एक्सप्लोरर

डर के कारण राजनीति में नहीं आ पाईं रवीना टंडन! बोलीं- 'मुझे कोई गोली मार देता'

Raveena Tandon On Politics: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने एक बार राजनीति में कदम रखने की बात की थी. उन्होंने कहा था कि वो डर की वजह से एंट्री नहीं कर पाईं.

Raveena Tandon On Politics: खूबसूरत और सफल अभिनेत्री रवीना टंडन अपनी बेबाकी की वजह से जानी जाती हैं. एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रही हैं कि राजनीति की दुनिया में वह कदम क्यों नहीं रख पाईं. रवीना ने वीडियो में बताया है कि ईमानदारी और गलत कामों को बर्दाश्त न कर पाने की उनकी आदत के कारण उनके राजनीति में बने रहना चुनौतीपूर्ण हो जाता.

वायरल हो रहे क्लिप में 'पटना शुक्ला' की अभिनेत्री ने कहा, "मैं जिस दिन राजनीति में आऊंगी तो मेरे इस व्यवहार की वजह से मुझे जल्द ही कोई गोली मार देगा."

इस वजह से नहीं की एंट्री

अपनी बात को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, “मैं सच को झूठ में नहीं बदल सकती. मेरे लिए यह मुश्किल हो जाता है क्योंकि जो भी मुझे नापसंद होता है, वह मेरे चेहरे पर झलकता है और फिर मैं उसके लिए लड़ना शुरू कर देती हूं. आज की दुनिया में ईमानदारी शायद सबसे अच्छी नीति नहीं है. इसलिए जब भी कोई मुझसे राजनीति में शामिल होने के लिए कहता है तो मैं कहती हूं कि मैं आई तो बहुत जल्द मेरी हत्या कर दी जाएगी.“

यह वीडियो साल 2022 का है, जो एक्स पर एक इंटरैक्टिव सेशन का है. उसमें यूजर्स ने उनसे सवाल किया कि क्या वह राजनीति में आ सकती हैं. इसके जवाब में उन्होंने यह बात कही?

रवीना ने वीडियो में बताया कि एक समय ऐसा भी आया था, जब वह राजनीति में आने पर गंभीरता से विचार कर रही थीं. 'मोहरा' अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्हें पश्चिम बंगाल, पंजाब और मुंबई समेत देश के कई क्षेत्रों में राजनीतिक सीटों के लिए प्रस्ताव मिले थे. हालांकि, उन्होंने उन प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया.

वर्कफ्रंट की बात करें 1991 में हिट फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री इंडस्ट्री को ‘मोहरा’, ‘दिलवाले’, ‘आतिश’ समेत कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं. वह पिछली बार ‘पटना शुक्ला’ में एक वकील की भूमिका में नजर आई थीं.

रवीना की बेटी राशा थडानी भी बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं. राशा अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आजाद’ में लीड रोल में नजर आएंगी. राशा के अगेंस्ट अभिनेता अजय देवगन के भांजे अमन देवगन नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: Govinda Health Update: गनशॉट इंजरी के बाद अब कैसी है गोविंदा की तबियत? 'हीरो नंबर वन' ने दिया हेल्थ अपडेट, चलने में हो रही तकलीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget