एक्सप्लोरर

Virat Kohli और Anushka Sharma ने फोटोग्राफर्स से अपील करते हुए भेजा खास तोहफा, जानिए क्या-क्या

अनबॉक्सिंग वीडियो' में देखा जा सकता है कि इसमें विराट ने वायरल भयानी और उनकी टीम को बॉम्बे स्वीट शॉप की कुछ मिठाइयां, ड्राई फ्रूट्स, कुछ डार्क चॉकलेट, एक सुगंधित मोमबत्ती और एक नोट भेजा है.

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा अपनी पहली बच्ची के आने से बेहद खुश हैं. अपने निजी जीवन को प्राइवेट बनाए रखने के लिए अब इस पॉवर कपल ने मुंबई के पैपराजी से खास अनुरोध किया है कि उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें और बेटी की फोटो क्लिक ना करें. विराट और अनुष्का ने फोटोग्राफर्स को उपहार भी भेजे हैं.

फोटोग्राफर वायरल भयानी ने उपहार का एक वीडियो साझा किया है जिसे विराट और अनुष्का ने उन्हें और उनकी टीम को भेजा है. 'अनबॉक्सिंग वीडियो' में देखा जा सकता है कि इसमें विराट ने वायरल भयानी और उनकी टीम को बॉम्बे स्वीट शॉप की कुछ मिठाइयां, ड्राई फ्रूट्स, कुछ डार्क चॉकलेट, एक सुगंधित मोमबत्ती और एक नोट भेजा है.

बेटी पैदा होने से कई दिनों पहले ही प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा का लगातार पीछा करते आ रहे तमाम फोटोग्राफरों को विशेष अनुरोध करते हुए अनुष्का और विराट ने लिखा, "हमें इतने सालों तक इस कदर प्यार करते रहने के लिए आप सभी का बहुत शुक्रिया. खुशी के इन पलों का आप सभी के साथ जश्न मनाते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है. मगर अभिभावक के तौर पर हम आप सभी से एक बेहद साधारण-सी गुजारिश करना चाहते हैं. हम अपनी बच्ची की प्राइवेसी को सुरक्षित रखना चाहते हैं जिसके लिए हमें आपकी मदद‌ और सहयोग की जरूरत है."

View this post on Instagram
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विराट और अनुष्का ने साझा तौर पर एक बयान जारी कर आगे लिखा, "हमने हमेशा से यह सुनिश्चित करते रहे हैं कि आप सभी को हमसे जुड़ा हर कंटेट मिलता रहे. लेकिन हम दोनों आप सभी से यह गुजारिश करते हैं कि आप हमारी बच्ची से जुड़ा कोई भी कंटेट ना लें (तस्वीरें ना खींचें) औए ना ही इस प्रसारित करें. हमें उम्मीद है कि आप हमारी भावनाओं की कद्र करेंगे जिसके लिए हम आपके शुक्रगुजार हैं."

उल्लेखनीय है कि 11 जनवरी को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी के पैदा होने के दिन ही विराट के भाई विकास कोहली ने सोशल मीडिया पर एक नन्ही बच्ची की तस्वीर साझा की थी और अनुष्का और विराट के मम्मी-पापा‌ बनने पर अपनी खुशी जताई थी. मगर बाद में विकास ने सोशल मीडिया पर सफाई जारी करते लिखा था कि जो तस्वीर उन्होंने दुनिया से साझा की थी, वो अनुष्का-विराट की बेटी की नहीं है और इसे मीडिया द्वारा प्रसारित ना किया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
Box Office: 5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget