एक्सप्लोरर

Video: नीचे गिराकर मारे थप्पड़, बरसाएं घूसे... सड़क पर पुनीत सुपरस्टार की पिटाई का वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर पुनीत सुपरस्टार की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग उन्हें सड़क पर गिराकर बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं.

Puneet Superstar News: सोशल मीडिया के मशहूर कंटेंट क्रिएटर पुनीत सुपरस्टार के साथ सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि यह घटना दिल्ली की एक व्यस्त सड़क पर हुई, जहां कुछ लोगों ने पुनीत को घेर लिया और उनके साथ हाथापाई की. हालांकि वीडियो किस इलाके का है और कब का इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

कई लोगों ने पुनीत सुपरस्टार पर किया हमला

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग पुनीत को जमीन पर गिराकर लगातार मार रहे हैं. पुनीत इस दौरान चीख-चिल्ला रहे हैं और खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वहां मौजूद भीड़ में से कोई भी उनकी मदद नहीं कर रहा.

वीडियो में यह भी नजर आता है कि लड़कों का एक झुंड पुनीत पर टूट पड़ा है और उन्हें बार-बार जमीन पर पटक रहा है. पास खड़े लोग सिर्फ तमाशा देख रहे हैं और मोबाइल से पूरी घटना रिकॉर्ड कर रहे हैं. इस दौरान पुनीत की हालत काफी खराब दिखती है. मारपीट का असली कारण अभी सामने नहीं आया है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि यह झगड़ा किस वजह से हुआ.

वीडियो को फर्जी बता रहे कई लोग

यह वीडियो 12 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड किया गया था और अब तक इसे 1 लाख 35 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा, "पुनीत सुपरस्टार का सारा स्टारडम तो रोड पर ही उतर गया." एक अन्य ने तंज कसते हुए लिखा, "दुनिया का पहला इंसान है जो पीटने के पैसे देता है." वहीं, तीसरे यूजर ने दावा किया, "ये सब स्क्रिप्टेड है, इसके लिए ये नया नहीं है."

कई लोग इस वीडियो को फर्जी और पहले से प्लान किया हुआ बता रहे हैं. उनका मानना है कि यह पुनीत की किसी पब्लिसिटी स्टंट का हिस्सा हो सकता है, क्योंकि वह पहले भी कई बार अजीबोगरीब हरकतों और वीडियो के लिए चर्चा में रह चुके हैं. हालांकि, फिलहाल इस घटना की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है और न ही पुनीत की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है.

पुनीत सुपरस्टार अपने अनोखे अंदाज और मजेदार, अटपटे वीडियो के लिए जाने जाते हैं. वह अक्सर सड़क पर लोगों से अचानक बातचीत करते हैं और सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं. इस वीडियो के असली होने या न होने का जवाब चाहे जो भी हो, लेकिन इसने इंटरनेट पर बहस जरूर छेड़ दी है.

ये भी पढ़ें-

Video: कचरे की गाड़ी ने एक के बाद एक कई वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office: मंगलवार को पलटी बाजी, 'जना नायकन'- 'धमाल 4' ने दिखाई तेजी, जानें- कैसा रहा 'स्पाइडर मैन' का हाल?
मंगलवार को 'जना नायकन'- 'धमाल 4' ने दिखाई तेजी, जानें- 'स्पाइडर मैन' का हाल
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
Alpha Worldwide Closing Collection: आलिया भट्ट की 'अल्फा' का नहीं चला जादू, जानें-वर्ल्डवाइड कितना रहा फाइनल कलेक्शन
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का नहीं चला जादू, जानें-वर्ल्डवाइड कितना रहा फाइनल कलेक्शन
BO Live: 'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
दिल्ली-यूपी में जमकर बरसेंगे बादल, 22 राज्यों में अलर्ट, जानें मौसम का हाल
दिल्ली-यूपी में जमकर बरसेंगे बादल, 22 राज्यों में अलर्ट, जानें मौसम का हाल
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget