एक्सप्लोरर

Box Office : 'बाहुबली 2' की कमाई की 'सुनामी' जारी, अब नजरें 1000 करोड़ पर

नई दिल्ली : ‘बाहुबली 2’ की 'सुनामी' में बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त हो गए हैं. हिंदी समेत दूसरे भारतीय भाषाओं में भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में एस.एस. राजामौली की इस फिल्म ने एक हफ्ते में 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्मी वेबसाइट koimoi के मुताबिक  ‘बाहुबली-2 : द कॉनक्लूजन’ की वर्ल्डवाइड कमाई तकरीबन 860 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक सिर्फ भारत में बाहुबली 2 की नेट कमाई 534 करोड़ रुपये है. हिंदी वर्जन में फिल्म अबतक 247 करोड़ की कमाई कर चुकी है. पहले हफ्ते की कमाई के मामले में सलमान, आमिर की फिल्में 'बाहुबली 2' के आगे कहीं नहीं टिकती हैं. 'सुल्तान' ने जहां पहले हफ्ते 197.54 करोड़ का कारोबार किया था वहीं 'दंगल' ने 229.16 करोड़ की कमाई की थी. दोनों फिल्मों के मुकाबले 'बाहुबली 2' ने सिर्फ हिंदी वर्जन में पहले हफ्ते 247 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली है.

Box Office : 'बाहुबली 2' की कमाई की 'सुनामी' जारी, अब नजरें 1000 करोड़ पर

फिल्म कमाई के मामले में जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है ऐसा लगता है कि जल्द ही यह 1000 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार कर लेगी. बता दें कि 'दंगल' और 'पीके' की वर्ल्डवाइड कमाई के रिकॉर्ड को 'बाहुबली 2 : द कनक्लूजन' पहले ही तोड़ चुकी है. 'पीके' की अबतक की वर्ल्डवाइड कमाई 792 करोड़ है वहीं 'दंगल' की वर्ल्डवाइड कमाई 742 करोड़ है.

बाहुबली द बिगनिंग' और 'बाहुबली द कंक्लूजन' के बाद पर्दे पर दिखेगी 'बाहुबली 3' ?

जानें, 'बाहुबली 2' ने बनाए हैं कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड...

फिल्म समीक्षक तरन आदर्श के मुताबिक ‘बाहुबली-2 : द कनक्लूजन’ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. शरुआती चार दिनों में ही फिल्म ने 65.65 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी.

तरन आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि  ‘बाहुबली-2 : द कनक्लूजन’ भारत की पहली ऐसी फिल्म है जिसने अमेरिका में महज 4 दिनों में 65.65 करोड़ रुपए की कमाई की है. Baahubali वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है 'बाहुबली 2'

गौरतलब है कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और ये फिल्म मूल रूप से तेलुगू में बनी है और हिंदी सहित 6 भाषाओं में रिलीज हुई है.

‘बाहुबली 2’ के इन डायलॉग्स पर सिनेमाहॉल में बज रही हूं खूब तालियां जानें- किसी एक्टर ने ‘बाहुबली’ को हिंदी में दी है अपनी दमदार आवाज, बाहुबली 2: BooK My Show पर हर सेकेंड बुक हुए 12 टिकट, 3.3 मिलियन बुकिंग के साथ टूटे सारे रिकॉर्ड

Box Office : 'बाहुबली 2' की कमाई की 'सुनामी' जारी, अब नजरें 1000 करोड़ पर

इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन,  नासिर और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म बहुत ही भव्य है और इसकी कहानी बहुत ही रफ्तार के साथ आगे बढ़ती है. समीक्षकों ने इस फिल्म को रेटिंग तो अच्छी दी है और दर्शक भी इसे खूब सराह रहे हैं. आखिरकार कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? लेकिन इसके अलावा भी इस फिल्म में बहुत कुछ है. आपका सालों का इंतजार बिल्कुल भी जाया नहीं जाएगा क्योंकि डायरेक्टर राजामौली ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, जांच के लिए 15 स्पेशल टीम का हुआ गठन
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, जांच के लिए 15 स्पेशल टीम का हुआ गठन
Breaking: टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
कभी रामलीला में सीता बनती थीं ‘मिर्जापुर’ की डिम्पी, याद आई बचपन की यादें
कभी रामलीला में सीता बनती थीं ‘मिर्जापुर’ की डिम्पी, याद आई बचपन की यादें
'मिर्जापुर द मूवी' ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसर
'मिर्जापुर द मूवी' ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसर

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget