एक्सप्लोरर

'पद्मावत' के बाद 'बत्ती गुल मीटर चालू' में आएंगे नजर, कहा- अपने काम से चौंकाना चाहता हूं

चाहे हैदर मीर हो, टॉमी सिंह हो, महाराजा रावल रतन सिंह हो या आगामी फिल्म में बॉक्सिंग हीरो डिंग्को सिंह का किरदार, अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि वे दर्शकों को ऐसे काम से आश्चर्यचकित करना पसंद करते हैं, दर्शक जिसकी उम्मीद शाहिद से नहीं करते हैं.

नई दिल्ली: चाहे हैदर मीर हो, टॉमी सिंह हो, महाराजा रावल रतन सिंह हो या आगामी फिल्म में बॉक्सिंग हीरो डिंग्को सिंह का किरदार, अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि वे दर्शकों को ऐसे काम से आश्चर्यचकित करना पसंद करते हैं, दर्शक जिसकी उम्मीद शाहिद से नहीं करते हैं. वर्ष 2003 में 'इश्क विश्क' से बॉलीवुड में पदार्पण करने वाले शाहिद ने 'जब वी मेट', 'कमीने', 'हैदर', 'उड़ता पंजाब', 'पद्मावत', 'बत्ती गुल मीटर चालू' जैसी बिल्कुल अलग फिल्में कर अपनी प्रतिभा साबित की है. उनकी हालिया फिल्म की औपचारिक घोषणा होने वाली है जिसमें वे डिंग्को सिंह का किरदार निभाएंगे.पद्मावत' के बाद 'बत्ती गुल मीटर चालू' में आएंगे नजर, कहा- अपने काम से चौंकाना चाहता हूं एक छवि तोड़कर दूसरी छवि बनाने के सवाल पर शहिद ने बताया, "रचनात्मक व्यक्ति लोगों को आश्चर्यचकित करना चाहते हैं. इसलिए, लोग आपसे कुछ भी कहें, आप आगे बढ़ते हुए मानदंडों को तोड़कर कुछ अलग करें. मुझे लगता है यही आपकी रचनात्मकता को बाहर लाएगा और बदलाव लाएगा. इसलिए मैं हमेशा यही करना पसंद करता हूं." उन्होंने कहा, "मुझे यह पसंद नहीं कि कोई मुझे यह बताए कि मैं क्या कर सकता हूं. मुझे अप्रत्याशित काम कर लोगों को आश्चर्यचकित करना पसंद है. यही मुझे कलाकार बनाता है." यथार्थवादी फिल्मों पर शाहिद ने कहा, "यह बहुत अच्छी बात है. यह हमारे समाज का आइना है और यह तथ्य है कि लोग उन कहानियों पर बात करना चाहते हैं जो उनके बारे में हैं."पद्मावत' के बाद 'बत्ती गुल मीटर चालू' में आएंगे नजर, कहा- अपने काम से चौंकाना चाहता हूं शाहिद (37) ने कहा, "एक समय था जब मैं ऐसी फिल्मों का हिस्सा था जिनसे मैं जुड़ नहीं सका था." उन्होंने कहा, "यह देखना सुखद है कि अच्छी कहानियों को स्वीकार किया जा रहा है. वास्तविक मुद्दों और लोगों पर आधारित फिल्में की जा रही हैं." उन्होंने कहा, "इसलिए ऐसी फिल्मों में मुझे जो भी मौका मिल रहा हैं, मैं दोनों हाथों से उसे हथिया रहा हूं." अपनी नई फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' के बारे में उन्होंने कहा, "यह बहुत मनोरंजक फिल्म है. इसमें हंसी मजाक है, प्रेम कहानी है, यह दोस्ती और पारिवारिक कहानी पर आधारित है लेकिन साथ ही यह ऐसी बात भी करती है जो वास्तविक, प्रासंगिक और महत्वपूर्ण है." शाहिद पिछले सप्ताह 'लक्मे फैशन वीक विंटर फेस्टिव 2018' में फैशन डिजायनर अमित अग्रवाल के लिए वाक कर चुके हैं. आजकल फिल्में बना रहे फिल्मकारों की कथावस्तु से वे खुश हैं. उन्होंने कहा, "फिल्म निर्माता और लेखक जिस प्रकार से कथा वस्तु बनाना सीख रहे हैं, वह शानदार है. आप दर्शकों को हर चीज का मिश्रण देते हैं. यह एक अच्छा संतुलन होता है."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
'रामायण' के राम या रावण... रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा रईस? जानिए दोनों की नेटवर्थ
'रामायण' के राम या रावण... रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा रईस? जानिए दोनों की नेटवर्थ

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget