एक्सप्लोरर

यौन शोषण मामले में विक्रमादित्य मोटवानी ने तोड़ी चुप्पी, विकास बहल को बताया अपराधी

फिल्म निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी भी सामने आए हैं. उन्होंने ट्वीटर पर एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने इस सारे मामले का दोषी विकास बहल को बताया है. विक्रम ने कहा जो भी हुआ मैं उसके लिए उस लड़की से माफी मांगता हूं. विकास बहल सेक्सुअल ऑफेंडर है.

नई दिल्ली: 'क्वीन' के निर्देशक विकास बहल पर लगे यौन शोषण के आरोप का मामला अब तूल पकड़ रहा है. इस मामले को लेकर 'फैंटम' के पार्टनर और फिल्म निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी भी सामने आए हैं. उन्होंने ट्वीटर पर एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने इस सारे मामले का दोषी विकास बहल को बताया है. विक्रमादित्य ने अपने बयान में लिखा, ''साल 2015 में हुई इस घटना के बारे में मुझे साल 2017 में पता चला जब अनुराग ने मुझे इस बारे में बताया. मुध,मैं और अनुराग उस महिला के साथ बैठे और उसने हमें सारा वाकया बताया. हम लोग तुरंत इस मामले पर एक्शन लिया. हमने विकास बहल को कंपनी से बर्खास्त कर दिया और उसके कोई फिल्म प्रोड्यूस या निर्देशन करने नहीं दिया. साथ ही उनके सारी सिग्नेचर अथॉरिटी भी ले ली. '' विकास बहल के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर पहली बार बोले अनुराग कश्यप विक्रम ने लिखा, ''जो भी हुआ मैं उसके लिए उस लड़की से माफी मांगता हूं. विकास बहल सेक्सुअल ऑफेंडर है. उन्होंने महिलाओं को अपना शिकार बनाया, उनके विश्वास को तोड़ा और उसकी जिंदगी खराब की. उसने महिला को जिंदगीभर रहने वाला घाव दिया है. इस वक्त मैं बस माफी मांग सकता हूं कि मेरे रहते ये हुआ और ये वादा करना चाहता हूं कि कभी आगे ऐसा न हो.'' अनुराग कश्यप ने दिया ये बयान इस मामले को लेकर अनुराग कश्यप का बयान भी सामने आया है. अनुराग कश्यप ने कहा, ‘‘पहले मुझे जो कानूनी सलाह दी गई, उसके अनुसार मुझे बताया गया था कि हमारे पास बेहद सीमित विकल्प हैं. अब जब मैं खुद उन बातों पर गौर कर रहा हूं तो मैं कह सकता हूं कि मुझे गलत सलाह दी गई थी.’’ उन्होंने कहा कि वकीलों ने मुझे बताया कि बहल को कंपनी से हटाने के रास्ते में दो चीजें रुकावट डाल रही हैं. एक, उनका ओहदा बराबर के प्रोमोटर/निर्देशक का है जो वास्तव में कंपनी चला रहा है. दूसरा, उनके कॉन्ट्रैक्ट में दुर्व्यवहार के आधार पर उन्हें कंपनी से निकालने का कोई प्रावधान नहीं है. कैलाश खेर पर लगा शोषण का आरोप, महिला ने कहा- अपने घर बुलाकार किया ऐसा बर्ताव महिला ने लगाए संगीन आरोप फैंटम की पूर्व महिला कर्मी ने विकास पर कई  संगीन आरोप लगाते हुए अपनी आपबीती बताई है. महिला ने आरोप लगाते हुए कहा, "5 मई, 2015 को विकास ने मुझे मेरे होटल के रूम तक छोड़ने के लिए पूछा. इसके बाद मेरे साथ दुर्व्यवहार किया. मैं महीनों तक इस घटना से बाहर नहीं आ पाई." उन्होंने बताया, "मैं वोडका पी रही थी और नशे में थी. जब पहली बार विकास ने मुझसे ड्रॉप करने के बारे में पूछा तो मैंने मना कर दिया. मगर इसके बाद उन्होंने दोबारा मुझे साथ आने के लिए मनाया. उन्होंने इस बात का तकाजा दिया कि मैं अभी एक्सीडेंट से उभर रही हूं और ऐसे में मुझे अकेले नहीं जाना चाहिए. रूम पर जाने के बाद मुझे तेजी से टॉयलेट आई थी और मैं बाथरूम की तरफ भागी. जब मैं बाहर आई तो देखा कि वे मेरे बेड पर लेटे थे. मैंने उनको कमरे से बाहर जाने के लिए कहा." महिला ने कहा कि उन्होंने लंबे वक्त तक विकास का ये बर्ताव सहन किया और अंत में वो कंपनी छोड़ दी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Satluj Controversy: फिल्म बनने के बाद रोक लगाना पूरी टीम के साथ अन्याय, 'सतलुज' विवाद पर बोले कंवलजीत सिंह
फिल्म बनने के बाद रोक लगाना पूरी टीम के साथ अन्याय, 'सतलुज' विवाद पर बोले कंवलजीत सिंह
सिनेमाघरों में बारिश के साथ तबाही लेकर आएगी 'तुम्बाड 2', सोहम शाह के नए पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, फैंस बोले- 'अब इंतजार नहीं हो रहा'
सिनेमाघरों में बारिश के साथ तबाही लेकर आएगी 'तुम्बाड 2', सोहम शाह के नए पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
Neetu Kapoor Birthday: 'मेरा दिल, मेरी सब कुछ...', मां नीतू कपूर के जन्मदिन पर बेटी रिद्धिमा ने लुटाया प्यार, शेयर की अनदेखी तस्वीरें
'मेरा दिल, मेरी सब कुछ...', मां नीतू कपूर के जन्मदिन पर बेटी रिद्धिमा ने लुटाया प्यार
Wednesday Box Office Collection Live: दोपहर 1 बजे तक 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई आलिया की 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Live: दोपहर 1 बजे तक 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget