एक्सप्लोरर

Vedaa Vs Khel Khel Mein BO Collection Day 4: संडे कलेक्शन में बढ़ी 'खेल खेल में' की कमाई, 'वेदा' से आगे निकली अक्षय कुमार की फिल्म

Vedaa Vs Khel Khel Mein BO Collection Day 4: 'खेल खेल में' और 'वेदा' के बीच जबरदस्त कंपीटीशन नजर आ रहा है. 'वेदा' ने 'खेल खेल में' से बेहतर ओपनिंग की थी. लेकिन अब अक्षय कुमार की फिल्म आगे चल रही है.

Vedaa Vs Khel Khel Mein Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है. दोनों ही फिल्म 15 अगस्त को एक साथ रिलीज हुई है और 'स्त्री 2' जैसी बड़ी फिल्म के साथ क्लैश के बावजूद हर रोज 2-4 करोड़ करोड़ कमा रही है. 'वेदा' ने 'खेल खेल में' से बेहतर ओपनिंग की थी. लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म 'वेदा' से आगे चल रही है.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'वेदा' ने पहले दिन 6.3 करोड़ रुपए कमाए थे. दूसरे दिन फिल्म की कमाई बेहद कम रही और इसने सिर्फ 1.8 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. तीसरे दिन 'वेदा' ने 2.45 करोड़ रुपए की कमाई की और अब चौथे दिन संडे होने के बावजूद फिल्म का कलेक्शन 2.7 करोड़ रुपए तक सिमट गया. ऐसे में फिल्म चार दिन में महज 13.25 करोड़ रुपए ही कमा पाई.

दिन कलेक्शन
Day 1  ₹ 6.3 करोड़
Day 2  ₹ 1.8 करोड़
Day 3  ₹ 2.45 करोड़
Day 4  ₹ 2.7 करोड़
कुल ₹ 13.25 करोड़

'वेदा' से आगे निकली 'खेल खेल में'
अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' ने 5.05 करोड़ रुपए से बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था. दूसरे दिन फिल्म ने 2.05 करोड़ तो तीसरे दिन 3.1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. अब चौथे दिन 'खेल खेल में' को संडे का फायदा मिला और फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 13.95 करोड़ रुपए हो गया है जो कि 'वेदा' से ज्यादा है.

दिन कलेक्शन
Day 1  ₹ 5.05 करोड़
Day 2  ₹ 2.05 करोड़
Day 3  ₹ 3.1 करोड़
Day 4 ₹ 3.75 करोड़
कुल ₹ 13.95 करोड़

15 अगस्त को हुआ महाक्लैश
बता दें कि 15 अगस्त को 'खेल खेल में' और 'वेदा' समेत बॉलीवुड की 3 और साउथ की 5 फिल्में रिलीज हुई हैं. मोस्ट अवेटेड सीक्वल 'स्त्री 2' भी इसी दिन रिलीज हुई जिसके धुआंधार कलेक्शन के आगे बाकी फिल्मों की कमाई फीकी पड़ गई है.

ये भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Collection Day 4: संडे कलेक्शन में टूट गए रिकॉर्ड! 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई ''स्त्री 2'', देखें धुआंधार कलेक्शन

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 6 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 6 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
Video: ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे
ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा
'आवारापन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget