एक्सप्लोरर

'दृश्यम' के 'सैम' ने क्यों बनाई फिल्मों से दूरी? 2 साल से नहीं किया कोई रोल

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' में सैम का किरदार निभाकर ऋषभ चड्ढा ने खूब पहचान बनाई थी. अब उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली है. आइए जानते हैं कि ऋषभ चड्ढा आजकल कहां हैं और क्या कर रहे हैं.

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की पॉपुलर फ्रैंचाइजी 'दृश्यम' की तीसरी और आखिरी फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. इस फ्रैंचाइजी की शुरुआत साल 2015 में आई फिल्म 'दृश्यम' से हुई थी. फिल्म की कहानी के साथ-साथ सभी कलाकारों की एक्टिंग को भी खूब पसंद किया गया था. 

इसी फिल्म में एक ऐसा किरदार था, जिसकी मौत के बाद पूरी कहानी आगे बढ़ती है. ये किरदार था सैम का, जिसे एक्टर ऋषभ चड्ढा ने निभाया था. उन्होंने तब्बू और रजत कपूर के बेटे सैम यानी समीर देशमुख का किरदार निभाया था. फिल्म में उनका रोल भले ही ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन कहानी में उनका किरदार काफी अहम था. ऐसे में आइए जानते हैं कि 'दृश्यम' के सैम यानी ऋषभ राज चड्ढा आजकल कहां हैं और क्या कर रहे हैं.

कौन हैं ऋषभ चड्ढा?

ऋषभ चड्ढा का जन्म साल 1994 में मुंबई में हुआ था. उन्होंने साल 2007 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. फिल्मों के अलावा वो टीवी शोज और वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं. 'दृश्यम' से पहले ऋषभ सोनम कपूर और फवाद खान की फिल्म 'खूबसूरत' में नजर आए थे. इसके अलावा उन्होंने 'लुप्त' जैसी फिल्म में भी काम किया. 

दृश्यम' के 'सैम' ने क्यों बनाई फिल्मों से दूरी? 2 साल से नहीं किया कोई रोल

ऋषभ चड्ढा टीवी के कई पॉपुलर यूथ शोज का हिस्सा भी रह चुके हैं. उन्हें 'बेस्ट ऑफ लक निक्की', 'द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर' और 'आदत से मजबूर' जैसे शोज में देखा गया है. इसके अलावा उन्होंने वेब सीरीज 'डिवोर्स के लिए कुछ भी करेगा' में लीड रोल भी निभाया था. 

दृश्यम' के 'सैम' ने क्यों बनाई फिल्मों से दूरी? 2 साल से नहीं किया कोई रोल

'दृश्यम' से मिली खास पहचान

ऋषभ चड्ढा को सबसे ज्यादा पहचान 'दृश्यम' से मिली. फिल्म में उन्होंने सैम यानी समीर देशमुख का किरदार निभाया था. ये रोल उनके करियर के लिए काफी खास रहा. फिल्म में सैम की मौत के बाद ही कहानी एक नया मोड़ लेती है और आगे की पूरी कहानी उसके मर्डर को छिपाने के इर्द-गिर्द घूमती है. 

दृश्यम' के 'सैम' ने क्यों बनाई फिल्मों से दूरी? 2 साल से नहीं किया कोई रोल

'दृश्यम' के बाद भी ऋषभ कुछ प्रोजेक्ट्स में नजर आए, लेकिन अब उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है. 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषभ ने पिछले दो सालों से कोई नया एक्टिंग प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है. अब उन्होंने कैमरे से दूरी बनाकर लाइव ऑडियंस के बीच अपनी जगह बनाई है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rishab Raj Chadha (@rishabchadhaofficial)

अब क्या कर रहे हैं ऋषभ चड्ढा?

इन दिनों ऋषभ चड्ढा लाइव स्टोरीटेलिंग और पोएट्री इवेंट्स कर रहे हैं. उनका शो 'मॉडर्न मजनू' भी चर्चा में है. इन लाइव शोज के जरिए वह सीधे दर्शकों से जुड़ते हैं. उनके शो के टिकट अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए बुक किए जा सकते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rishab Raj Chadha (@rishabchadhaofficial)

'दृश्यम' में क्या था सैम का रोल?

'दृश्यम' में सैम एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखता था और अपने परिवार के रुतबे का गलत फायदा उठाता था. एक कॉलेज पिकनिक के दौरान वो अंजू के साथ बदतमीजी करता है और उसका वीडियो बना लेता है. इसके बाद वो अंजू को वीडियो लीक करने की धमकी देता है.

कहानी तब बदल जाती है जब सैम सलगांवकर परिवार के घर पहुंचता है. वहां अंजू और सैम के बीच विवाद बढ़ जाता है और गुस्से में अंजू उसके सिर पर रॉड मार देती है. इससे सैम की मौत हो जाती है. इसके बाद विजय सलगांवकर अपने परिवार को बचाने के लिए सैम की लाश को छिपा देता है.

दीक्षा शर्मा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है. इससे पहले वो ज़ी मीडिया और न्यूजबाइट्स हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. दीक्षा शर्मा ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'ईठा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फूट-फूट कर रोईं श्रद्धा कपूर, बोलते हुए छलक पड़े आंसू
'ईठा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फूट-फूट कर रोईं श्रद्धा, बोलते हुए छलके आंसू
रिलीज से दो महीने पहले 'किंग' का जलवा, सड़कों पर लगे शाहरुख खान के कटआउट्स!
रिलीज से दो महीने पहले 'किंग' का जलवा, सड़कों पर लगे शाहरुख खान के कटआउट्स!
श्रद्धा कपूर ने निकाली 'ईठा' की रथ यात्रा, नौवारी साड़ी में छा गईं एक्ट्रेस, ट्रेलर लॉन्च से सामने आई तस्वीरें
'ईठा' बन श्रद्धा कपूर ने लूटी महफिल, ट्रेलर लॉन्च से सामने आई तस्वीरें
35,000 फीट ऊपर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत, फ्लाइट में राघव चड्ढा ने पिलाया पानी, देखें वीडियो
परिणीति चोपड़ा ने 35000 फीट ऊपर खोला करवा चौथ का व्रत, फ्लाइट में राघव चड्ढा ने पिलाया पानी
Advertisement

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget