एक्सप्लोरर

ऑनस्क्रीन 'सिल्क स्मिता' ने समझाया बिजली बचाने का तरीका, लोगों को की यह संदेश देने की कोशिश

Vidya Balan Video: विद्या बालन अक्सर ऐसे फनी वीडियो बनाती रहती हैं. हाल ही में वह मशहूर टीवी शो अनुपमा के मोनोलॉग को रिक्रिएट करके वायरल हो गई थीं.

बात अदाकारी की हो तो उनका कोई सानी नहीं है. वहीं, काबिलियत के मामले में भी उनके आगे कोई नहीं टिकता. बात हो रही है ऑनस्क्रीन सिल्क स्मिता यानी विद्या बालन की, जो अब वीडियो के माध्यम से बिजली बचाने के तरीके समझाती नजर आईं. दरअसल, यह वीडियो विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

वीडियो से दी बड़ी सीख

वीडियो की शुरुआत में एक शख्स पंजाबी में कहता है कि तुम्हारा बिजली बिल 5000 रुपये और मेरा 35 हजार रुपये क्यों है. इसके बाद विद्या बालन बिल अपने हाथ में ले लेती हैं और डांस करने लगती हैं. वह उस शख्स के सवाल के जवाब में गाना गाती हैं कि बत्तियां बुझाई रखदी. दरअसल, यह गाना लाइट बंद करने को लेकर है, जो पाकिस्तानी इंफ्लूएंसर के डांस वीडियो के बाद चर्चा में आ गया था. विद्या बालन ने भी इसी गाने को अपने अंदाज में पेश किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

 

अक्सर फनी वीडियो बनाती हैं विद्या

गौरतलब है कि विद्या बालन अक्सर ऐसे फनी वीडियो बनाती रहती हैं. हाल ही में वह मशहूर टीवी शो अनुपमा के मोनोलॉग को रिक्रिएट करके वायरल हो गई थीं. विद्या अपने वाले वर्जन में खाली बाथटब में बैठी नजर आई थीं. उन्होंने कहा था, 'मैं घूमू-फिरूं, नाचूं-गाऊं, हंसूं-खेलूं, बाहर जाऊं, अकेली जाऊं, किसी और के साथ जाऊं, जहां जाऊं, जब जाऊं, जैसे भी जाऊं... आपको क्या.'

इस फिल्म में आने वाली हैं नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो विद्या जल्द ही नीयत में नजर आने वाली हैं. वहीं, वह शीर्षा गुहा ठाकुरता की फिल्म में भी काम कर रही हैं. हालांकि, इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है. फिलहाल, विद्या बालन का बिजली बचाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस विद्या बालन की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.

फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

एक फैंन ने लिखा, 'शुक्रिया मैम, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं. मैंने 20 साल पहले यह गाना गाया था. आपको अपने साथ पाकर काफी खुश हूं.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सही बात... इस वक्त हर किसी का बिजली का बिल काफी ज्यादा आ रहा है. मैं खुद सारी बत्तियां और पंखे बंद करना चाहता हूं और शांति से बैठना चाहता हूं.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'यह वीडियो देखने के बाद मैं अपनी हंसी रोक ही नहीं पा रहा हूं.'

Nita Ambani Bags: बेशकीमती हीरे से जड़ा है नीता अंबानी का ये हैंडबैग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, 9 बजे तक 34 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, 9 बजे तक 34 करोड़ के हुई पार
'उनके पास और कोई काम नहीं है?' क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
'मुझे सिर्फ क्रेडिट चाहिए था, पैसे नहीं...', 'OMG 2' कॉन्ट्रोवर्सी पर परेश रावल का बड़ा बयान
'मुझे सिर्फ क्रेडिट चाहिए था, पैसे नहीं...', 'OMG 2' कॉन्ट्रोवर्सी पर परेश रावल का बड़ा बयान

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget