एक्सप्लोरर

फर्स्ट मूवी मिलने से पहले महेश भट्ट को जानती भी नहीं थीं Sunny Leone, बोलीं- बिग बॉस के घर में सभी लोग बोल रहे थे कि...

Sunny Recalls When Mahesh Bhatt Offered Jism 2: महेश भट्ट ने सनी लियोन को बिग बॉस सीजन 5 के दौरान 'जिस्म 2' ऑफर की थी. जिसे याद करते हुए एक्ट्रेस ने कहा उन्हें इसपर विश्वास नहीं था.

Sunny Recalls When Mahesh Bhatt Offered Jism 2: सनी लियोन ने बिग बॉस के सीजन 5 में आकर भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी. इसी शो के दौरान उन्हें पहली बॉलीवुड फिल्म भी ऑफर हुई थी. अब सनी लियोन ने इस किस्से को याद करते हुए बताया कि जब उन्हें ये फिल्म मिली थी उस वक्त उन्हें पता भी नहीं था कि महेश भट्ट कौन हैं. सनी ने ये भी कहा जिंदगी पूरी तरह गोल है. जब मैं बिग बॉस में थी तब महेश भट्ट ने मुझे फिल्म ऑफर की थी अब उनकी बेटी पूजा भट्ट खुद बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट हैं.

पूजा भट्ट की फिल्म थी जिस्म
जिस्म पूजा भट्ट स्टारर फिल्म थी जिसका अगला पार्ट 'जिस्म 2' बनाया गया था. इस फिल्म में महेश भट्ट ने सनी लियोन को कास्ट किया था. जिसमें सनी रणदीप हुडा के साथ नजर आई थीं. सनी को बिग बॉस 5 में एक एपिसोड के दौरान महेश भट्ट ने ये फिल्म ऑफर की थी. दिलचस्प बात ये है कि अब महेश भट्ट की बेटी और फिल्म जिस्म की स्टार पूजा भट्ट बिग बॉस ओटीटी में हैं जो जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है. 

बिग बॉस में सनी लियोन को विनर बनने पर मिल रहे थे ज्यादा पैसे
सनी लियोन की ऑटोबायोग्राफी की वेब सीरीज 'करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी' में बताया गया है कि सनी को बिग बॉस 5 का विनर बनने पर ज्यादा पैसे ऑफर किए गए थे.

हालांकि मिड डे को हाल ही में दिए इंटरव्यू में सनी ने बताया, 'मुझे नहीं पता कि बिग बॉस का विनर कौन होता. उस साल उन्होंने किसे विनर बनाया? मुझे नहीं पता. मुझे पेमेंट मिल गई. पहले मैं कई अलग-अलग कारणों से बिग बॉस कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं जाना चाहती थी. इसका सबसे पहला कारण मेरी सुरक्षा थी और ये भी कि मैं वहां जाऊंगी तो लोग कैसे रिएक्ट करेंगे. मैं उस वक्त ये सोचने लगी कि ठीक है ये घर के लिए डाउन पेमेंट है, क्योंकि इसमें मैंने अपना फ्यूचर नहीं देखा था. मेरी उसी वक्त शादी हुई थी इसलिए मैं अपनी नई लाइफ शुरू होने का इंतजार कर रही थी. इसलिए जब मुझे पैसे मिले तो हमने सोचा कि इससे घर के लिए डाउन पेमेंट हो जाएगा और बस ये इतना आसान था.'

महेश भट्ट को नहीं जानती थीं सनी लियोन
महेश भट्ट बिग बॉस के एक एपिसोड में गेस्ट के रूप में शामिल हुए थे. इसी दौरान उन्होंने सनी को जिस्म 2 ऑफर की. इसपर बात करते हुए सनी लियोन ने इसी इंटरव्यू में आगे बताया, 'मैंने नहीं सोचा था ये सच था. मेरा मतलब है मुझे नहीं लगा था कि ये सब सच है, क्योंकि मैं तो जानती ही नहीं थी कि वो कौन हैं. मुझे बस इतना बताया गया था कि वो इंडस्ट्री के जाने माने व्यक्ति हैं और घर में बाकी सभी लोग बकवास कर रहे थे. लोग बोल रहे थे हे भगवान वो घर में आ रहे हैं. मैं नहीं जानती थी कि वो कौन हैं. लेकिन ये जानती थी कि वो बहुत अच्छे और बड़े इंसान हैं. मेरा मतलब है मुझे बाद में अहसास हुआ कि वो अमेजिंग हैं.'

अब पूजा भट्ट बिग बॉस में हैं - सनी लियोन
सनी ने ये भी कहा, ये "पागलपन" है कि महेश की बेटी और उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'जिस्म 2' की निर्देशक पूजा भट्ट अब बिग बॉस ओटीटी 2 में एक प्रतियोगी हैं. वो शो के प्रीमियर में उनके साथ थीं जब वो उठीं और घर में गईं तो सनी ने कहा, लाइफ एक सर्कल है.

यह भी पढ़ें: मेगास्टार Surya के फैंस को मेकर्स का बड़ा सरप्राइज, फिल्म 'कांगुवा' की पहली झलक आई सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन
Awarapan 2 करने के लिए राजी नहीं थे इमरान हाशमी? प्रोड्यूसर ने बताया कैसे बनी बात
'आवारापन' करने के लिए राजी नहीं थे इमरान हाशमी? प्रोड्यूसर ने बताया कैसे बनी बात
'सब केसर बेच रहे हैं और आप...', सवाल पर अक्षय कुमार ने दिया ऐसा रिएक्शन
'सब केसर बेच रहे हैं और आप...', सवाल पर अक्षय कुमार ने दिया ऐसा रिएक्शन
'रेस्टोरेंट में मुझे बोला पेंटी उतारकर दो', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फेम एक्ट्रेस ने झेला कास्टिंग काउच
'रेस्टोरेंट में मुझे बोला पेंटी उतारकर दो', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फेम एक्ट्रेस ने झेला कास्टिंग काउच

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget