एक्सप्लोरर

‘वो मायूस और सूना छोड़ा गए’ तबस्सुम और विक्रम गोखले को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

Vikram Gokhale Death: दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले 26 नवंबर को दुनिया से अलविदा कह गए. अब अमिताभ बच्चन ने उन्हें और दिग्गज दिवंगत अदाकारा तबस्सुम को याद किया है.

Amitabh Bachchan Remember Vikram Gokhale And Tabassum: साल 2022 में मनोरंजन जगत ने अपने कई महान और दिग्गज कलाकारों को खोया है. वहीं हाल ही में पहले मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम ने दुनिया को अलविदा कहा, उसके बाद अब जाने-माने अभिनेता विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) भी इस दुनिया को छोड़ चल गए. अब बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने तबस्सुम, विक्रम गोखले और ऐसे ही दुनिया को छोड़ कर जा चुके अपने करीबीयों को याद किया है. उन्होंने याद करते हुए अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट लिखा है.

मायूस और सूना छोड़ा गए- अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने अपने इस ब्लॉग में लिखा, “दिन दुखों से भरे हुए हैं...दोस्तों और साथियों. महान योग्य कलाकार हमें दिन ब दिन छोड़ रहे हैं. और हम लोग सुनते हैं, देखते हैं, प्रार्थना करते हैं. तबस्सुम, विक्रम गोखले और कुछ प्यारे जो करीबी और जानकार हैं, वो हमारे जीवन में आए, उन्होंने अपनी भूमिका निभाई और अपनी गैरमौजूदगी से मंच को खाली, मायूस और सूना छोड़ गए.”

बता दें, तबस्सम और विक्रम गोखले के नाम अमिताभ बच्चन का ये नोट बेहद ही इमोशनल है. गौरतलब है 19 नवंबर को तबस्सुम ने दुनिया को अलविदा कहा था, उनका निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था. वहीं विक्रम 26 नवंबर को विक्रम गोखले की मौत हुई है. उनके शरीर के कई पार्ट्स ने काम करना बंद कर दिया था और पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन शनिवार को वो जिंदगी की ये जंग हार गए.

अच्छे दोस्त थे बिग बी और विक्रम गोखले

विक्रम गोखले और अमिताभ बच्चन दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था. वहीं गोखले ने खुद इस बारे में बताया था कि अमिताभ बच्चन से उनकी पहचान 55 साल पुरानी है और दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं. इतना ही नहीं जब करियर के शुरुआत में मुंबई में रहने के लिए विक्रम गोखले के पास लिए घर नहीं था तो अमिताभ बच्चन ने उन्हें घर दिलाने में भी सहायता की थी.  

यह भी पढ़ें- 

बैगी जीन्स और जैकेट में राम चरण ने शेयर की लेटेस्ट फोटो, कैटरीना कैफ ने दिया ये रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपियों को लेकर आज मुंबई पहुंचेगी पुलिस, 48 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपियों को लेकर आज मुंबई पहुंचेगी पुलिस, 48 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget