एक्सप्लोरर

'सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं'..Vivek Agnihotri ने फिल्मफेयर अवॉर्ड 2023 पर साधा निशाना

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट कर फिल्फेयर अवॉर्ड 2023 पर निशाना साधा. इसी के साथ डायरेक्टर ने अवॉर्ड का बायकॉट करने का फैसला किया है.

 Vivek Agnihotri On Film Fare Award 2023: द कश्मीर फाइल्स डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं. अक्सर वे कुछ ऐसा कह जाते हैं कि लाइमलाइट में आ जाते हैं. वहीं अब डायरेक्टर ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिये फिल्म इंडस्ट्री के अवॉर्ड फंक्शन पर तंज कसा है. और फिल्म फेयर अवॉर्ड 2023 का बायकॉट करने का फैसला भी लिया है.

विवेक ने फिल्म फेयर अवॉर्ड 2023 पर साधा निशाना
विवेक अग्निहोत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर बेस्ट डायरेक्टर के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड नॉमिनेशन का एक पोस्ट शेयर किया किया. इस पोस्ट में द कश्मीर फाइल्स, गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मास्त्र, भूल भुलैया 2, बधाई हो 2 और ऊंचाई शामिल हैं. इसी के साथ विवेक ने एक काफी लंबी पोस्ट लिखकर फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले अवॉर्ड फंक्शन को टारगेट किया है.  विवेक ने लिखा है, “ मुझे मीडिया से पता चला कि द कश्मीर फाइल्स  को 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए 7 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है. लेकिन मैं विनम्रतापूर्वक इन अनैतिक और सिनेमा विरोधी पुरस्कारों का हिस्सा बनने से इनकार करता हूं.

क्यों फिल्मफेयर अवॉर्ड का हिस्सा बनने से विवेक ने किया इंकार
इसकी वजह से है कि फिल्मफेयर के मुताबिक स्टार्स के अलावा किसी का कोई चेहरा नहीं है. कोई मायने नहीं रखता. इसलिए फिल्मफेयर की चापलूस और अनैतिक दुनिया में संजय भंसाली या सूरज बड़जात्या जैसे मास्टर निर्देशकों का कोई चेहरा नहीं है. संजय भंसाली आलिया भट्ट की तरह दिखते हैं, सूरज मिस्टर बच्चन की तरह और अनीस बज्मी कार्तिक आर्यन की तरह. ऐसा नहीं है कि एक फिल्म निर्माता की गरिमा फिल्मफेयर पुरस्कारों से आती है लेकिन इस अपमानजनक व्यवस्था को समाप्त होना चाहिए.

 

विवेक ने बॉलीवुड पर कसा तंज
विवेक ने आगे लिखा, “ इसलिए, बॉलीवुड के एक भ्रष्ट, अनैतिक और चापलूस प्रतिष्ठान के खिलाफ मेरे विरोध और असहमति के रूप में मैंने ऐसे पुरस्कारों को स्वीकार नहीं करने का फैसला किया है.मैं किसी भी दमनकारी और भ्रष्ट प्रणाली या पुरस्कारों का हिस्सा बनने से इनकार करता हूं जो लेखकों, निर्देशकों और फिल्म के अन्य एचओडी और चालक दल के सदस्यों को सितारों के नीचे और/या गुलामों के रूप में मानते हैं.”

सिर्फ आरोप लगाना मेरा मकसद नहीं
विवेक ने अपनी पोस्ट में लास्ट में लिखा, जीतने वाले सभी लोगों को मेरी बधाई और जो नहीं जीत पाते उन्हें और भी बहुत कुछ. उज्जवल पक्ष ये है कि मैं अकेला नहीं हूं. धीरे-धीरे लेकिन लगातार एक समानांतर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री उभर रही है. तब तक…सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदली जाए. मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही, कहीं भी आग लग सकती है, लेकिन आग जलनी चाहिए.- दुष्यंत कुमार”

यह भी पढ़ें: जब इस हिट फिल्म से Moushmi Chatterjee को जया बच्चन ने किया था रिप्लेस, सालों बाद छलका एक्ट्रेस का दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' का जलवा, 10 दिनों में 170 करोड़ कमा लिए, डे वाइज कलेक्शन जानें
बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' का जलवा, 10 दिनों में 170 करोड़ कमा लिए, हर दिन का कलेक्शन जानें
'हैप्पी बर्थडे बाबा', बचपन की फोटो शेयर कर बेटे विवान ने नसीरुद्दीन शाह को बर्थडे किया विश
नसीरुद्दीन शाह के बर्थडे पर बेटे विवान ने शेयर की बचपन की थ्रौबैक फोटो, बोले, 'हैप्पी बर्थडे बाबा'
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक, रणबीर कपूर का एंट्री सीन हुआ वायरल, मेकर्स ने उठाया ये कदम
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक, रणबीर कपूर का एंट्री सीन हुआ वायरल
Dhamaal 4 BO Collection Day 10: दूसरे संडे 'धमाल 4' पर हुई नोटों की बारिश, कर डाली बमफाड़ कमाई, जानें- बजट वसूलने से रह गई कितनी दूर?
दूसरे संडे अजय देवगन की 'धमाल 4' पर हुई नोटों की बारिश, कर डाली धमाकेदार कमाई

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget