एक्सप्लोरर

Shraddha Kapoor क्यों नहीं दिखाना चाहतीं अपना 'आधार कार्ड'? दिलचस्प है वजह

Shraddha Kapoor Aadhaar Card: आम लोग आधार कार्ड दिखाने में हिचकिचाते हैं और ऐसा सेलिब्रिटीज में भी होता है. श्रद्धा कपूर को ही ले लीजिए वो अपना आधार कार्ड नहीं दिखाना चाहतीं जिसकी वजह दिलचस्प है.

Shraddha Kapoor Aadhaar Card: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता से बेहद खुश हैं. उन्होंने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में हिस्सा लिया. इस दौरान अभिनेत्री ने अपने पिता के संघर्ष, फिल्मों के चयन समेत कई विषयों पर बात की.

श्रद्धा कपूर ने कई किस्से शेयर किए जिसमें से एक ये भी है कि उन्हें अपना आधार कार्ड हर किसी को दिखाना अच्छा नहीं लगता है. इसके पीछे की वजह काफी दिलचस्प है जिसके बारे में उनके हर फैंस को जानना चाहिए.

श्रद्धा कपूर नहीं दिखना चाहतीं अपना आधार कार्ड

श्रद्धा कपूर ने अपने पिता शक्ति कपूर के बारे में बात करते हुए कहा, "वह फिल्मी परिवार का हिस्सा नहीं हैं. वह दिल्ली से आए हैं. मेरे दादाजी की कपड़े की दुकान थी और उन्होंने मेरे पिता को सुझाव दिया कि आप एक ट्रैवल एजेंसी में काम कर सकते हैं. लेकिन मेरे पापा अपने सपने के पीछे लगे रहे."

उन्होंने आगे कहा, "समय-समय पर वह मुझसे पूछते हैं कि चीजें कैसी चल रही हैं. जब मैं कोई फिल्म साइन करने के बारे में सोचती हूं, तो मैं उनके पास जाती हूं, उनसे पूछती हूं." श्रद्धा ने अपनी मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे के बारे में भी बात की और बताया कि वह उनसे भी सलाह लेती हैं.

अभिनेत्री ने 'स्त्री-2' की हालिया सफलता के बारे में भी बात की और कहा कि 'ऐसी चीज का हिस्सा बनना बहुत अच्छा है जो मेरा बचपन का सपना रहा है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में श्रद्धा कपूर ने दर्शकों के सवालों के जवाब भी दिए और उनके साथ मजेदार बातचीत भी की. दर्शकों में से एक लड़की ने श्रद्धा कपूर से पूछा, 'आपके भी आधार कार्ड में वैसी वाली फोटो है.' श्रद्धा कपूर ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "मैं नहीं दिखा सकती आधार कार्ड वाली फोटो.''

श्रद्धा कपूर ने 14 साल पहले किया था डेब्यू

श्रद्धा कपूर मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं. उन्होंने 2010 में फिल्म 'तीन पत्ती' से डेब्यू किया था. उनकी पहली हिट फिल्म 'आशिकी-2' थी. बाद में उनके करियर में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने हर छोटी अवधि के बाद हिट फिल्में देना जारी रखा.

पिछले कुछ सालों में उन्होंने 'स्त्री', 'स्त्री-2' और 'तू झूठी मैं मक्कार' जैसी हिट फिल्में दी हैं. श्रद्धा कपूर ने हाल ही में रिलेशनशिप में होने की बात स्वीकार की और कहा कि उन्हें अपने पार्टनर के साथ समय बिताना पसंद है.

यह भी पढ़ें: 'सिंघम अगेन' में 'चुलबुल पांडे' अवतार में नहीं दिखेंगे सलमान खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों के बीच हुआ बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे आरव के 20s में कदम रखने पर इमोशनल हुईं ट्विंकल खन्ना, बोलीं- 'पकड़कर रखना भी चाहती हूं, छोड़ना भी...'
बेटे आरव के 20s में कदम रखने पर इमोशनल हुईं ट्विंकल खन्ना, बोलीं- 'पकड़कर रखना भी चाहती हूं...'
Women's Day 2026: वुमेन्स डे पर सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं, हुमा कुरैशी से करीना कपूर तक ने किया पोस्ट
वुमेन्स डे 2026: वुमेन्स डे पर सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं, हुमा कुरैशी से करीना कपूर तक ने किया पोस्ट
अनिल कपूर की दमदार एक्टिंग के कायल हुए शाहरुख खान, 'सूबेदार' देखकर की तारीफ
अनिल कपूर की दमदार एक्टिंग के कायल हुए शाहरुख खान, 'सूबेदार' देखकर की तारीफ
गिरती टीआरपी के बीच अनुपमा में दिखेंगे सचिन त्यागी, शो को लेकर कह दिया ये
गिरती टीआरपी के बीच अनुपमा में दिखेंगे सचिन त्यागी, शो को लेकर कह दिया ये

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान से अमेरिका और इजरायल के बीच जंग के 10 Updates | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान का वार एलर्ट! IRGC बोली- '6 महीने तक भीषण जंग लड़ सकते हैं' | Trump | Breaking
Aage Ka Agenda: महायुद्ध में अब तक कितनी तबाही | Iran Israel War | America | Trump | Ashish Singh
Iran Israel War: Iran की Oil Refinery पर Israel ने की बारूदी बौछार.. | War Update | Donald Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट युद्ध में नया मोर्चा, लड़ाई में उतरे कुर्द | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
Punjab Budget 2026: पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
'आपके बिना अधूरा हूं..' पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
पाकिस्तान में अब कार चलाना हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, जानें कितने बढ़े दाम?
पाकिस्तान में अब कार चलाना हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
Embed widget