एक्सप्लोरर

'महाभारत' के भीम ने केवल 100 रुपए लेकर शुरू किया था फिल्मी करियर

दूरदर्शन पर बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' शो का रीटेलीकास्ट किया जा रहा है है. शो की टीआरपी बेहद शानदार चल रही है.

नई दिल्ली: दूरदर्शन पर बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' का रीटेलीकास्ट किया जा रहा है. जिसके चलते 'महाभारत' से जुड़े कलाकार एक बार फिर चर्चा में हैं. 'महाभारत' में रोल अदा करने वाले हर कलाकार ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के बीच छहरी छाप छोड़ी. आज हम आपको 'महाभारत' में भीम का रोल अदा करने वाले एक्टर प्रवीण कुमार सोबती से जुड़ी बेहद दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप यकीनन हैरान रह जाएंगे.

'महाभारत' में भीम का रोल काफी ताकतवर था. इसे अदा करने वाले प्रवीण वास्तविक जीवन में भी ऐसे ही थे. प्रवीण कुमार सोबती एक एथलीट थे. अभिनय की दुनिया में आने से पहले प्रवीण स्पोर्ट्स में थे. वह हैमर और डिस्क थ्रो में एशिया के नंबर एक खिलाड़ी रहे. लेकिन अचानक वह अभिनय की ओर बढ़ गए. प्रवीण ने 100 रुपये के शगुन के साथ अभिनय में हाथ आजमाया. प्रवीण उस समय ग्वालियर में बीएसएफ में थे. करियर बदलने का विचार उनके दिमाग में यहीं आया. वह फिर से सुर्खियों में आने के लिए कुछ और करना चाहते थे. भगवान ने उनके मन की बात सुनी और बहुत जल्द उन्हें फिल्म का प्रस्ताव मिला.

एक इंटरव्यू में प्रवीण सोबती ने बताया कि उन दिनों श्रीनगर में उनका एक शिविर लगा हुआ था. वहां, कुछ लोग फिल्म की शूटिंग के लिए आए थे. जितेंद्र की फिल्म 'लोक-परलोक' की शूटिंग चल रही थी. उन्होंने कहा कि मुझे देखकर फिल्म के निर्देशक ने उनके बारे में किसी से पूछताछ करवाई. इसके बाद उनके क्रू की एक लड़की मेरे पास आई और मुझसे एक्टिंग लाइन में शामिल होने के लिए कहा. फिर वह शगुन के रूप में 1100 रुपये देने लगी.

उस समय प्रवीण एक सरकारी कर्मचारी थे, इसलिए उन्होंने पैसे लेने से इनकार कर दिया. बहुत जिद के बाद प्रवीण ने 100 रुपए लिए. इसी से उनके अभिनय करियर की शुरुआत हुई. वह 10-15 दिनों के बाद मुंबई चले गए.

प्रवीण के दोस्त ने एक बार उन्हें 'महाभारत' के निर्देशक बीआर चोपड़ा से मिलने की सलाह दी. दोस्त की सलाह पर वह बीआर चोपड़ा से मिले और पहली ही मुलाकात में प्रवीण को भीम के रोल के लिए सिलेक्ट कर लिया गया था. 'महाभारत' में निभाए भीम के किरदार में दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया और उनकी एक्टिंग की भी जमकर सराहना हुई. प्रवीण कुमार ने फिल्म 'रक्षा' से बॉलीवुड में कदम रखा. 2013 में प्रवीण ने आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए. उन्होंने वज़ीरपुर सीट से AAP के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन वे हार गए.

ये भी पढ़ें:

'रामायण' के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी का खुलासा, बताया शो के लिए उस वक्त कितनी मिलती थी सैलरी

TikTok Viral Video: मोनालिसा ने पति विक्रांत के साथ बनाया मजेदार वीडियो, हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
Diljit Dosanjh Delhi Concert live: 'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले
'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
शाहरुख के ‘मन्नत’ का सपना कैसे हुआ पूरा? अनिल कपूर ने सुनाया बंगला खरीदने का दिलचस्प किस्सा
शाहरुख के ‘मन्नत’ का सपना कैसे हुआ पूरा? अनिल कपूर ने सुनाया बंगला खरीदने का दिलचस्प किस्सा

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget