एक्सप्लोरर

ऋतिक-टाइगर की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर जमाई धाक, WAR की सक्सेस पर दिया ये रिएक्शन

War Box Office Collection: जब बॉलीवुड के दो एक्शन हीरो एक ही फिल्म में साथ नजर आते हैं तो फिर कमाई के रिकॉर्ड बनना तो तय है. ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक्शन-थ्रिलर 'वॉर' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है.

War Box Office Collection: जब बॉलीवुड के दो एक्शन हीरो एक ही फिल्म में साथ नजर आते हैं तो फिर कमाई के रिकॉर्ड बनना तो तय है. ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक्शन-थ्रिलर 'वॉर' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 53.35 करोड़ रुपये की कमाई की है.

पहले दिन फिल्म की शानदार कमाई से ये दोनों सितारे पर खासा खुश हैं. दोनों ही ने फिल्म को दिए इतने प्यार के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है. ऋतिक ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "यह हमारी मेहनत के प्रति एक शानदार प्रतिक्रिया है और हमारी फिल्म को प्यार देने के लिए मैं दर्शकों के प्रति आभारी हूं. जब हमने 'वॉर' को बनाने का निर्णय लिया, तब हम इस बारे में निश्चित थे कि हम कुछ ऐसा करने का प्रयास करने जा रहे हैं जैसा भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं किया गया है और हमने इसे बनाने के लिए अपनी सीमाएं पार कर दीं. इसलिए सिनेमाघरों में हमारे एक्शन एंटरटेनर का आनंद ले रहे लोगों की शानदार प्रतिक्रिया को देखना जायज है."

View this post on Instagram
 

Mood hai भयंकर ! #JaiJaiShivShankar Song out Tom

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

ऋतिक ने कहा, "एक कलाकार होने के नाते, आप ऐसे ही लम्हों के लिए जीते और लालायित रहते हैं. मैं वाकई में धन्य हूं कि हमारी फिल्म को इतना ढेर सारा प्यार मिल रहा है. मैं इस शानदार पल में अपने साथी टाइगर, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद, यश राज फिल्म्स और वानी व फिल्म से जुड़े सभी को उनके विश्वास और इस फिल्म को अतुलनीय बनाने में उनके प्रयास के लिए बधाई देता हूं."

वहीं, टाइगर श्रॉफ ने इस पर कहा, "पूरे भारत से हमारी फिल्म को जिस तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं वह मेरे दिल को छू गई हैं. मेरे पास कोई शब्द नहीं है कि इस वक्त मैं कैसा महसूस कर रहा हूं, सिवाय इसके कि लोगों से इस सराहना और प्यार को पाकर मैं खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं. मैं हमेशा से यही चाहता था कि मेरी फिल्म भरपूर एंटरटेनर रहे, फिल्म जो थिएटर में दर्शकों को खुश कर दे और मैं खुश हूं कि 'वॉर' वह फिल्म बनी है."

आपको बता दें कि 'वॉर' 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. इस फिल्म ने पहले दिन की कमाई से साल 2018 की दीवाली पर रिलीज हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को पछाड़ दिया है. अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कैटरीना कैफ अभिनीत इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 52.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ दाल पर गुजारा करते थे सलमान खान, फिर भी जेल से नहीं आना चाहते थे बाहर
सिर्फ दाल पर गुजारा करते थे सलमान खान, फिर भी जेल से नहीं आना चाहते थे बाहर
झारखंड में छात्र प्रदर्शन पर सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन, बोलीं- देखकर बहुत दुख होता है
झारखंड में छात्र प्रदर्शन पर सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन, बोलीं- देखकर बहुत दुख होता है
BO Live: 'स्पाइडरमैन' ने 6 बजे तक किया 9 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'स्पाइडरमैन' ने 6 बजे तक किया 9 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
माधुरी दीक्षित ने करोड़ों में बेची अपनी लग्जरी प्रॉपर्टी, कीमत जान रह जाएंगे हैरान
माधुरी दीक्षित ने करोड़ों में बेची अपनी लग्जरी प्रॉपर्टी, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget