्यवाद, क्या मुंबई के लोग ऋषि कपूर के घर के चारों ओर 70 मीटर ऊंची दीवार बना सकते हैं, ताकि वह आपातकाल का अनुभव करें और खुश रहें."

ऋषि ने हाल ही में नेटिजन को चेतावनी दी थी कि वे उनकी जीवनशैली का मजाक न बनाएं, लेकिन यूजर्स ने उनके कथित मदिरा सेवन के बारे में फिर से टिप्पणी की.

एक यूजर ने लिखा, "शराब समस्याग्रस्त सोच पैदा करती है. शांत रहें जनाब कपूर." एक अन्य यूजर ने लिखा, "शराब पीना और उसे छोड़ना दोनों से समस्या पैदा होती हैं. एक को चुन लें." एक अन्य ने लिखा, "रात नौ बजे के बाद के उनके ट्वीट को गंभीरता से न लें."

यहां पढ़ें

अमेरिका में कोरोना का कहर, 1 लाख से ज्यादा हुई मरीज़ों की संख्या, ट्रंप ने 2 ट्रिलियन डॉलर के राहत पैकेज को दी मंज़री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 Box Office Day 14 Live: 14वें दिन 'धुरंधर 2' का धमाका, 7 बजे तक बना लिया ये रिकॉर्ड, 900 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म
14वें दिन 'धुरंधर 2' का धमाका, 7 बजे तक बना लिया ये रिकॉर्ड, 900 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म
Netflix April 2026 Release: अप्रैल में नेटफ्लिक्स पर बड़ा धमाका, 'मामला लीगल है 2' सहित ये बड़ी फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज
April में OTT पर धमाका, Netflix पर आ रही हैं ये बड़ी फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट
Dhurandhar 2 Worldwide BO: 'धुरंधर 2' की राह में रोड़ा बन ये तीन फिल्में, एक का कलेक्शन तो 2000 करोड़ से ज्यादा
'धुरंधर 2' की राह में रोड़ा बन ये तीन फिल्में, एक का कलेक्शन तो 2000 करोड़ से ज्यादा
Kapil Sharma Net Worth: मुंबई से लेकर पंजाब तक फैली है कपिल शर्मा की प्रॉपर्टी, जानें कॉमेडियन की टोटल नेटवर्थ
मुंबई से लेकर पंजाब तक फैली है कपिल शर्मा की प्रॉपर्टी, जानें कॉमेडियन की टोटल नेटवर्थ

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युद्ध के बीच ईरान में सत्ता संघर्ष, IRGC ने अपने हाथों में लिया पूरा कंट्रोल, पेजेशकियान की पावर पर संकट?
युद्ध के बीच ईरान में सत्ता संघर्ष, IRGC ने अपने हाथों में लिया पूरा कंट्रोल, पेजेशकियान की पावर पर संकट?
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कल सजा का ऐलान
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कल सजा का ऐलान
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
इंग्लैंड को छोड़ जिम्बाब्वे से खेलेंगे सैम कर्रन और उनके भाई टॉम कर्रन? जानें वायरल दावे की सच्चाई
इंग्लैंड को छोड़ जिम्बाब्वे से खेलेंगे सैम कर्रन और उनके भाई टॉम कर्रन? जानें सच्चाई
ओटीटी पर सनी देओल की सक्सेसफुल फिल्म 'बॉर्डर 2' छोड़ टीवी शोज देख रहे लोग, देखें टॉप 10 की लिस्ट
ओटीटी पर सनी देओल की सक्सेसफुल फिल्म 'बॉर्डर 2' छोड़ टीवी शोज देख रहे लोग, देखें टॉप 10 की लिस्ट
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
Viral Video : पहाड़ों पर घूमने गई थीं पापा की परियां, आपस में ही करने लगीं मार-कुटाई, देखें वायरल वीडियो
पहाड़ों पर घूमने गई थीं पापा की परियां, आपस में ही करने लगीं मार-कुटाई, देखें वायरल वीडियो
इन फूलों की रहती है भारी डिमांड, किसानों के लिए है तगड़े मुनाफे का सौदा
इन फूलों की रहती है भारी डिमांड, किसानों के लिए है तगड़े मुनाफे का सौदा
Embed widget