एक्सप्लोरर

Tuesday Box Office: 'वॉर 2'-'कुली' में से कौन निकली आगे, कैसा रहा 'महावतार नरसिम्हा'-'सैयारा' का हाल? जानें मंगलवार का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

Tuesday Box Office Collection: मंगलवार को कई फिल्मों के बीच फिर बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत देखने को मिली. इनमें से कौन कमाई की रेस में आगे रही चलिए यहां जानते हैं.

14 अगस्त को रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर 'कुली' और ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' के बीच क्लैश हुआ था. दोनों ही फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए जंग जारी है. इन सबके बीच जुलाई 2025 को रिलीज हुई 'महावतार नरसिम्हा' एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. वहीं अहान पांडे और अनीत पड्डा की सैयारा भी छठे हफ्ते में कमाई कर रही है. चलिए यहां जानते हैं मंगलवार को इन सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है.

कुली ने दूसरे मंगलवार को कितनी की कमाई?
लोकेश कनगराज निर्देशित 'कुली' ने अपने पहले हफ़्ते में भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 229.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद दूसरे हफ्ते मे इसके कारोबार में गिरावट देखी जा रही है लेकिन फिर भी यह अपने तेरहवें दिन ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' से ज़्यादा कमाई करने में कामयाब रही. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ने अपने दूसरे मंगलवार को 3.66 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म ने भारत में अब तक 264.26 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. बता दें कि कुली में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत, नागार्जुन अक्किनेनी, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, सत्यराज, श्रुति हासन और पूजा हेगड़े सहित कई कलाकार हैं. वहीं फिल्म में आमिर खान ने कैमियो किया है.


Tuesday Box Office: 'वॉर 2'-'कुली' में से कौन निकली आगे, कैसा रहा 'महावतार नरसिम्हा'-'सैयारा' का हाल? जानें मंगलवार का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

वॉर 2 ने दूसरे मंगलवार को कितनी की कमाई?
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' ने अपने 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को दूसरे सोमवार की तुलना में कमाई में थोड़ी तेजी दिखाई. अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म ने 12वें दिन 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जबकि 13वें दिन इस फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिल्म 230 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी. वहीं भारत में फिल्म का 13 दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 227.25 करोड़ रुपये हो गया है.


Tuesday Box Office: 'वॉर 2'-'कुली' में से कौन निकली आगे, कैसा रहा 'महावतार नरसिम्हा'-'सैयारा' का हाल? जानें मंगलवार का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

महावतार नरसिम्हा ने पांचवें मंगलवार कितना किया कलेक्शन
अश्विन कुमार की एक्शन एपिक फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' अपनी रिलीज़ के बाद से अच्छा परफॉर्म कर रही है. इस एनिमेटेड फिल्म ने अपने पांचवें मंगलवार (33वें दिन) को 1.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। .अगस्त, 2025 को फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 12.9% रही. वहीं फिल्म की घरेलू बाजार में 33 दिनों की कुल कमाई अब 234.75 करोड़ रुपये हो गई है.


Tuesday Box Office: 'वॉर 2'-'कुली' में से कौन निकली आगे, कैसा रहा 'महावतार नरसिम्हा'-'सैयारा' का हाल? जानें मंगलवार का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

सैयारा ने छठे मंगलवार कितनी की कमाई
अहान पांडे और अनीत पड्डा की सैयारा छठे हफ्ते में भी कमाई कर रही है. बता दें कि छठे सोमवार (25 लाख रुपये) के मुकाबले फिल्म की कमाई में छठे मगंलवार को मामूली तेजी देखी गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक सैयारा ने रिलीज के 40वें दिन यानी छठे मंगलवार को 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ सैयारा की 40 दिनों की कुल कमाई अब 328.20 करोड़ रुपये हो गई है.


Tuesday Box Office: 'वॉर 2'-'कुली' में से कौन निकली आगे, कैसा रहा 'महावतार नरसिम्हा'-'सैयारा' का हाल? जानें मंगलवार का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

ये भी पढ़ें:- Ganesh Chaturthi 2025: बिपाशा बसु की नन्ही बेटी देवी ने अपने हाथों से बनाई गणेश की मूर्ति, एक्ट्रेस ने शेयर किया दिल छू लेने वाला Video

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

                                              

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन दोपहर 3 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 3 बजे तक 83 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'सवाल करो, गुलामी नहीं...', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर प्रकाश राज का हमला
'सवाल करो, गुलामी नहीं...', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर प्रकाश राज का हमला
'आवारापन 2' के बाद इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट
अब इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट
'कर्ली हेयर नहीं मत रखो', 'हैवान' एक्ट्रेस को मिली थी लुक चेंज करने की सलाह
'कर्ली हेयर नहीं मत रखो', 'हैवान' एक्ट्रेस को मिली थी लुक चेंज करने की सलाह

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget