एक्सप्लोरर

कमल हासन ने पूछा- सरकार कश्मीर में जनमत संग्रह कराने से क्यों डर रही है?

कमल हासन ने देश की कश्मीर नीति पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सरकार कश्मीर में जनमत संग्रह कराने से क्यों कतरा रही है? कमल हासन ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को 'आज़ाद कश्मीर' भी बताया है.

नई दिल्ली: पुलवामा टेंशन के बीच अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने देश की कश्मीर नीति पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सरकार कश्मीर में जनमत संग्रह कराने से क्यों कतरा रही है? कमल हासन ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को 'आज़ाद कश्मीर' भी बताया है.

कमल हासन ने कहा, ''भारत कश्मीर में जनमत संग्रह क्यों नहीं करा रहा है. सरकार किससे डरती है?'' भारत और पाकिस्तान दोनों के नेताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए कमल हासन ने कहा, ''हमारे जवान क्यों मरे? अगर दोनों देशों के नेता ठीक से व्यवहार करें तो किसी जवान के मरने की जरुरत नहीं पड़ेगी. लाइन ऑफ कंट्रोल भी अंडर कंट्रोल रहेगा.''

कमल हासन ने कहा, ''जनमत संग्रह करो और लोगों से बात करो. उन्होंने ये क्यों नहीं किया? वे किस चीज से डरते हैं? वे सभी राष्ट्र को विभाजित करना चाहते हैं? आप उनसे दोबारा क्यों नहीं पूछते? वे ऐसा नहीं करेंगे? अब यह (कश्मीर) भारत का है, यही स्थिति सीमा पार भी रहती है. आजाद कश्मीर में वे जिहादियों की तस्वीरों का इस्तेमाल गाड़ियों में हीरो के रूप में चित्रित करने के लिए कर रहे हैं, यह भी एक मूर्खतापूर्ण बात है.''

इस अभिनेता ने ये भी कहा कि जब कोई ये कहता है कि आर्मी के लोग  कश्मीर में मरने के लिए ही जाते हैं तो उन्हें बहुत दुख होता है.

कब और कैसे हुआ पुलवामा हमला

14 फरवरी को श्रीनगर के अवंतीपुरा के लेथपोरा इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ पर हमला किया. ये हमला उस वक्त हुआ जब करीब 78 बसों में 2500 जवान जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे. आतंकियों को इस रूट पर जवानों की गाड़ियों के मूवमेंट की जानकारी पहले से थी और उसी का फायदा उठाते हुए बड़े आंतंकी हमले को अंजाम दिया गया. एक आतंकी विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर सीआरपीएफ की एक बस से टकरा गया और फिर बहरा कर देने वाला धमाका हुआ.  जिस गाड़ी से जवानों के काफिले पर हमला किया गया उसमें करीब 200 किलो विस्फोटक मौजूद था. जिस बस को आतंकियों ने निशाना बनाया उसमें कुल 42 जवान सवार थे. सीआरपीएफ की तरफ से जानकारी के मुताबिक इस हमले में 40 जवान शहीद हुए.

Pulwama Attack: पुलवामा आतंकी हमले में 39 जवान शहीद, घटनास्थल से आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें

हमले के बाद पूरा देश गुस्से में है और इस कारयराना हरकत के लिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग कर रहा है. सरकार की ओर से कहा गया है कि जवानों के खून की एक-एक बूंद का बदला आतंकियों से लिया जाएगा. हमले पर गृह मंत्रालय ने पीएमओ को रिपोर्ट सौंप दी है, इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान से मसूद अजहर ने ये हमला करवाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
Diljit Dosanjh Delhi Concert live: 'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले
'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget