एक्सप्लोरर

'उरी' के बाद अब 'उधम सिंह' में नजर आएंगे विक्की कौशल, शूजित सरकार करेंगे फिल्म का निर्देशन

अभिनेता विक्की कौशल एक फिल्म में स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह की भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार करेंगे.

अभिनेता विक्की कौशल एक फिल्म में स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह की भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार करेंगे. फिल्म को लेकर शूजित सरकार ने कहा, ''मैं बहुत लंबे समय से शहीद उधम सिंह की कहानी कहना चाहता था. ये कहानी मेरे दिल के बेहद करीब है और मैं इस कहानी के लिए किसी ऐसे एक्टर को कास्ट करना चाहता था जो इस किरदार के लिए अपना जी जान लगा दे. मैंने विक्की कौशल का काम पहले देखा है और वो इस फिल्म के लिए फिट बैठते हैं.'' बड़े पर्दे पर दिखेगी बालाकोट 'एयर स्ट्राइक' की कहानी, फिल्म पर काम शुरु, जल्द होगा ऐलान वहीं, इस फिल्म से जुड़ने को लेकर विक्की कौशल ने बोला कि वो जब से इस फिल्म इंडस्ट्री में आए हैं तब से ही वो शूजित सरकार के साथ काम करना चाहते थे. इस फिल्म के साथ मेरा वो सपना पूरा होने जा रहा है. विक्की ने कहा, ''साथ ही एक पंजाबी होने के नाते उधम सिंह से बेहतर कहानी नहीं हो सकती. मैंने बचपन से उधम सिंह के किस्से कहानियां सुनता आ रहा हूं. उधम सिंह देश के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अंग हैं और इनकी कहानी बयां होनी चाहिए.'' कंगना रनौत को फिर आया गुस्सा, अब रणबीर कपूर पर निकाली अपनी भड़ास उरी' के बाद अब 'उधम सिंह' में नजर आएंगे विक्की कौशल, शूजित सरकार करेंगे फिल्म का निर्देशन बता दें कि फिल्म क्रांतिकारी उधम सिंह के जीवन पर आधारित होगी जिन्होंने 1919 में हुए जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए माइकल ओड्वायर की 1940 में ब्रिटेन में हत्या कर दी थी. नरसंहार के समय माइकल ओड्वायर पंजाब का उपराज्यपाल था. शूजित सरकार ने बताया कि फिल्म के लिए कौशल ‘स्वभाविक पसंद’ हैं. इस फिल्म में पहले इरफान खान नजर आने वाले थे. सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है डब की हुई 'सोन चिड़िया', सुशांत बोले- मैंने नहीं की डबिंग अभी इस फिल्म का नाम नहीं रखा गया है. अगले महीने इस फिल्म पर काम शुरू होगा और अगले साल यह सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी. उधम सिंह के जीवन पर पूर्व में 1999 में ‘शहीद उधम सिंह’ नाम से फिल्म बन चुकी है. इसमें राज बब्बर ने उधम सिंह की भूमिका निभाई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कई रिजेक्शन झेले, डेब्यू फिल्म में 24 साल बड़ा था हीरो, फिर ऐसे 'ड्रीम गर्ल' बनीं हेमा मालिनी
रिजेक्शन झेले, डेब्यू फिल्म में 24 साल बड़ा था हीरो, कहानी 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी की
Friday Theater Release: 'नई नवेली' से 'प्रहार' तक, फ्राइडे को थिएटर में हुई 6 नई फिल्मों की एंट्री, दहशहरे वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन
'नई नवेली' से 'प्रहार' तक, फ्राइडे को थिएटर में हुई इन 6 नई फिल्मों की एंट्री
देहरादून की सड़कों पर बॉलीवुड एक्ट्रेस संग रोमांस करते दिखे अक्षय कुमार, वीडियो वायरल
देहरादून में बॉलीवुड एक्ट्रेस संग रोमांस करते दिखे अक्षय कुमार, वीडियो वायरल
जयदीप अहलावत ने पीयूष मिश्रा को लगाया गले, खिड़कियां थिएटर फेस्टिवल से सामने आया वीडियो
जयदीप अहलावत ने पीयूष मिश्रा को लगाया गले, वायरल हुआ वीडियो

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget