एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता और एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कहा- मोदी के अधूरे वादों पर कॉमेडी फिल्म बननी चाहिए

उत्तर मुंबई सीट से कांग्रेस कैंडिडेट एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म को मजाक बताया है. मुंबई में एक प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोई वादे पूरे नहीं किए.

मुंबई: उत्तर मुंबई सीट से कांग्रेस कैंडिडेट एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म को मजाक बताया है. मुंबई में एक प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई वादे पूरे नहीं किए हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर बनी फिल्म को चुनाव आयोग ने रिलीज होने से रोक दिया है. विवेक ओबेरॉय स्टारर यह फिल्म पहले 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. संसदीय उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी जीवन पर बनी फिल्म और कुछ नहीं बल्कि प्रधानमंत्री पर एक मजाक है क्योंकि 56 इंच के सीने का दावा करने वाले कुछ भी करने में बुरी तरह विफल रहे हैं. उनके जीवन पर बनी फिल्म लोकतंत्र, गरीबी और भारत की विविधता पर मजाक है.’’ अभिनेत्री ने मजाकिया लहजे में कहा कि उनपर और उनके अधूरे वादों पर कॉमेडी फिल्म बननी चाहिए थी. मातोंडकर ने कहा, ‘‘इससे बुरा क्या हो सकता है कि लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री ने पांच साल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं किया.’’ उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर एमएनएस चीफ राज ठाकरे का समर्थन करती हैं और इसमें कुछ गलत नहीं है. कांग्रेस कैंडिडेट और एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कहा, ‘‘व्यक्तिगत स्तर पर मैं मराठी मुद्दे का पूर्ण समर्थन करती हूं और हमेशा करूंगी. मेरा समर्थन करने के लिए मैं राज ठाकरे को धन्यवाद देती हूं.’’ महाराष्ट्र के बाकी बचे 17 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होना है. यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड पत्रलेखा की तस्वीर शेयर कर राजकुमार राव ने लिखी खास बात, यहां देखिए प्रधानमंत्री हो तो अखिलेश यादव या मायावती जैसा हो- शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव आयोग ने लॉन्च किया 'वोटर टर्नआउट' एप, ये होगा खास हर फिल्म को चुनौती मानते हैं वरुण धवन, कहा- असफलताओं से अब डर नहीं लगता

देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget