एक्सप्लोरर

Tuesday Box Office Collection: मंगलवार को किस फिल्म ने मारी बाजी, किसका हुआ बुरा हाल? जानें- बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब

Tuesday Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कुली और वॉर 2 के बीच जबरदस्त जंग छिड़ी हुई है. वहीं महावतार नरसिम्हा भी गरज रही है. चलिए इन फिल्मो की मंगलवार की कमाई जानते हैं.

सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड से लेकर साउथ और एनिमेटेड मूवीज का डंका बज रहा है. इनमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’, रजनीकांत की ‘कुली’ और एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ शामिल हैं. ये  सभी दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही हैं. लेकिन मंगलवार को कमाई के मामले में किस फिल्म ने बाजी मारी चलिए यहां बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट से जानते हैं.

वॉर 2ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया?
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पा रही है जिसकी इससे उम्मीद की जा रही थी. हालांकि ओपनिग वीकेंड तक इसने अच्छी कमाई की वेकिन वीकडेज में आते ही इसकी बॉक्स ऑफिस पर हालत खराब हो गई और ये सिंगल डिजीट में सिमट गई.अब घटती कमाई देखते हुए इस मोटे बजट वाली फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडरा रहा है. इन सबके बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘वॉर 2’ ने अपने पहले मंगलवार को यानी 6ठे दिन 8.35 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इसकी 6 दिनों की टोटल कमाई अब 192.85 करोड़ रुपये हो चुकी है.


Tuesday Box Office Collection: मंगलवार को किस फिल्म ने मारी बाजी, किसका हुआ बुरा हाल? जानें- बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब

कुली ने मंगलवार को कितना किया कलेक्शन?
रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर  ‘वॉर 2’ के साथ सिनेमाघरो में दस्तक दी थी. ‘कुली’ रिलीज के पहले दिन से ‘वॉर 2’ को कमाई के मामले में मात दे रही है. रजनीकांत की स्टार पावर के चलते ‘कुली’ ने ओपनिंग वीकेंड तक बंपर कमाई की. इसके बाद सोमवार को इसके कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई थी और मंगलवार को ये सिंगल डिजीट में सिमट गई. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘कुली’ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंगलवार को 9.51 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ‘कुली’ की 6 दिनों की कुल कमाई अब 216.1 करोड़ रुपये हो गई है.


Tuesday Box Office Collection: मंगलवार को किस फिल्म ने मारी बाजी, किसका हुआ बुरा हाल? जानें- बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब

'महावतार नरसिम्हा' ने मंगलवार को किया कितना कलेक्शन?
'वॉर 2' और 'कुली' जैसी बड़ी फिल्मों के बीच भी 'महावतार नरसिम्हा' खूब गरज रही है. दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 26 दिन हो चुके हैं लेकिन ये अब भी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. इसी के साथ ये करोड़ों में कमाई कर रही है. रिलीज के 26वें दिन यानी चौथे मंगलवार को इसने 2.75 करोड़ रुपये कमाए. इसी के साथ इसका 26 दिनों का कुल कलेक्शन अब 215.60 करोड़ रुपये हो गया है. 


Tuesday Box Office Collection: मंगलवार को किस फिल्म ने मारी बाजी, किसका हुआ बुरा हाल? जानें- बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब

 

ये भी पढ़ें:-युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद दोबारा प्यार को चांस देना चाहती हैं धनश्री वर्मा? कोरियोग्राफर बोलीं- 'अगर मेरी जिंदगी में आगे...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget