एक्सप्लोरर

जानें, क्या है काजोल की बीफ पार्टी वाले वीडियो का वायरल सच...!

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें काजोल हैं.. उनके दोस्त हैं और मेज पर प्लेटों में परोसी जा रही खाने की डिश है. वीडियो में काजोल के दोस्त खुद कह रहे हैं कि उन्होंने लजीज बीफ बनाया है. वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा तो कुछ ही घंटों के भीतर सोशल मीडिया सनसनी बन गया.

सुपरस्टार अजय देवगन की पत्नी और बॉलीवुड की बहुत बड़ी अभिनेत्री काजोल वीडियो में कह रही हैं, 'हैलो दोस्तों....हम ryans pop up lunch में है. और ये मेरा बहुत अच्छा दोस्त रायन है. देखिए इसने क्या बनाया है...रायन यहां आओ...बताओ तुमने क्या बनाया है क्योंकि सब जानना चाहते हैं.'' वीडियो में रायन जवाब देते हुए बीफ से बने किसी डिश का नाम बताते हैं. जिसके बाद अभिनेत्री कहती है कि इसके बाद हम इसके हाथ काटने वाले हैं...बाय बाय थैंक यू. काजोल का 41 सेकेंड का यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा रहा है जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि काजोल बीफ पार्टी एन्जॉय कर रही थीं और देश को भी बता रही थीं. वीडियो में काजोल के दोस्त रायन ने लंच तैयार किया है.. जिसे खाने के लिए काजोल बेहद रोमांचित दिखाई दे रही हैं.. काजोल वीडियो बनाते हुए कैमरा घुमाकर लोगों को ये बताती हैं कि उनके दोस्त रायन ने लंच में क्या खास तैयार किया है. जानें, क्या है काजोल की बीफ पार्टी वाले वीडियो का वायरल सच...! इस वीडियो के वायरल होने के पीछे दो बड़ी वजहें बता देतें हैं. पहली महाराष्ट्र में बीफ पर पाबंदी है. ना बीफ काट सकते हैं और ना बेच सकते हैं लेकिन अगर किसी को खाना है तो दूसरे राज्यों से या विदेश से लाकर खा सकते हैं. जो लोग दूसरे राज्यों से बीफ लाकर खाएंगे उन्हें बीफ खरीदने की रसीद दिखानी होगी. यहां हम बता दें कि बीफ शब्द का अर्थ गाय और भैंस दोनों के मांस होता है. दूसरी इस वीडियो को हवा इसलिए मिल रही है क्योंकि काजोल को मोदी सरकार का पक्षधर माना जाता है. काजोल को इसी साल प्रसार भारती बोर्ड का टेंपरेटी बोर्ड मेंबर भी बनाया गया है. फेसबुक पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लोगों ने लिखा है, 'बॉलीवुड किस तरह हिंदू विरोधी हो गया है. इसका अंदाजा आप इस वीडियो से लगा सकते हैं. इस वीडियो में अभिनेत्री काजोल अपने दोस्तों के साथ गाय का गोश्त खाते हुए दिखाई दे रही हैं.' बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अपने दोस्तों के साथ बीफ़ का आनंद ले रही हैं....क्या वो अब राष्ट्रीय विरोधी हैं? लोग दावा कर रहे हैं कि इस वीडियो के जरिए काजोल ने हिंदुत्व का मजाक उड़ाया है. वीडियो देखकर दावा करना तो आसान है लेकिन दावे का सच जाने बिना नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए. वायरल सच इन्वेस्टीगेशन की टीम काजोल और उनके दोस्त से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी. हम काजोल से ही जानना चाहते थे कि क्या वो वाकई बीफ पार्टी कर रही थीं? इस बीच हमारी वायरल सच इन्वेस्टीगेशन टीम को पूरी कहानी का बेहद अहम सुराग मिला. हमारे हाथ लगी काजोल की कुछ तस्वीरें. पड़ताल के लिए ये तस्वीरें अहम थीं क्योंकि ये उसी दिन की तस्वीरें हैं जिस दिन काजोल ने ये वीडियो बनाया था. आप देख सकते हैं कि काजोल ने ठीक वैसी ही व्हाइट रंग की ड्रेस पहन रखी है जैसी वो वायरल वीडियो में पहने दिख रही हैं. जानें, क्या है काजोल की बीफ पार्टी वाले वीडियो का वायरल सच...! इन तस्वीरों में हमें काजोल के दोस्त रायन भी दिखाई दिए. यहां दीया मिर्जा और मलाइका अरोड़ा खान जैसे चेहरे भी मौजूद थे. यहां तक की पड़ताल में ये तो साफ हो चुका था कि वीडियो रेस्तरां का है. मुंबई के बांद्रा में बनाया गया है. और ये कोई मजाक नहीं है और ना ही किसी फिल्म प्रमोशन का हिस्सा. अब सिर्फ इस सवाल का जवाब मिलना बाकी था कि वायरल वीडियो में वो डिश क्या थी? हम लगातार काजोल से बात करने की कोशिश कर रहे थे. काजोल ने हमसे बात नहीं कि लेकिन उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर एक बयान जारी कर दिया. काजोल ने अपने बयान में कहा, 'मेरे दोस्त की एक लंच पार्टी के वीडियो में कहा गया कि टेबल पर बीफ डिश थी. ये एक गलतफहमी है.. जो दिखाया जा रहा है वो भैंस का मांस है.. जो कानूनी रूप से बाजार में उपलब्ध है. मैं इस मामले पर सफाई पेश कर रही हूं क्योंकि ये एक संवेदनशील मुद्दा है और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है. जो मेरी मंशा नहीं है.' एबीपी न्यूज की पड़ताल में सामने आया कि काजोल अपने दोस्तों के साथ बीफ पार्टी कर रही थीं लेकिन काजोल ने किसी तरह का कानून नहीं तोड़ा है. इसलिए पड़ताल में वायरल वीडियो सच है लेकिन उसे जिस तरह पेश किया जा रहा है वो झूठा साबित हुआ है. यहां देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
Diljit Dosanjh Delhi Concert live: 'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले
'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget