एक्सप्लोरर

...जब दारा सिंह को दूसरी हीरोइन के साथ एक्टिंग करता देखकर गुस्सा हो जाती थीं पत्नी

दारा सिंह को पहलवानी करने का काफी शौक था. टीवी से दारा सिंह का नाता बाद में जुड़ा इससे पहे उन्होंने कई फिल्मों में एक्टिंग की थी.

रामायण सीरियल में हनुमान का किरदार रुस्तम-ए-हिंद दारा सिंह ने निभाया था. राम, सीता, भरत और लक्ष्मण के किरदारों की तरह हनुमान के किरदार को भी दर्शकों की तरफ से खासा पसंद किया गया. अपने अभिनय से दारा सिंह ने इस किरदार को टीवी की दुनिया में हमेशा के लिए अमर कर दिया है. मगर दारा सिंह को पहलवानी करने का काफी शौक था. टीवी से दारा सिंह का नाता बाद में जुड़ा इससे पहे उन्होंने कई फिल्मों में एक्टिंग की थी. उनकी निजी जिंदगी का एक खास किस्सा है.

जब दारा सिंह फिल्मों की शूटिंग करते थे तो उनके करीब अन्य अभिनेत्रियों को देखने के बाद उनकी पत्नी को बेहद गुस्सा आता था. इस बारे में खुद दारा सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था. अपने इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी पहली बार शूटिंग देखने आईं थी और दौरान वह एक सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे.

अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "एक फिल्म के शूटिंग के दौरान मेरी पत्नी नई नई मुंबई आईं थी. उस दौरान वह शूटिंग देखने सेट पर आईं थी. फिल्म की शूटिंग नाव पर चल रही थी. शूटिंग का सीन इस तरहा था कि एक हीरोइन बोट से गिरती है मुझे उसे उठाना होता है. यह सीन दो-तीन बार शूट किया गया था और हीरोइन को मुझे बार बार उठाना पड़ता था. इसे देख मेरी पत्नी गुस्सा हो गईं और वहां से उठकर चली गईं."

...जब दारा सिंह को दूसरी हीरोइन के साथ एक्टिंग करता देखकर गुस्सा हो जाती थीं पत्नी

दारा सिंह ने हिंदी और पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया. हिंदी में उनकी पहली फिल्म संगदिल थी जो 1952 में रिलीज हुई थी. उन्होने अपने जीवन में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया. अभिनेत्री मुमताज के साथ उन्होने कई हिट फिल्में दी, पृथ्वीराज कपूर के साथ उन्होने सिकंदरे आजम फिल्म में काम किया. इस फिल्म में दारा सिंह ने सिकंदर का रोल निभाया था. कुश्ती से संन्यास लेने के बाद दारा सिंह ने भारत में कुश्ती के विकास के लिए देशभर का भ्रमण किया और पहलवानी करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया. वे गांव देहातों में होने वाले दंगलों में भी जाते और लोगों को प्रोत्साहित करते थे.

उन्होंने टीवी सीरियल रामायण में हनुमान के किरदार से काफी लोकप्रियता हासिल की. उन्होंने अपनी आत्मकथा पंजाबी में लिखी थी जो 1993 में हिंदी में भी लिखी गई थी. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने दारा सिंह को राज्यसभा के सदस्य के रूप में नामित किया था. वह अगस्त 2003 से अगस्त 2009 तक पूरे 6 वर्षों तक राज्य सभा के सदस्य रहे.

मुंबई स्थित दारा सिंह के आवास पर 7 जुलाई 2012 को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल मुंबई में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें पांच दिनों तक कोई राहत नहीं मिली, 12 जुलाई 2012 को सुबह 7:30 बजे उनका निधन हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dada: राजकुमार राव या सौरव गांगुली...जानिए दोनों दिग्गजों में कौन हैं ज्यादा अमीर?
राजकुमार राव या सौरव गांगुली...जानिए दोनों दिग्गजों में कौन हैं ज्यादा अमीर?
Thursday Box Office Live Updates: वेलकम 3 से ज्यादा कमा रही है आलिया की अल्फा, जानें 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: वेलकम 3 से ज्यादा कमा रही है आलिया की अल्फा, जानें 4 बजे तक का कलेक्शन
Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
'डोनाल्ड ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं, लेकिन...' अमेरिकी नागरिकता के सवाल पर दिलजीत दोसांझ की दो टूक
'ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं...' अमेरिकी नागरिकता के सवाल पर दिलजीत की दो टूक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget