एक्सप्लोरर

इवेंट में शामिल ना होने पर तृप्ति डिमरी हुई ट्रोल, पोस्टर्स पर पोती गई कालिख, अब एक्ट्रेस ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

Tripti Dimri: तृप्ति डिमरी पर 5 लाख रुपये लेने के बाद भी जयपुर इवेंट में शामिल ना होने के आरोप लग रहे हैं. वहीं अब एक्ट्रेस की टीम ने एक बयान जारी कर इन आरोपों को खारिज किया है.

Tripti Dimri Statement On Not Attending Jaipur Event: एनिमल एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी पर जयपुर में एक इवेंट में पैसे लेने के बावजूद ना आने के आरोप लग रहे हैं. दरअसल फिक्की एफएलओ की वुमन एंटरप्रेन्यर ने दावा किया है कि तृप्ति ने 5 लाख रुपये लिए और इवेंट में शामिल नहीं हुईं. वहीं अब एक्ट्रेस की टीम ने एक बयान जारी कर इन सभी आरोपों को खारिज किया है.

आरोपों के बाद तृप्ति डिमरी की टीम ने जारी किया बयान
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक प्रेस को जारी एक बयान में तृप्ति डिमरी की टीम ने कहा, “उनकी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के लिए चल रहे प्रमोशनल कैंपेन के दौरान, तृप्ति डिमरी ने फिल्म से संबंधित सभी निर्धारित कार्यक्रमों और सेशन में भाग लेते हुए, अपनी प्रोफेशनल रिस्पॉन्सिबिलिटी का पूरी तरह से सम्मान किया है. गौरतलब है कि उन्होंने ने अपनी प्रमोशनल ड्यूटी से परे किसी भी पर्सनल अपीयरेंस या इवेंट में भाग नहीं लिया या भाग लेने के लिए कमिट नहीं किया है. ये क्लियर करना जरूरी है कि इन एक्टिविटिज में शामिल होने के लिए कोई एडीशनल फीस या पेमेंट स्वीकार नहीं किया गया है.”


इवेंट में शामिल ना होने पर तृप्ति डिमरी हुई ट्रोल, पोस्टर्स पर पोती गई कालिख, अब एक्ट्रेस ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Triptii Dimri (@tripti_dimri)

'मुंह काला करो इसका'
बता दें कि मंगलवार शाम को फिक्की एफएलओ की महिला एंटरप्रेन्योर ने तृप्ति के साथ एक सेशन का आयोजन किया था. हालांकि एक्ट्रेस इवेंट में नहीं आई. इससे समिति नाराज हो गयी. उन्होंने तृप्ति की अपकमिंग फिल्मों का बहिष्कार करने का आह्वान किया. एक महिला ने तृप्ति के पोस्ट पर कालिश पोतते हुए  कहा “मुंह काला करो इसका.”

 

वहीं वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला ने कहा, ''कोई उनकी फिल्में नहीं देखेगा. वे कमिटमेंट तो करते हैं लेकिन दिखाते नहीं हैं; उन्हें टाइम मैनेजमेंट सीखने की जरूरत है. वह कौन सी बड़ी हस्ती है? उसका नाम तक कोई नहीं जानता. हम यह देखने आये थे कि वह कौन है. अब तक उसे कोई नहीं जानता और यही उसकी जिंदगी है. वह सेलिब्रिटी कहलाने लायक बिल्कुल भी नहीं हैं.”

तृप्ति डिमरी वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो तृप्ति की लगातार दो फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं. वह राजकुमार राव के साथ विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में नजर आएंगी. इसके बाद वह कार्तिक आर्यन और विद्या बालन के साथ भूल भुलैया 3 में नजर आएंगी. फिलहाल दोनो ही फिल्मों को लेकर काफी बज है.

 

ये भी पढ़ें: सलमान खान की फिल्म से किया था डेब्यू, ऐश्वर्या राय की हमशक्ल होकर बटोरी सुर्खियां, अब सालों से गुमनाम है ये हसीना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget