एक्सप्लोरर

क्या सच में सोनाक्षी सिन्हा को डेट कर रहे हैं जहीर इकबाल? अफेयर की खबरों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Zaheer On Dating Sonakshi: जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा के डेटिंग की खबरें अब काफी आम हो चुकी हैं. हालांकि, दोनों अब तक इसपर कहने से बचते रहे थे, लेकिन अब जहीर इकबाल ने खुलकर बातचीत की है.

Zaheer Iqbal On Dating Rumours With Sonakshi Sinha: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनीक्षी सिन्हा भले ही काफी समय से बड़े पर्दे पर नहीं दिखी हैं, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रिलेशनशिप की खबरें कई बार सामने आती हैं और दोनों को अक्सर ही साथ में स्पॉट किया जाता है. दोनों के रिलेशनशिप के चर्चे काफी आम हो गए हैं, हालांकि दोनों ही इस पर कुछ भी कहने से हमेशा बचते रहे. अब जहीर इकबाल ने सोनाक्षी संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है.

सोनाक्षी को बताया अपना बेस्ट फ्रेंड

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जहीर इकबाल ने सोनाक्षी संग अपने रिश्ते की शुरुआत का जिक्र किया है. एक्ट्रेस के बारे में बात करते हुए उन्होंने उनकी तारीफ में कसीदें पढ़ डाले. जहीर इकबाल के मुताबिक, 'यह सब एक शरारत से शुरू हुआ. मेरा और सोनाक्षी का रिश्ता पूरी तरह से प्लेटोनिक दोस्ती है. सोना के साथ काम करना एक धमाके की तरह है. सुबह उठना और अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ काम पर जाना बहुत अच्छा एहसास है. इसके अलावा वह प्रतिभा की भंडारी भी हैं. मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है'.

सोनाक्षी के लिए जहीर इकबाल ने किया था पोस्ट

बता दें कि, जून 2022 में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के जन्मदिन पर जहीर (Zaheer Iqbal) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अभिनेत्री का एक वीडियो साझा किया था. वीडियो में यूं तो दोनों प्लेन में बैठे मस्ती करते दिखे थे, लेकिन एक्ट्रेस के लिए कैप्शन में 'लव यू' लिखना और फिर सोनाक्षी की तरफ से भी कमेंट में लव यू कहकर जवाब आना, इनके रिलेशनशिप में होने की ओर इशारा कर रहा था. इस पोस्ट पर फैंस ही नहीं कई सेलेब्स ने भी प्यार बरसाया था.

Double XL में साथ दिखेंगे जहीर और सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक साथ फिल्म Double XL में नजर आएंगे. इन दिनों दोनों कलाकार फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं. फिल्म में इन दोनों के अलावा हुमा कुरैशी भी नजर आएंगी. फिल्म की कहानी एक प्लस साइज महिला की है, जो बॉडी शेमिंग करने वालों के खिलाफ लड़ती है. बता दें कि यह फिल्म आने वाले 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- फिल्म इंडस्ट्री के इस रंग को देख डिप्रेशन में चली गईं थी Nargis Fakhri , सालों बाद बताई आपबीती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन
Awarapan 2 करने के लिए राजी नहीं थे इमरान हाशमी? प्रोड्यूसर ने बताया कैसे बनी बात
'आवारापन' करने के लिए राजी नहीं थे इमरान हाशमी? प्रोड्यूसर ने बताया कैसे बनी बात
'सब केसर बेच रहे हैं और आप...', सवाल पर अक्षय कुमार ने दिया ऐसा रिएक्शन
'सब केसर बेच रहे हैं और आप...', सवाल पर अक्षय कुमार ने दिया ऐसा रिएक्शन
'रेस्टोरेंट में मुझे बोला पेंटी उतारकर दो', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फेम एक्ट्रेस ने झेला कास्टिंग काउच
'रेस्टोरेंट में मुझे बोला पेंटी उतारकर दो', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फेम एक्ट्रेस ने झेला कास्टिंग काउच

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget