एक्सप्लोरर

'सिलसिला' में Yash Chopra ने दिखाई थी इस सुपरस्टार की असली कहानी, पर्सनल लाइफ का बन गया था मजाक!

Yash Chopra on Silsila Movie Story: अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन की इकलौती फिल्म का नाम 'सिलसिला' है. इस फिल्म को लेकर यश चोपड़ा ने अपने आखिरी इंटरव्यू में एक दिलचस्प किस्सा सुनाया था.

Yash Chopra on Silsila Movie Story: साल 1981 में फिल्म सिलसिला आई जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी. लेकिन इसके गाने और खासकर फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आई. फिल्म सिलसिला की कहानी यश चोपड़ा ने एक सुपरस्टार की रियल लाइफ को देखते हुए लिखी थी. इसके बारे में यश चोपड़ा ने अपने आखिरी इंटरव्यू में इसका जिक्र किया था और फिल्म बनने का किस्सा भी सुनाया था.

साल 2012 में शाहरुख खान ने यश चोपड़ा का इंटरव्यू लिया था लेकिन इसके कुछ महीने के बाद ही अक्टूबर 2012 में यश जी का निधन हो गया था. उस इंटरव्यू में यश चोपड़ा ने कई किस्से सुनाए जिसमें से 'सिलसिला' की कहानी को लेकर भी कुछ बातें शेयर की.


सिलसिला' में Yash Chopra ने दिखाई थी इस सुपरस्टार की असली कहानी, पर्सनल लाइफ का बन गया था मजाक!

यश चोपड़ा ने सुनाया था 'सिलसिला' का किस्सा

यश चोपड़ा के 80वें बर्थडे पर यशराज फिल्म्स के स्टूडियो मे शाहरुख खान ने यश चोपड़ा से ढेर सारी बातचीत की थी. यही इंटरव्यू उनकी लाइफ का आखिरी बना क्योंकि उसी साल उनका निधन हो गया था. जब शाहरुख खान ने यश चोपड़ा से फिल्म सिलसिला से जुड़े किस्से शेयर करने को कहा तो यश जी पहले हंसे फिर बोले. उन्होंने कहा था कि 'सिलसिला' को उन्होंने अमिताभ बच्चन की रियल लाइफ को ध्यान में रखकर बनाया था. 

कास्टिंग को लेकर यश चोपड़ा ने क्या कहा था?

उस दौरान अमिताभ और रेखा के अफेयर के किस्से खूब सुर्खियों में थे, वहीं जया बच्चन इसपर काफी गुस्सा करती थीं, ऐसा कहा जाता है. यश चोपड़ा ने बताया था कि 'सिलसिला' में अमिताभ बच्चन, परवीन बॉबी और स्मिता पाटिल को कास्ट किया गया था. कुछ शॉट्स भी लिए जा चुके थे लेकिन उन्हें मजा नहीं आ रही थी क्योंकि वो रेखा और जया को फिल्म में लेना चाहते थे. उन्होंने इस बारे में अमिताभ बच्चन से बात भी की लेकिन उन्होंने कहा कि ऐसा होना मुश्किल है. 


सिलसिला' में Yash Chopra ने दिखाई थी इस सुपरस्टार की असली कहानी, पर्सनल लाइफ का बन गया था मजाक!

'सिलसिला' की शूटिंग में आई थी मुश्किल

यश चोपड़ा अपने परफेक्शन के लिए जाने जाते थे इसलिए उन्होंने खुद रेखा और जया बच्चन से बात की जिसके लिए रेखा तो तैयार हो गईं लेकिन जया बच्चन को मनाना काफी मुश्किल था. यश चोपड़ा ने ये भी बताया था कि शूटिंग के दौरान उन्हें सामने लाने में काफी मुश्किल भी हुई थी लेकिन आखिरकार फिल्म बनी और रिलीज हुई. फिल्म को रिस्पॉन्स तो ठीक नहीं मिला था लेकिन अमिताभ और रेखा के किस्से जो अफवाब बताए जाते थे वो पक्के होते दिखे.

'सिलसिला' के बाद साथ नहीं दिखे रेखा-बिग बी

फिल्म सिलसिला के गाने सुपरहिट हुए थे और कहानी अमिताभ बच्चन की रियल लाइफ पर ही बनी थी. इस बात को यश चोपड़ा ने साफतौर पर बताया था और जब कई मैग्जीन-अखबारों में बिग बी-रेखा के अफेयर की खबरें छपीं तो जया बच्चन बहुत नाराज हुईं. बताया जाता है कि जया ने बिग बी रेखा के साथ कभी काम ना करने की कसम ली थी जिसे उन्होंने निभाया. यही वजह है कि आज तक रेखा और अमिताभ बच्चन 'सिलसिला' के बाद कभी साथ नजर नहीं आए.

यह भी पढ़ें: Birthday Special Gauri Pradhan: गंभीर स्वभाव की गौरी प्रधान ने कैसे की चुलबुले हितेन तेजवानी से शादी? दिलचस्प है लव स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

300 करोड़ में बिकेंगे भंसाली की 'लव एंड वॉर' के राइट्स? रिलीज से 5 महीने पहले घमासान, रेस में कूदे ये 3 बड़े नाम
300 करोड़ में बिकेंगे भंसाली की 'लव एंड वॉर' के राइट्स? रिलीज से 5 महीने पहले घमासान
शहनाज गिल ने शूटिंग करते वक्त निगली नोजरिंग, मदद को भागे एक्टर सौरभ
शहनाज गिल ने शूटिंग करते वक्त निगली नोजरिंग, मदद को भागे एक्टर सौरभ
एग फ्रीजिंग नहीं करवाना चाहतीं सुरभि चंदना, बोलीं- हार्मोनल इंबैलेंस को लेकर डर लगता है
एग फ्रीजिंग नहीं करवाना चाहतीं सुरभि चंदना, बोलीं- हार्मोनल इंबैलेंस को लेकर डर लगता है
फिल्म 'दिल चाहता है' की रिलीज को 25 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर की पोस्ट
फिल्म 'दिल चाहता है' की रिलीज को 25 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर की पोस्ट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget