एक्सप्लोरर

अनुराग कश्यप के Twitter छोड़ने पर विवेक अग्निहोत्री का हमला, कहा- लड़ने की हिम्मत नहीं, तो राजनीति पर क्यों बोलते हो

अनुराग कश्यप के ट्विटर छोड़ने पर फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री ने उनकी आलोचना की है. विवेक ने कहा है कि जब मुझपर हमला हो रहा था तो तुम अपनी चुप्पी से उसका जश्न मना रहे थे. अब तुम कुछ पागल ट्रोल्स की आड़ लेकर विक्टिम कार्ड खेल रहे हो.

नई दिल्ली: मशहूर फिल्मकार अनुराग कश्यप ने ट्रोलिंग और धमकियों के बाद ट्विटर छोड़ दिया है. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट को डिलीट कर दिया है. शनिवार रात को किए अपने आखिरी दो ट्वीट में उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता को फोन पर और बेटी को ऑनलाइन धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट में कहा कि अगर मैं बिना किसी डर के अपनी बात नहीं बोल सकता, तो इससे बेहतर है कि मैं कुछ ना बोलूं. अनुराग कश्यप के ट्विटर को अलविदा कहने के फैसले पर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री ने भी ट्विटर छोड़ने के अनुराग के फैसले की आलोचना की है.

विवेक अग्निहोत्री ने दो ट्विट किए और अनुराग को घेरने की कोशिश की. उन्होंने अपने पहले ट्वीट में एक खबर को रीट्वीट करते हुए लिखा, "ये पूरी तरह से बकवास है. जब मुझपर हमला हो रहा था तो तुम अपनी चुप्पी से उसका जश्न मना रहे थे. अब तुम कुछ पागल ट्रोल्स की आड़ लेकर विक्टिम कार्ड खेल रहे हो. ऐसा कोई सेलेब नहीं है, जिसे धमकियां न मिलती हों, ट्रोल न किया जाता हो. आओ और मेरा डीएम (मैसेज) देखो. तुम्हें अच्छा महसूस होगा. पीछे हटने वाले कभी नहीं जीतते. जीतने वाले कभी पीछे नहीं हटते."

अनुराग कश्यप के Twitter छोड़ने पर विवेक अग्निहोत्री का हमला, कहा- लड़ने की हिम्मत नहीं, तो राजनीति पर क्यों बोलते हो

अपने दूसरे ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप का नाम लिए बगैर कहा, "Comrade (कॉमरेड), जब अपनी बात पे लड़ने की हिम्मत ही नहीं तो, फिर पॉलिटिक्स पे बेवजह बोलते ही क्यों हो. झूठी चिट्ठियां लिखोगे तो लोग उंगली उठाएंगे ही. और मैदान छोड़ कर भागना था तो झूठी चिट्ठी लिखी ही क्यों? क्या हुआ, अब माइनॉरिटी (अल्पसंख्यक) के लिए सारी हमदर्दी उड़न छू? ऐसे आएगा क्या रेवोल्यूशन (क्रांति)?"

अनुराग कश्यप के Twitter छोड़ने पर विवेक अग्निहोत्री का हमला, कहा- लड़ने की हिम्मत नहीं, तो राजनीति पर क्यों बोलते हो

अनुराग कश्यप ने आखिरी ट्वीट में क्या लिखा है? अनुराग कश्यप ने शनिवार की रात करीब नौ बजे दो ट्विट किए. उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा, "जब आपके माता पिता को कॉल पर और बेटी को ऑनलाइन धमकी मिल रही हो तो उस पर कोई बात नहीं करना चाहता. कोई वजह भी नहीं है बात करने की. ठग शासन करेंगे और ठगी जीने का नया तरीका होगा. ऐसे नए इंडिया के लिए आप सभी को बधाई. उम्मीद करता हूं आप सभी रोमांचित होंगे''

अनुराग कश्यप ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, ''आप सभी को खुशियां और कामयाबी मिले. ये मेरा आखिरी ट्वीट है क्योंकि मैं ट्विटर छोड़ रहा हूं. अगर मैं बिना किसी डर के अपने मन में चल रही बातों को नहीं बोल सकता तो इससे बेहतर है कि मैं कुछ ना ही बोलूं. गुड बाय.''

अनुराग कश्यप के Twitter छोड़ने पर विवेक अग्निहोत्री का हमला, कहा- लड़ने की हिम्मत नहीं, तो राजनीति पर क्यों बोलते हो

अनुराग कश्यप के ट्विटर छोड़ने के फैसले पर सोशल मीडिया यूज़र भी अपनी राय खुलकर ज़ाहिर कर रहे हैं. कोई उनके सपोर्ट में है तो कोई उनके इस फैसले की आलोचना कर रहा है. आपको बता दें कि अनुराग कश्यप उन फिल्ममेकर्स में से हैं जो खुलकर हर मुद्दे पर अपनी बात रखते हैं. हाल ही में उन्होंने अनुच्छेद 370 पर भी अपनी राय ज़ाहिर की थी. उन्होंने लिखा था, ''सबसे ज्यादा डराने वाला ये है कि एक शख्स सोचता है कि वो जानता है कि 120 करोड़ लोगों के लिए क्या सही है और फायदेमंद है. साथ ही उसके पास ताकत भी है इसे लागू करने का.''

उन्होंने अगले ट्वीट में कहा, ''Article 370 या 35A, के बारे में में ज़्यादा नहीं कह सकता. इसका लागू होना, इतिहास और तथ्य मैं अभी भी समझा नहीं हूं. कभी लगता है जाना चाहिए था , कभी लगता है क्यों गया. ना मैं कश्मीरी मुसलमान हूं ना कश्मीरी पंडित, मेरा कश्मीरी दोस्त कहता है कश्मीर की कहानी Roshomon की तरह है.'' साथ ही उन्होंने कहा कि वो नहीं जानते कि ये सब जो हुआ वो सही था या गलत. लेकिन ये सब जिस तरह हुआ, वो सही नहीं लगता. उन्होंने ट्वीट में कहा, ''कई पहलू हैं कश्मीर के, सभी सही हैं और सभी गलत. बस इतना जानता हूं कि जिस तरीके से ये सब हुआ सही नहीं था.''

इससे पहले अनुराग कश्यप ने देश में मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा था. जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली थी. मुंबई पुलिस ने धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई भी की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget