एक्सप्लोरर

महिलाओं की कम सैलरी से लेकर शादी के बाद की जिंदगी से जुड़े सवाल, Vidya Balan ने दिये ये मुखर जवाब

Vidya Balan Ask Me Anything Session: विद्या बालन अपने आप में ऐसी शख्सियत हैं, जिनसे आम महिलाओं को बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है. इस बार उन्‍होंने महिलाओं से जुड़े कई सवालों का बेबाकी से जवाब दिया है.

Vidya Balan On Women Being Paid Lesser Than Men: भले ही हम आधुनिक सदी में जी रहे हों, मगर महिलाओं को लेकर स्थिति में अभी भी बहुत कुछ सुधार होना बाकि है. चमकती-दमकती फिल्‍म इंडस्‍ट्री का हाल भी इससे कुछ इतर नहीं है. मुखर छवि के लिए चर्चित अभिनेत्री  विद्या बालन (Vidya Balan) ने इंस्‍टाग्राम पर 'आस्‍क मी एनिथिंग' ( Ask Me Anything) सेशन के जरिए महिलाओं से जुड़े कई चिंतित मुद्दों पर पूछे गए सवालों का अपने दमदार अंदाज में जवाब दिया है. 

दरअसल, विद्या ने इंस्‍टाग्राम पर एक स्‍टोरी पोस्‍ट की, जिसमें उन्‍होंने फैंस से 'Women, Work and Women At Work' टॉपिक से जुड़े सवाल पूछने को कहा. एक यूजर ने पूछा, ''महिलाएं काम नहीं कर सकतीं.'' इस पर विद्या ने जवाब देते हुए कहा, ''आप मुझे बता रहे हैं या पूछ रहे हैं?''

शादी के बाद संभाल रहीं ऐसे जिंदगी

एक अन्‍य यूजर ने पूछा, ''शादी के बाद वर्किंग महिलाओं की जिंदगी कैसे बदल जाती है?'' इसका शानदार जवाब देते हुए विद्या ने कहा, ''पहले 'मैं काम करती थी', शादी के बाद 'हम काम' करते हैं.'' 

महिलाओं की कम सैलरी पर कही ये बात

इस सेशन के दौरान पुरुषों की तुलना में महिलाओं को कम सैलरी मिलने से जुड़ा सवाल भी पूछा गया. इस पर विद्या ने कहा, ''इस सवाल का जवाब तो मुझे भी चााहिए.'' एक्‍ट्रेस से यह भी पूछा गया, ''क्‍या शादी के बाद पति पर निर्भर होना गलत है?'' तो उन्‍होंने जवाब दिया, ''नहीं, बिल्कुल नहीं, ये उनकी पसंद है. मगर मुझे व्‍यक्तिगत रूप से लगता है कि कॉफी का स्वाद तब और बेहतर हो जाता है, जब आप इसे खुद खरीदते हैं.'' 

घर के काम में पति सिद्धार्थ बंटाते हैं हाथ 

विद्या ने इस सेशन के दौरान यह भी बताया कि किस तरह उनके प्रोड्यूसर हस्‍बेंड सिद्धार्थ रॉय कपूर घर के कामों में उनकी मदद करते हैं. उनका कहना है कि आखिरकार घर हम दोनों का है तो काम भी दोनों को ही करना पड़ेगा. 

पुरुष सीईओ अधिक होने पर दिया ये जवाब 

विद्या से यह भी पूछा गया कि आखिरकार अधिकतर कंपनियों के सीईओ पुरुष ही क्‍यों हैं. इसके जवाब में उन्‍होंने कहा, ''मुझे लगता है इसलिए, क्‍योंकि महिलाएं देर से ऑफिस में एंट्री करती हैं.  

होम मेकर महिलाओं का भी किया समर्थन

विद्या ने इस तरह के कई सवालों के जवाब देने के साथ ही घर संभालने वाली महिलाओं का समर्थन भी किया. उन्‍होंने कहा कि होम मेकर होने में भी कुछ गलत नहीं है. उन्‍होंने कहा, ''घर संभालना और बच्‍चे पालना भी बिल्‍कुल ठीक है बशर्ते इससे महिलाओं को खुशी मिलनी चाहिए.'' 

आपको बता दें कि विद्या (Vidya Balan) हाल ही में अपनी फिल्‍म 'नीयत' की शूटिंग खत्‍म कर लंदन से लौटी हैं. उनके पास कई और प्रोजेक्‍ट भी हैं, जिनकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. 

यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खोला राज, बताया- हैप्‍पली सिंगल हूं पर कभी-कभी...

यह भी पढ़ें: बर्थडे पार्टी में पति संग लिप लॉक करती दिखीं Aamir Khan की बहन निखत, 60 की उम्र में भी लगती हैं कमाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उड़ता तीर' ने ओपनिंग वीकेंड में काटा गदर, 'जेलर 2' समेत तोड़े 2026 की 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' ने ओपनिंग वीकेंड में काटा गदर, 'जेलर 2' समेत तोड़े 2026 की 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से मांगी माफी! मीका सिंह बोले- 'हर कलाकार सम्मान का हकदार है'
सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से मांगी माफी! मीका सिंह बोले- 'हर कलाकार सम्मान का हकदार है'
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
Embed widget