एक्सप्लोरर

पिता को याद करते हुए पिछले साल वाजिद खान ने किया था ये इमोशनल ट्वीट, जानिए अब क्यों हो रहा है वायरल

बॉलीवुड को अभी ताजा सदमा तब लगा जब संगीतकार वाजिद खान के अचानक इस दुनिया को छोड़ने की खबर आई. 42 साल की उम्र में वाजिद इस दुनिया को छोड़ गए.

नई दिल्ली: साल 2020 अभी आधा भी नहीं गुज़रा है, लेकिन करीब 5 महीने में ही देश और दुनिया को इस साल ने जितनी बुरी यादें दी हैं, उतनी शायद ही किसी और साल में लोगों को मिली होंगी. भारत में ये साल अब तक आम लोगों के साथ फिल्मों सितारों के लिए भी काफी बुरा साबित हुआ है. पिछले कुछ दिनों में ही ऋषि कपूर, इरफान खान और वाजिद खान जैसे कई कलाकार इस दुनिया को छोड़ गए, लेकिन कोरोना के खतरे के मद्देनज़र उनके चाहने वाले उन्हें ठीक ढंग से आखिरी विदाई भी न दे सके.

बॉलीवुड को अभी ताजा सदमा तब लगा जब संगीतकार वाजिद खान के अचानक इस दुनिया को छोड़ने की खबर आई. 42 साल की उम्र में वाजिद इस दुनिया को छोड़ गए. अब वाजिद का एक पिछले साल का ट्वीट इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पिता को भावुक होकर याद कर रहे हैं.

पिछले साल 3 जुलाई को पिता के गुज़रने के छह साल पूरा होने के मौके पर वाजिद खान ने भाई साजिद खान और पिता के साथ एक तस्वीर शेयर की थी और साथ में लिखा था, "पापा आपके बिना छह साल गुज़र गए. एक भी दिन ऐसा नहीं गुज़रता जिस दिन आपकी याद न आती हो. जिंदगी बहुत बदल गई है, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, मैं आपको और ज्यादा याद करता हूं. आपकी कमी बहुत महसूस होती है. इंतज़ार कर रहा हूं, जब मैं आपसे दोबारा मिलुंगा. आपसे प्यार करता हूं, हमेशा याद करता रहूंगा."

आपको बता दें कि वाजिद खान का मुंबई में कोरोना वायरस के संक्रमण और किडनी फेल हो जाने से निधन हो गया था. उनके निधन से सारा फिल्मी जगत शोक में डूब गया था. हालांकि कोरोना के चलते उन्हें करीबियों के बीच ही मुंबई के एक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं, उनकी जवानी कैसी रही है?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं...?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget