एक्सप्लोरर

अज्जू स्टाइल में Varun Dhawan ने खत्म की फिल्म Bawaal की शूटिंग, शेयर किया वीडियो

Wraps Up Bawaal Shoot: नितेश तिवारी के निर्देशन में साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बन रही वरुण धवन (Varun Dhawan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की अपकमिंग फिल्म ‘बवाल’ की शूटिंग खत्म हो गई है.

Varun Dhawan Wraps Up Bawaal Shoot: नितेश तिवारी के निर्देशन में साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बन रही वरुण धवन (Varun Dhawan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की अपकमिंग फिल्म ‘बवाल’ (Bawaal) की शूटिंग खत्म हो गई है. अभिनेता वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी. हालांकि वरुण और जान्हवी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लगातार फॉरेन शूट लोकेशन के वीडियो और फोटो शेयर करते रहते थे. सोशल मीडिया पर दोनों की क्यूट बॉन्डिंग साफ दिखाई देती थी.  

वरुण ने वीडिया शेयर कर लिखा, ‘हमने मचा दिया है बवाल! अज्जू भैय्या स्टाइल में फिल्म की रैपिंग! 7 अप्रैल 2023 को अब अगला बवाल होगा थिएटर्स में!’ वरुण से पहले फिल्म की अदाकारा जाह्नवी ने भी अपनी इंस्टा पर एक भावुक नोट शेयर किया था. जिसमें जाह्नवी ने बताया था कि इस फिल्म का पार्ट बनना उनके लिए किसी सपने जैसा था, वह खुद को बहुत लकी फील करती हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nadiadwala Grandson (@nadiadwalagrandson)

 

जाह्नवी ने लिखा, इस फिल्म के लिए मैंने नितेश सर और साजिद सर का पीछा किया फिर ये पक्का किया कि यह फिल्म मुझे मिले. मैंने इस फिल्म के लिए रोज प्रार्थना की और जब फिल्म मुझे मिल गई तो खुद को रोज विश्वास दिलाया कि वास्तव में मैं इसकी शूटिंग कर रही हूं, आज जब इसकी शूटिंग खत्म कर ली है तब भी मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि नितेश सर ने मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनाया. मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है सर.  

अज्जू स्टाइल में Varun Dhawan ने खत्म की फिल्म Bawaal की शूटिंग, शेयर किया वीडियो

जाह्नवी ने वरुण धवन को भी धन्यवाद दिया और कहा, शुक्रिया...मेरा ध्यान रखने के लिए और हर उस बात के लिए जो तुमने मेरे लिए किया. भले ही हम एक दूसरे की बातों पर सहमत नहीं होते हों. कभी-कभी हम एक-दूसरे को छेड़ते हैं. लेकिन मैं बता दूं कि निशा हमेशा अज्जू की टीम में ही रहेगी और हमेशा तुम्हारे लिए ऐसे होटेल ढूंढेगी जिनके पास सेलमन टार्टर और ग्रिलड चिकेन हो. मैं इस पूरी टीम पर निबंध लिख सकती हूं, जिन्होंने इस फिल्म को इतना स्पेशल बनाया है. लेकिन यहां शब्दों की सीमा है. पर सच बात यह है कि मैं सभी को बहुत मिस कर रही हूं. थैंक्यू मेरे ये तीन महीने स्पेशल बनाने के लिए.

आपको बता दें कि वरुण और जाह्नवी पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. दोनों के एक साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं. फैंस की ये मंशा जल्द ही पूरी हो जाएगी ये फिल्म 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बवाल वरुण के करियर की अबतक की सबसे महंगी फिल्म है. 

यह भी पढ़ें: 

Vikrant Rona Collection: कन्‍नड़ स्‍टार किच्‍चा सुदीप की 'विक्रांत रोणा' ने अपने फर्स्‍ट वीकेंड कलेक्‍शन से चौंकाया

Kahaani Ghar Ghar Kii Back: साक्षी तंवर ने 'पार्वती' बनने के लिए की थी ये स्‍पेशल डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: 100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
The Odyssey BO Day 1 Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर के बयान पर राखी का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की बातचीत
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम CM ने की बातचीत

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget