एक्सप्लोरर

Emancipation के प्रमोशन पर Will Smith ने ऑस्कर थप्पड़ कांड पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी गलती की सजा...

Will Smith On Oscars Slap Incident: ऑस्कर 2022 में थप्पड़ की घटना के बाद से विल स्मिथ के सितारे गर्दिश में हैं. अब फाइनली उनकी फिल्म 'इमेन्सिपेशन' रिलीज होने जा रही है जिसका एक्टर प्रमोशन कर रहे हैं.

Will Smith On Oscars Slap Incident: ऑस्कर 2022 के मंच पर कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद से हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ (Will Smith) की इमेज को काफी नुकसान पहुंचा है. अब एक्टर इस साल रिलीज होने वाली अपनी फिल्म 'इमेन्सिपेशन' (Emancipation) के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अवॉर्ड जीतने वाले विल स्मिथ ने ऑस्कर समारोह में मंच पर क्रिस रॉक को अपनी पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ का मजाक उड़ाने पर मंच पर थप्पड़ मारने के बाद दर्शकों को चौंका दिया था. अब अपनी फिल्म के प्रमोशन पर एक्टर ने इस थप्पड़ कांड का जिक्र करते हुए पहली बार चुप्पी तोड़ी है. 

थप्पड़ कांड के बाद फिल्म प्रमोशन में जुटे विल स्मिथ

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ऑस्कर 2022 में उनके थप्पड़ की घटना के मद्देनजर, मेकर्स ने विल स्मिथ की फिल्म 'इमेन्सिपेशन' की रिलीज डेट को स्थगित करने का फैसला किया था. अब एक्टर अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने में पूरी तरह से जुट गए हैं.  

विल स्मिथ ने टीम के लिए जताई चिंता

वैराइटी की रिपोर्ट के अनुसार, जब स्मिथ से पूछा गया कि वो उन दर्शकों से क्या कहना चाहते हैं जो अभी तक थप्पड़ की घटना के बाद उनकी वापसी के लिए तैयार नहीं हैं. इस पर एक्टर ने जवाब दिया, 'मैं पूरी तरह से समझता हूं- अगर कोई तैयार नहीं है, तो मैं बिल्कुल इसका सम्मान करता हूं. मेरी सबसे बड़ी चिंता मेरी टीम है. एंटोनी ने वो किया है जो मुझे लगता है कि उनके पूरे करियर का सबसे बड़ा काम है. इस टीम के लोगों ने अपने पूरे करियर में काफी बेहतरीन काम किए हैं और मेरी वजह से मेरी टीम को सजा ना दें. मैं बस इसी लिए यहां आया हूं.'

बता दें कि ऑस्कर के मंच पर कॉमेडियन क्रिस रॉक ने स्मिथ की पत्नी जेडा के गंजेपन का मजाक बनाया था, जिसकी वजह से विल ने मंच पर ही सबके सामने क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया था और वापस अपने जगह पर आकर बैठने के बाद भी क्रिस रॉक को काफी भला बुरा कहते हुए कहा कि मेरी पत्नी का नाम अपनी जुबान पर भी मत लाना. हालांकि कुछ दिन पहले ये खबरें भी आईं कि अब विल और उनकी पत्नी जेडा के बीच संबंध अच्छे नहीं हैं.

आपको बता दें, 'इमेन्सिपेशन' (Emancipation) एंटोनी फुक्वा द्वारा निर्देशित विल स्मिथ (Will Smith) की आगामी फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है और स्मिथ को पीटर नाम के एक भगोड़े गुलाम के रूप में दिखाया गया है, जिसे दुनिया में व्हीप्ड पीटर के नाम से जाना जाता है. 'इमेन्सिपेशन' का प्रीमियर 9 दिसंबर को Apple+ पर होगा और 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें: Entertainment News Live: IFFI जूरी हेड ने 'द कश्मीर फाइल्स' को बताया प्रोपेगेंडा-वल्गर, बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने बयान पर किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सॉलिड, कड़क और मसालेदार, करण जौहर को पसंद आई 'मिर्जापुर द मूवी', शेयर किया रिव्यू
करण जौहर को भा गई 'मिर्जापुर द मूवी', बोले- सॉलिड और कड़क है फिल्म
Box Office: दूसरे दिन भी 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल, सुबह 10 बजे तक कलेक्शन 25 करोड़ के पार
दूसरे दिन भी 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल, 10 बजे तक 25 करोड़ के हुई पार
रवि किशन ने 'मिर्जापुर' में लूटी लाइमलाइट, कालीन भैया-गुड्डू सब पर भारी बड़े 'बबुआ'
बबुआ बनकर छाए रवि किशन, ‘मिर्जापुर’ के बड़े किरदारों पर पड़े भारी
फ्राइडे को 'मिर्जापुर द मूवी' ने काटा बवाल, 'हनुमान अंश' की भी रही धूम, 'टॉक्सिक' ने तोड़ दिया दम, जानें- कलेक्शन
फ्राइडे को 'मिर्जापुर द मूवी' ने काटा बवाल, 'हनुमान अंश' की भी रही धूम

वीडियोज

NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए...', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Kitchen Tips: तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
Embed widget