एक्सप्लोरर

Box Office : 'बाहुबली 2' की कमाई की 'सुनामी' जारी, 1000 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म!

नई दिल्ली : ‘बाहुबली 2’ की 'सुनामी' में बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त हो गए हैं. हिंदी समेत दूसरे भारतीय भाषाओं में भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में एस.एस. राजामौली की इस फिल्म ने 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्मी वेबसाइट koimoi के मुताबिक  ‘बाहुबली-2 : द कॉनक्लूजन’ की वर्ल्डवाइड कमाई तकरीबन 925 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

वेबसाइट के मुताबिक फिल्म की भारत में नेट कमाई 587 करोड़ रुपये है. वहीं फिल्म ने विदेशों में तकरीबन 180 करोड़ रुपये की कमाई की है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक हिंदी वर्जन में फिल्म अबतक 266.75 करोड़ की कमाई कर चुकी है. आपको यह भी बता दें कि पहले हफ्ते की कमाई के मामले में सलमान, आमिर की फिल्में 'बाहुबली 2' के आगे कहीं नहीं टिकती हैं.

'सुल्तान' ने जहां पहले हफ्ते 197.54 करोड़ का कारोबार किया था वहीं 'दंगल' ने 229.16 करोड़ की कमाई की थी. दोनों फिल्मों के मुकाबले 'बाहुबली 2' ने सिर्फ हिंदी वर्जन में पहले हफ्ते 247 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की. Box Office : 'बाहुबली 2' की कमाई की 'सुनामी' जारी, 1000 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म! फिल्म कमाई के मामले में जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है ऐसा लगता है कि जल्द ही यह 1000 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार कर लेगी. बता दें कि 'दंगल' और 'पीके' की वर्ल्डवाइड कमाई के रिकॉर्ड को 'बाहुबली 2 : द कनक्लूजन' पहले ही तोड़ चुकी है. 'पीके' की अबतक की वर्ल्डवाइड कमाई 792 करोड़ है वहीं 'दंगल' की वर्ल्डवाइड कमाई 742 करोड़ है. बाहुबली द बिगनिंग' और 'बाहुबली द कंक्लूजन' के बाद पर्दे पर दिखेगी 'बाहुबली 3' ? जानें, 'बाहुबली 2' ने बनाए हैं कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड... फिल्म समीक्षक तरन आदर्श के मुताबिक ‘बाहुबली-2 : द कनक्लूजन’ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. फिल्म अमेरिका में अबतक तकरीबन 100 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. Baahubali वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है 'बाहुबली 2'

गौरतलब है कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और ये फिल्म मूल रूप से तेलुगू में बनी है और हिंदी सहित 6 भाषाओं में रिलीज हुई है.

‘बाहुबली 2’ के इन डायलॉग्स पर सिनेमाहॉल में बज रही हूं खूब तालियां जानें- किसी एक्टर ने ‘बाहुबली’ को हिंदी में दी है अपनी दमदार आवाज, बाहुबली 2: BooK My Show पर हर सेकेंड बुक हुए 12 टिकट, 3.3 मिलियन बुकिंग के साथ टूटे सारे रिकॉर्ड

Box Office : 'बाहुबली 2' की कमाई की 'सुनामी' जारी, 1000 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म!

इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन,  नासिर और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म बहुत ही भव्य है और इसकी कहानी बहुत ही रफ्तार के साथ आगे बढ़ती है. समीक्षकों ने इस फिल्म को रेटिंग तो अच्छी दी है और दर्शक भी इसे खूब सराह रहे हैं. आखिरकार कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? लेकिन इसके अलावा भी इस फिल्म में बहुत कुछ है. आपका सालों का इंतजार बिल्कुल भी जाया नहीं जाएगा क्योंकि डायरेक्टर राजामौली ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 अक्टूबर पर नेटफ्लिक्स पर एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रही ये 4 फिल्में
30 अक्टूबर पर नेटफ्लिक्स पर एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रही ये 4 फिल्में
Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: बॉलीवुड हसीनाओं ने पिया के नाम से रचाई मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान की तस्वीरें आईं सामने
लाइव: बॉलीवुड हसीनाओं ने पिया के नाम से रचाई मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान की तस्वीरें आईं सामने
'ईठा' का 'स्त्री 2' कनेक्शन, श्रद्धा कपूर ने बताई ट्रेलर की रिलीज डेट, शेयर की डरावनी झलक
'ईठा' का 'स्त्री 2' कनेक्शन, श्रद्धा ने बताई ट्रेलर की रिलीज डेट, दिखाई डरावनी झलक
एक होर्डिंग ने बदली कृति खरबंदा की किस्मत, ऐसे मिला फिल्मों में पहला मौका
एक होर्डिंग ने बदली कृति खरबंदा की किस्मत, ऐसे मिला फिल्मों में पहला मौका

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget