एक्सप्लोरर

जब Shakti Kapoor के लिए Rishi Kapoor ने बदल डाली थी अपने जन्‍मदिन की तारीख, इसके पीछे की कहानी है कुछ यूं

Shakti Kapoor Birthday Special: एक इंटरव्‍यू में शक्ति कपूर ने ऋषि कपूर के साथ अपना जन्‍मदिन मनाने के बारे में बताते हुए खुलासा किया था कि कैसे इसकी शुरुआत हुई.

Shakti On Celebrating Birthday With Rishi: शक्ति कपूर आज अपना जन्‍मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर वह जरूर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को याद कर रहे होंगे, क्‍योंकि दोनों अभिनेता एक साथ अपना यह खास दिन मनाया करते थे.

ऐसा नहीं है कि दोनों का जन्‍म एक ही दिन हुआ था. मगर अंतर सिर्फ एक दिन का ही था. शक्ति और ऋषि में काफी जमती थी और उनके साथ में कई मजेदार किस्‍से भी हैं. फिलहाल मौका जन्‍मदिन का है तो दोनों के साथ में बर्थडे सेलिब्रेट करने को ही याद कर लेते हैं.

दोनों अभिनेताओं के जन्‍म में एक दिन का है अंतर 

ई-टाइम्‍स के साथ अपने एक पुराने इंटरव्‍यू में शक्ति ने ऋषि के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने को लेकर बात की थी. उन्‍होंने कहा था, ‘’मेरा बर्थडे तीन सितंबर को होता है और उनका 4 सितंबर को. हम दोनों एक ही बर्थ ईयर 1952 शेयर करते हैं. वह मेरे से एक दिन छोटे हैं. ऋषि के साथ मेरी जिंदगी बहुत पुरानी है. मैंने उनके साथ 25-30 फिल्‍में की होंगी. कुछ पॉपुलर फिल्‍में जो मैं याद कर सकता हूं, वो मनमोहन देसाई की ‘नसीब’, डेविड धवन की ‘बोल राधा बोल’, ‘ईना मीना डीका’ और ‘सरगम’ को कौन भूल सकता है. यह सबसे बड़ी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍मों में एक थी. इसलिए हम लोगों ने जिंदगी का काफी हिस्‍सा एक साथ शेयर किया है.’’

इस कारण ऋषि मनाने लगे शक्ति के साथ जन्‍मदिन 

ऋषि के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए शक्ति ने कहा था, ‘’मेरी जिंदगी में बहुत कम लोग रहे हैं, जो मेरे साथ खड़े रहे हैं और ऋषि उनमें से एक थे. चूंकि हमारे बर्थडे में एक दिन का अंतर था, तो उन्‍होंने एक बार मुझसे पूछा था कि वह अपना जन्‍मदिन उनकी तरह शानदार तरीके से क्‍यों नहीं मनाते. मैंने उनसे कहा कि आपकी तरह पार्टी देने और 100 लोगों को इनवाइट करने के लिए मेरे पास उतने पैसे नहीं है. तब से उन्‍होंने अपना बर्थडे एक दिन पहले मेरे साथ मनाना शुरू कर दिया, ताकि हम साथ में सेलिब्रेट कर सके. उन्‍होंने मेरे लिए कई बार आरके स्‍टूडियो में पार्टी दी. वहां दो केक होते थे. एक पर उनका और दूसरे पर मेरा नाम लिखा होता था.’’ 


जब Shakti Kapoor के लिए Rishi Kapoor ने बदल डाली थी अपने जन्‍मदिन की तारीख, इसके पीछे की कहानी है कुछ यूं

साथ में बर्थडे मनाने पर शक्ति को नोटिस करने लगे लोग 

शक्ति (Shakti Kapoor)  ने यह भी कहा था, ‘’ये वो समय था, जब इंडस्ट्री के लोग मुझे नोटिस करने लगे थे. लोग कहा करते थे, 'हां शक्ति कपूर भी कोई चीज है इंडस्ट्री में, जिसका जन्मदिन ऋषि कपूर मना रहा है!’ जब हमारे बच्‍चे यंग थे, हम कुछ वेकेशन पर साथ जाया करते थे. मेरे पास हमारे बच्‍चों की एक साथ की तस्‍वीरें भी हैं.’’ इसके साथ ही शक्ति ने ऋषि (Rishi Kapoor) की तारीफ करते हुए उन्‍हें बेहतरीन अभिनेताओं में से एक बताया था. 

यह भी पढ़ें-

Brahmastra Promotion: साउथ के सुपरस्‍टार नागार्जुन ने दिया ऐसा आशीर्वाद, शरमा गए रणबीर और आलिया

सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में EOW ने Nora Fatehi से की पूछताछ, 6 घंटे तक हुए सवाल-जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget