एक्सप्लोरर

War 2 Vs Coolie Box Office Day 4: संडे को ‘वॉर 2’और ‘कुली’ में से किसने मारी बाजी? बॉक्स ऑफिस पर कमाई की दौड़ में कौन चल रही आगे?

 War 2 Vs Coolie Box Office Day 4: ‘वॉर 2’और ‘कुली’ के बीच सिनेमाघरों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. चलिए जानते हैं संडे को इन दोनों फिल्मों में से किसने कमाई के मामले में बाजी मारी है.

ये इंडीपेंडेंस डे ब्लॉकबस्टर बैटल ग्राउंड में बदला हुआ नजर आया. दरअसल पर्दे पर रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ की जबरदस्त भिड़ंत हुई. दोनों फिल्मों ने 15 अगस्त की छुट्टी का फायदा उठाकर भारी भीड़ खींची. चलिए यहां जानते हैं ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ में से किसने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कलेक्शन किया है?

‘कुली’ ने रिलीज के चौथे दिन कितनी की कमाई
‘कुली’ ने इंडीपेंडेंस डे वीकेंड पर जमकर कमाई की है. लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, श्रुति हासन, आमिर खान, पूजा हेगड़े और उपेंद्र सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है.  ‘कुली’ को यूं तो मिक्स्ड रिव्यू मिले लेकिन इसने दर्शकों का दिल जीत लिया और ये बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं. 20 मिनट के एक्शन से भरपूर क्लाइमेक्स और लोकेश के ट्रेडमार्क थ्रिल के साथ, फिल्म तमिल बाजार पर हावी है.

  • सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, कुली ने चौथे दिन यानी संडे को 35 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ भारत में इसकी चार दिनों की  कुल कमाई 194.25 करोड़ रुपये हो गई है.
  • फिल्म अब 200 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुँच गई है.

 स्टार पावर के बावजूद वॉर 2 की कमाई में गिरावट जारी
दूसरी ओर, अयान मुखर्जी की वॉर 2, वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है. इस मूवी को लेकर फैंस में रिलीज से पहले ही जबरदस्त एक्साइटमेंट थी. वहीं 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसकी अच्छी शुरुआत हुई. वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई में इजाफा भी हुआ. लेकिन वीकेंड पर इसका कलेक्शन गिर गया और ये रजनीकात की कुली से पिछ़ड़ गई है. दरअसल ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर जैसे स्टार्स की मौजूदगी के बावजूद, इस स्पाई थ्रिलर को अपने प्रीक्वल जैसा इम्पैक्ट ना न दिखाने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है. वहीं कमाई की बात करें को

  • सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड के मुताबिक ‘वॉर 2’  ने चौथे दिन 31 करोड़ रुपये की कमाई की.
  •  भारत में इसकी चार दिनों की कमाई अब 173.60 करोड़ रुपये हो गई हैय
  •  अच्छी शुरुआत के बावजूद, फिल्म ने कुली की तुलना में वीकेंड में ज़्यादा गिरावट दर्ज की है.

रिकॉर्ड और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस
एक शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए, कुली ने केवल तीन दिनों में दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, और विजय की लियो फिल्म का सबसे तेज़ तमिल फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया गै. इंडस्ट्री के जानकार रजनीकांत के बेजोड़ करिश्मे और साउथ इंडियन मार्केट में उनके दबदबे को इसकी वजह मानते हैं. इस बीच, वॉर 2 अपनी कमाई को स्थिर रखने के लिए वर्ड ऑफ माउथ पर डिपेंड है. हालाँकि इसे एक नया आयाम मिल सकता है, लेकिन ट्रेड एनालिस्टों का कहना है कि फिल्म के लिए कुली के आगे बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना मुश्किल होगाय

बॉक्स ऑफिस पर कौन चल रहा आगे?
कुली जिस तरह से कमाई कर रही है अगर यह सिलसिला जारी रहता है, तो यह लियो के भारत में 400 करोड़ रुपये और वर्ल्ड वाइड पर 605 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकती है. वहीं वॉर 2 के पास अभी भी अपनी स्थिति सुधारने का मौका है, लेकिन फिलहाल, रजनीकांत स्टारर कुली स्वतंत्रता दिवस बॉक्स ऑफिस की दौड़ में मजबूती से आगे चल रही है.

ये भी पढ़ें:-War 2 Box Collection Day 4: ‘वॉर 2’ का चौथे दिन भौकाल, एक नहीं दो रिकॉर्ड किए नाम, आमिर खान को भी दे दी मात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने तीसरे दिन उड़ाए गर्दे, 5.30 बजे तक 154 करोड़ पार कलेक्शन
'दृश्यम 3' ने तीसरे दिन उड़ाए गर्दे, 5.30 बजे तक 154 करोड़ पार कलेक्शन
'बड़ा अच्छा लगता है ना बैक?' नीतू कपूर ने पैपराजी के बैक शॉट पर कसा तंज
'बड़ा अच्छा लगता है ना बैक?' नीतू कपूर ने पैपराजी के बैक शॉट पर कसा तंज
‘मेरी तस्वीरों से छेड़छाड़ न करें’, AI से फोटोज एडिट करने वालों पर भड़कीं यामी गौतम
'मेरी तस्वीरों से छेड़छाड़ न करें', AI से फोटोज एडिट करने वालों पर भड़कीं यामी गौतम
'दृश्यम 3' दूसरे दिन भी 50 करोड़ के पार, बनी फर्स्ट सैटरडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म
'दृश्यम 3' दूसरे दिन भी 50 करोड़ के पार, बनी फर्स्ट सैटरडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म

वीडियोज

Neha Dhupia ने Prince Narula संग बॉन्डिंग पर की बात, बोलीं- ‘जब सब हारेंगे, Prince संभाल लेगा’
शादी के बाद पहली बार साथ दिखेंगे Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal, ‘Tu Hai Meri Kiran’ का बढ़ा बज़
Love & War ने रिलीज से पहले ही कमाए ₹300 करोड़, Ranbir-Alia-Vicky की फिल्म का बड़ा खेल
Isha Rikhi ने Bigg Boss 20 Journey पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘दिल बीच में आ गया, Reality Check मिला’
Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में UCC को लेकर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान, कहा - 'अगले 6 महीने में...'
बंगाल में UCC को लेकर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान, कहा - 'अगले 6 महीने में...'
'पंजाब में लोगों का जीना दुश्वार, अबकी बार कांग्रेस...', सचिन पायलट का बड़ा दावा
'पंजाब में लोगों का जीना दुश्वार, अबकी बार कांग्रेस...', सचिन पायलट का बड़ा दावा
रोहित शर्मा ने बनाए 92, फिर भी उनसे खुश नहीं दिग्गज सुनील गावस्कर, जानें क्या है वजह
रोहित शर्मा ने बनाए 92, फिर भी उनसे खुश नहीं दिग्गज सुनील गावस्कर, जानें क्या है वजह
'दृश्यम 3' दूसरे दिन भी 50 करोड़ के पार, बनी फर्स्ट सैटरडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म
'दृश्यम 3' दूसरे दिन भी 50 करोड़ के पार, बनी फर्स्ट सैटरडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म
चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल का आरोप, उदयनिधि स्टालिन पर केस दर्ज
चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल का आरोप, उदयनिधि स्टालिन पर केस दर्ज
फिर संसद मार्ग थाने पहुंचे सौरव दास, बैरिकेड पर चढ़े, कर दी बड़ी मांग
फिर संसद मार्ग थाने पहुंचे सौरव दास, बैरिकेड पर चढ़े, कर दी बड़ी मांग
बंजी जंपिंग में शख्स की कांपने लगी टांगे, जंप मास्टर बोला- मर्द हो तुम
बंजी जंपिंग में शख्स की कांपने लगी टांगे, जंप मास्टर बोला- मर्द हो तुम
Slavia Facelift में क्या बदला? जानें खरीदने से पहले पूरा Review
Slavia Facelift में क्या बदला? जानें खरीदने से पहले पूरा Review
Embed widget