एक्सप्लोरर

क्यों बोले जॉन अब्राहम- देश प्रेम और अंध-राष्ट्रवाद में बारीक अंतर है...

जॉन अभिनीत 'रॉ' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है, जो एक आम आदमी की कहानी है जो जासूस बन जाता है.

नई दिल्ली: देश प्रेम और अंध-राष्ट्रवाद में बारीक अंतर है लेकिन बॉलीवुड में इस सयम राष्ट्रवाद से जुड़े विषयों पर बन रही फिल्मों का चलन बढ़ गया है. यह कहना है अभिनेता जॉन अब्राहम का. जॉन अब्राहम रोमांचक फिल्म 'रॉ' में एक जासूस का किरदार निभा रहे हैं. वह कहते हैं कि वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक माहौल में लोग जो देखना चाहते हैं उस पर बनने वाली फिल्में पूरी तरह से जायज हैं.

जॉन ने बताया, "देश-भक्ति ऐसी चीज है, जिसका अनुभव आपको अपने दिल में महसूस होना चाहिए और कहानी को संवेदनशील, विश्वसनीय, समझदार और जिम्मेदार तरीके से बयां करना चाहिए. अंध-राष्ट्रवाद की बात तब आती है जब आप अपना आस्तीन चढ़ा लेते हैं."

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि कुछ फिल्में ऐसी हो सकती हैं, जो अवसरवादी बनने की चेष्टा में शीर्ष पर आ सकती हैं, लेकिन अगर ऐसी फिल्मों की बाढ़ आ जाए जो देश में उस वक्त जरूरतों को बयां करे तो मेरा मानना है कि यह पूरी तरह से जायज है."

'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक', 'राजी', 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और 'केसरी' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े हैं.

जॉन अभिनीत 'रॉ' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है, जो एक आम आदमी की कहानी है जो जासूस बन जाता है.

उनकी अगली फिल्म 'बाटला हाउस' दिल्ली में 13 सितंबर 2008 सीरियल बलास्ट में कथित रूप से संलिप्त इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकियों और दिल्ली पुलिस के विशेष सेल टीम के सात सदस्यों के बीच मुठभेड़ की कहानी पर आधारित है.

रॉबी ग्रेवाल की 'रॉ' की कहानी 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें पहली बार भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ हवाई शक्ति का प्रयोग किया था. हाल ही में भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तानी सरजमीं में आतंकी प्रशिक्षण शिविर पर हवाई कार्रवाई की थी, 'रॉ' वर्तमान समय के साथ कुछ हद तक मेल खाती है.

जिस पर जॉन ने कहा, "मेरी इच्छा है कि यह फिल्म इस वक्त प्रासंगिक न हो क्योंकि कश्मीर के पुलवामा में हमारे 40 से ज्यादा जवान शहीद हुए हैं. हमने इस फिल्म को एक साल पहले ही बना लिया था और हमें अंदाजा ही नहीं था कि इस तरीके से चीजें हमारे सामने आएंगी."

उन्होंने कहा, "देश का मूड ऐसा है कि लोग भारत के संबंध में कुछ देखना चाहते हैं लेकिन यह बहुत जरूरी है कि हम देश के विभिन्न पहलुओं की तलाश करते हैं, बशर्ते संवेदनशील तरीके से ऐसा करें."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिलीज से पहले विवादों में सनी देओल की 'सूर्या', IMA ने जताई आपत्ति, सेंसर बोर्ड ने दिया अपडेट
सनी देओल की 'सूर्या' विवादों में घिरी, डॉक्टरों के संगठन ने उठाए सवाल
Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर की 'रामायण' पर रिलीज से पहले नोटो की बारिश, एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ के हुई पार
'रामायण' पर रिलीज से पहले नोटो की बारिश, एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ के हुई पार
'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे संजय लीला भंसाली, एक्ट्रेस का खुलासा
'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे संजय लीला भंसाली, एक्ट्रेस का खुलासा
Box Office: थर्सडे को भी ‘जेलर 2’ चमकी, 'प्रहार'-'नई नवेली' की घटी कमाई, जानें-'दृश्यम 3' का हाल
थर्सडे को भी ‘जेलर 2’ चमकी, 'प्रहार'-'नई नवेली' की घटी कमाई, जानें-'दृश्यम 3' का हाल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget