एक्सप्लोरर

Govinda: जब ट्रेन में नहीं चढ़ पाई थीं गोविंदा की मां, नम आखों से लिया था ये फैसला, फिर ऐसे बने बॉलीवु़ड के एक्टर

Govinda Inspiration: एक बार गोविंदा की मां भीड़ की वजह से ट्रेन में नहीं चढ़ सकी थीं और गोविंदा को प्रथम श्रेणी के पास के लिए अपने चाचा से पैसे मांगने पड़े थे. गोविंदा के लिए यह बहुत भावुक पल था.

Govinda Inspiration: भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता जिनके डायलॉग, एक्टिंग, डांस और स्टाइल के फैंस आज भी दीवाने हैं. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने वाले गोविंदा की. जिन्होंने न जाने कितनी धमाकेदार फिल्में की और लोगों का मनोरजन किया. आज के समय में गोविंदा भले ही फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं लेकिन फैंस के दिलों पर आज भी उनका जादू बरकरार है. अपने अद्भुत फिल्मी करियर में गोविंदा ने कई उपलब्धियां हासिल कीं और कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए.

गोविंदा ने हिंदी सिनेमा में 165 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. गोविंदा ने जिस फिल्म इंडस्ट्री में अपना लोहा किस मशक्कत से मनवाया इसका अंदाजा शायद ही किसी को होगा. बहुत से लोग अभी भी उस घटना से अनजान हैं जिसने गोविंदा को भारतीय सिनेमा का जाना माना नाम बना दिया. अपने एक पुराने इंटरव्यू में गोविंदा ने बताया था कि आखिर वो एक एक्टर ही क्यों बनना चाहते थे. गोविंदा ने अपनी इस ख्वाहिश की वजह अपनी मां को बताया था. उन्होंने अपने साथ घटी एक घटना का जिक्र करते हुए अपनी एक बार की रेल यात्रा का किस्सा शेयर किया.

5 ट्रेनें गुजरी पर नहीं चढ़ सकीं मां
गोविंदा ने बताया कि एक बार वह अपनी मां के साथ खार रेलवे स्टेशन गए लेकिन बहुत भीड़ थी जिसकी वजह से उनकी मां महिलाओं के डिब्बे में भी नहीं जा सकीं. इसके बाद गोविंदा और उनकी मां प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर थोड़ी कम भीड़ वाली ट्रेन का इंतजार करने लगे. उनके सामने से पांच ट्रेनें गुजरीं. उनकी मां बूढ़ी थीं इसलिए वे धक्का-मुक्की करके भीड़ को चीरते हुए ट्रेन के अंदर नहीं जा सकती थीं. अपनी बुजुर्ग मां को ट्रेन में नहीं चढ़ पाना गोविंदा के लिए बहुत दर्दनाक पल था.

आखिर में मजबूर होकर गोविंदा अपनी नम आंखों के साथ अपने चाचा के पास गए. उन्होंने उनसे अपनी मां के लिए प्रथम श्रेणी का पास खरीदने के लिए कुछ रुपये मांगे. जैसे ही गोविंदा को अपने चाचा से पैसे मिले, वह सीधे अपनी मां के पास दौड़े और उन्हें प्रथम श्रेणी के डिब्बे में ले गए.

बॉलीवुड को दी एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में
यह वो घटना थी जिसने गोविंदा को कुछ बड़ा कर दिखाने का फैसला लेने के लिए इंस्पायर किया. इसके बाद उन्होंने अपने इस फैसले पर पूरा उतरने के लिए जी तोड़ मेहनत की और आखिरकार उन्हें उनकी मंजिल मिल ही गई. इस बात से यह भी साफ होता है कि गोविंदा अपनी मां से किस हद तक प्यार करते थे. बॉलीवुड में राजा बाबू, कुली नंबर 1, साजन चले ससुराल, शोला और शबनम, हसीना मान जाएगी, दूल्हे राजा, और हीरो नंबर 1 जैसी कितनी ही हिट फिल्में देने वाले गोविंदा को भारतीय सिनेमा के महान एक्टर्स में शुमार किया जाता है.

ये भी पढ़ें: इन दोनों सुपरस्टार्स ने फिल्माया था बॉलीवुड का पहला किसिंग सीन, जमकर मचा बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गद्दी बाहुबल से मिलती है', 'मिर्जापुर द मूवी' का दमदार ट्रेलर रिलीज
'गद्दी बाहुबल से मिलती है', 'मिर्जापुर द मूवी' का दमदार ट्रेलर रिलीज
'ईठा' की नई रिलीज डेट आई सामने, इस दिन थिएटर में रिलीज होगी श्रद्धा कपूर की फिल्म
'ईठा' की नई रिलीज डेट आई सामने, इस दिन थिएटर में रिलीज होगी श्रद्धा कपूर की फिल्म
Video: तेजप्रताप यादव संग सेल्फी के लिए बेताब दिखीं मल्लिका शेरावत, केमिस्ट्री पर दिल हार बैठे फैंस
तेजप्रताप संग सेल्फी के लिए बेताब दिखीं मल्लिका, केमिस्ट्री पर दिल हार बैठे फैंस
शिवरात्रि पर महादेव की भक्ति में डूबे सितारे, मंदिर पहुंचकर लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद
शिवरात्रि पर महादेव की भक्ति में डूबे सितारे, मंदिर पहुंचकर लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget