एक्सप्लोरर

सुशांत मामला: सीबीआई ने बंटी सजदेह से पूछताछ की, रिया-श्रुति मोदी से लेकर दिशा सालियान तक को लेकर पूछे सवाल

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आगे बढ़ते हुए, सीबीआई ने गुरुवार को बंटी सजदेह से पूछताछ की, जो भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और बॉलीवुड अभिनेता सुहैल खान के साले भी हैं.

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आगे बढ़ते हुए, सीबीआई ने गुरुवार को बंटी सजदेह से पूछताछ की, जो भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और बॉलीवुड अभिनेता सुहैल खान के साले भी हैं. सजदेह कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ हैं. इसमें दिवंगत अभिनेता की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और दिशा सालियान भी काम करती थीं.

लोकप्रिय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह से शादी की है. बंटी और रितिका चचेरे भाई-बहन हैं. उनकी दूसरी बहन सीमा की शादी अभिनेता और निर्देशक सोहेल खान से हुई है, जो सुपरस्टार सलमान खान के सबसे छोटे भाई हैं.

सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, सजदेह अपना बयान दर्ज कराने के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे. सीबीआई के एक सूत्र ने कहा कि एजेंसी जानना चाहती है कि श्रुति मोदी और दिशा सालियन ने सुशांत का अकाउंट कब तक संभाला था.

एजेंसी सजदेह से इस बारे में भी पूछताछ करेगी कि, क्या श्रुति मोदी ने सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के प्रोफाइल को भी संभाला है या नहीं. गौरतलब है कि सुशांत की मौत (14 जून) के ठीक पांच दिन पहले 9 जून को सालियन की मौत हुई थी.

सूत्र ने कहा कि सजदेह से यह भी पूछा जाएगा कि क्या सुशांत ने सालियन की आकस्मिक मृत्यु के बारे में किसी भी ऐसे व्यक्ति से बात की थी, जिन्होंने अभिनेता के साथ बहुत कम समय के लिए काम किया हो.

जांच एजेंसी सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत से लगातार दूसरे दिन दिवंगत अभिनेता के निजी कर्मचारी नीरज सिंह और केशव बचने के साथ पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही टीम सुशांत की मनोचिकित्सक सुसान वॉकर के बयान को भी रिकॉर्ड कर रही है.

सीबीआई के एक सूत्र ने कहा कि इंद्रजीत से एसपी नुपूर प्रसाद ने बुधवार को नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी. अब उनसे सुशांत और उनके परिवार के सदस्यों के और उनकी बेटी व अभिनेता के संबंधों के बारे में पूछा जाएगा.

उनसे यह भी पूछा जाएगा कि 8 जून को उनका ब्रेक-अप क्यों हुआ और रिया ने अपने मोबाइल पर सुशांत का नंबर ब्लॉक क्यों किया. उन्हें वित्तीय निवेश योजनाओं के बारे में भी जवाब देना होगा, क्योंकि सुशांत और इंद्रजीत के परिवार के सदस्य का एक वीडियो क्लिप सार्वजनिक डोमेन में सामने आया है, जहां दिवंगत अभिनेता अभिनय छोड़ने और अपने जीवन में कुछ नई चीज शुरू करने की बात कर रहे हैं.

फेडरल एजेंसी ने बिहार सरकार की एक सिफारिश के बाद 6 अगस्त को केंद्र सरकार के आदेश पर मामला दर्ज किया था. यह मामला दिवंगत अभिनेता के पिता के.के. सिंह ने रिया, उसकी मां संध्या, पिता इंद्रजीत, भाई शोविक, श्रुति मोदी, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, पिठानी और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhojpuri Bawaal Grand Premiere: 'मेरा करियर खत्म था...', आम्रपाली दुबे को लकी मानते हैं निरहुआ, कहा- मुझे नई जिंदगी दी
'मेरा करियर खत्म था...', आम्रपाली दुबे को लकी मानते हैं निरहुआ, कहा- मुझे नई जिंदगी दी
क्या आकांक्षा चौधरी को उनका गुस्सा ले डूबा? 'लॉक अप 2' से हुईं एलिमिनेट, बोलीं- 'कोई भी मुझसे भिड़ने आता..'
क्या आकांक्षा चौधरी को उनका गुस्सा ले डूबा? 'लॉक अप 2' से हुईं एलिमिनेट
इस वजह से परेशान होकर विजय सेतुपति ने बंद किए कैमियो रोल, खुद बताई सच्चाई
इस वजह से परेशान होकर विजय सेतुपति ने बंद किए कैमियो रोल, खुद बताया सच
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget