एक्सप्लोरर

रियल से वर्चुअल दुनिया में पहुंची आलिया भट्ट

मुंबई : आलिया भट्ट ने आज खुद पर आधारित एक एडवेंचर गेम 'आलिया भट्ट - स्टार लाइफ' लॉन्च किया. इस गेम की खासियत ये है कि इसमें आलिया भट्ट की डिजिटल मौजूदगी एक दोस्त और मार्गदर्शक के तौर पर हमेशा बनी रहेगी. आलिया गेम खेलनेवालों की चाहत के मुताबिक उनके फिल्म स्टार बनने की ख्वाहिश को पूरा करने में भी मदद करेंगी. इस गेम के जरिए गेम खेलनेवाले वर्चुअल दुनिया में पहुंच जाएंगे और फिल्म किरदारों, टीवी शोज, फैशन, मॉडलिंग जैसी तमाम गतिविधियों में हिस्सा लेंगे और इससे संबंधित इंटरव्यू देते हुए गेम में आगे बढ़ेंगे.

आलिया भट्ट ने इस तरह के अनोखे गेम को लॉन्च करने पर बेहद खुशी जताई और इसकी खूबियां गिनाते हुए कहा कि ये गेम खेलनेवालों को बेहद मजा आएगा और सभी को अनोखा अनुभव होगा. आलिया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें रियल लाइफ में कई तरह के गेम्स खेलना पसंद है और वो स्कूल में फुटबॉल, हैंडबॉल, क्वाश जैसे गेम खेला करती थीं और अब जब कभी भी उन्हें मौका मिलता है, तो वो दोस्तों के साथ बैंडमिंटन खेलना पसंद करती हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के गेम खेलने से सेहत बनी रहती है. गेम लॉन्च के मौके पर आलिया ने जो टी-शर्ट पहनी थी, वो लोगों का ध्यान खासा आकर्षित कर रही थी. आलिया की उस टी-शर्ट पर अंग्रेजी में लिखा था – F FOR FEMINIST. इस मौके पर इस तरह की टी-शर्ट पहनने के मकसद से जुड़े सवाल पर आलिया ने कहा, ''ये टी-शर्ट मैंने इसलिए नहीं पहनी है कि मैं आज इसके बारे में बात करना चाहती हूं, बल्कि वो इसलिए पहनी है क्योंकि ये गेम मेरी पर्सनैलिटी के बारे में है. अगर मैं वर्चुअल दुनिया में अपनी पर्सनैलिटी को दर्शा रही हूं, तो रियल तौर पर यहां मौजूद रहते हुए मैंने सोचा कि क्यों ना उसकी एक छोटी-सी झलक यहां भी दिखाऊं...'' आलिया ने बताया है कि रणबीर कपूर के साथ उनकी अगली फिल्म 'ड्रैगन' की शूटिंग शुरु होने से पहले शे़ड्यूल के मुताबिक उन्हें एक लम्बा ब्रेक मिलेगा, जिसके दौरान वो अपनी पसंदीदा चीजें जैसे - सिंगिंग, कुकिंग और डांस सीखने पर ध्यान केंद्रित करेंगी, जो वो पहले समयाभाव के चलते नहीं कर पाईं थीं. हाल ही में ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णराज राय के देहांत के बाद मीडिया द्वारा अंत्येष्टी की कवरेज पर आपत्ति जताते हुए सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने एक पोस्ट लिखा था. शाहीन ने ऐसे मौकों पर इस तरह की कवरेज को अंत्येष्टी में शामिल होनेवाले लोगों और पीड़ित परिवारों की प्राइवेसी का उल्लंघन बताया था. इसपर जब आलिया से एक सवाल पूछा गया तो आलिया ने शाहीन का समर्थन करते हुए कहा, ''जिस तरह से इस मौके पर ये सवाल पूछना गलत है, उसी तरह से ऐसे गमगीन मौकों पर शामिल लोगों के जज्बातों को मद्देनजर रखते हुए उनकी तस्वीरें खींचना और वीडियो बनाना भी उतना ही गलत है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के YouTube चैनल पर कैसा होगा कंटेंट? भाईजान ने खुद बताया, फैंस का जताया आभार
कैसा होगा सलमान खान के यूट्यूब चैनल का कंटेंट? भाईजान ने खुद बताया
जन्म के बाद तांगे में घर लाए गए थे अमिताभ बच्चन, अब हैं भारत के दूसरे सबसे रईस एक्टर
जन्म के बाद तांगे में घर लाए गए थे अमिताभ, अब हैं भारत के दूसरे सबसे रईस एक्टर
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
अब कहां हैं ऐश्वर्या राय के हीरो चंद्रचूड़ सिंह? एक हादसे ने बर्बाद कर दिया करियर!
अब कहां हैं ऐश्वर्या के हीरो चंद्रचूड़ सिंह? एक हादसे ने बर्बाद किया करियर!

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget