एक्सप्लोरर

Corona का असर: ट्रेड एक्सपर्ट कोमल नाहटा ने कहा- बॉलीवुड को होगा 750-800 करोड़ का नुकसान

कोमल नाहटा ने कहा कि अगर बड़ी फिल्मों की रिलीज की बात की जाए तो देशभर में हिंदी फिल्मों का रोज़ाना कारोबार तकरीबन 60 से लेकर 80 करोड़ के बीच होता है.फिल्मों की शूटिंग कैंसिल करनी पड़ जाए तो यूनिट के साथ जुड़े तमाम कलाकारों व अन्य लोगों के कॉम्बीनेशन डेट्स का मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है, जिसका खमियाजा निर्माता को उठाना पड़ता है.

मुंबई: कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर देशभर के करीब आधे राज्यों में थिएटर बंद होने से फिल्मों की रिलीज प्रभावित होने हुई है. इसके अलावा जिन राज्यों में फिल्में रिलीज़ भी हो रही हैं, वहां थिएटरों में लोगों की कम उपस्थिति है. कोरोना के खौफ के चलते फिल्मों की शूटिंग भी कैंसिल हो रही है. फिल्म इंडस्ट्री को इस बड़े झटके के कारण तकरीबन 750 से 800 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ेगा. जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट कोमल नाहटा ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए यह जानकारी दी.

कोमल नाहटा ने कहा कि 750-800 करोड़ रुपये के नुकसान का उनका अनुमान महज 15-17 दिनों को लेकर है और अगर इसी तरह से आगे भी थिएटर बंद रहते हैं और फिल्मों की शूटिंग नहीं होती, तो यह नुकसान और भी बढ़ सकता है. उन्होंने कहा कि ओवरसीज मार्केट में भी हिंदी फिल्मों को रोजाना करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है.

उल्लेखनीय है रविवार के दिन फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE) ने मुम्बई में अन्य कई फिल्म संगठनों के साथ फैसला लिया था कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव की वजह से एहतियातन फिल्म, सीरियल्स, वेब शोज और ऐड फिल्मों की शूटिंग बंद रखी जाएगी.

कोमल ने कहा कि कोरोना वायरस की चपेट में आने से 'बागी 3' और 'अंग्रेजी मीडियम' को खासा नुकसान झेलना पड़ा. उन्होंने कहा कि सिर्फ 'बागी 3' को ही 25 से 30 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा है. उन्होंने कहा कि थिएटर बंद होने से जो दर्शक फिल्म देखने नहीं जा पाए और कोरोना वायरस के भय से फिल्में देखने नहीं जा रहे लोगों से होने वाला कारोबार ऐसा कारोबार है, जिसे 'डेड लॉस' कहा जाएगा यानी ऐसा नुकसान जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है.

कोमल नाहटा ने कहा कि अगर बड़ी फिल्मों की रिलीज की बात की जाए तो देशभर में हिंदी फिल्मों का रोज़ाना कारोबार तकरीबन 60 से लेकर 80 करोड़ के बीच होता है. कोमल के मुताबिक, अगर आम फिल्मों से जुड़े कारोबार की बात की जाए तो रोजाना करीब 25 करोड़ का कारोबार‌ होता है.

कोरोना वायरस के प्रभाव में शाहिद कपूर की 'जर्सी', रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' और अन्य बड़ी फिल्मों की शूटिंग रद्द होने का हवाला देते हुए कोमल ने कहा कि अगर फिल्मों की शूटिंग कैंसिल करनी पड़ जाए तो यूनिट के साथ जुड़े तमाम कलाकारों व अन्य लोगों के कॉम्बीनेशन डेट्स का मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है, जिसका खमियाजा निर्माता को उठाना पड़ता है.

कोमल ने एबीपी न्यूज़ से इस बात का भी जिक्र किया कि फिल्मों की रिलीज टलने से सालभर में रिलीज की जाने वाली तमाम फिल्मों का कैलेंडर प्रभावित होगा, ऐसे में अधिक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे से टकराएंगी और इसका नुकसान भी फिल्म के निर्माताओं को ही उठाना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें:

कैमिला कैबेलो के हवाना सॉन्ग का कोरोना वर्जन वायरल, आनंद महिंद्रा ने की लड़की की सराहना 

 oronavirus Live Updates: पुणे में अस्पताल से भागा संदिग्ध निकला पॉजिटिव, पुलिस ने घेराव कर पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office: मंडे को 'स्पाइडर मैन' का बिगड़ा खेल, 'ओह माय डॉग' भी हुई फेल, जानें- 'जना नायकन'-'धमाल 4' का कलेक्शन
मंडे को 'स्पाइडर मैन' का बिगड़ा खेल, 'जना नायकन'-'धमाल 4' का भी हुआ बंटाधार, जानें- कलेक्शन
Spider Man BO Day 12: दूसरे मंडे 'स्पाइडर मैन' की कमाई को झटका, सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई, जानें- 450 करोड़ से रह गई कितनी दूर
दूसरे मंडे 'स्पाइडर मैन' की कमाई को झटका, सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई
कभी नौकरी करती थीं जैकलीन फर्नांडीज, अब करोड़ों में हैं दौलत, अक्षय-सलमान संग दीं हिट फिल्में
कभी नौकरी करती थीं जैकलीन फर्नांडीज, अब करोड़ों में हैं दौलत, अक्षय-सलमान संग दीं हिट फिल्में
जैकी श्रॉफ के पिता के लिए छोड़ा अपना घर, अंडरवर्ल्ड के लोगों को देते थे गालियां, जानें सुनील शेट्टी के दिलचस्प किस्से
अंडरवर्ल्ड के लोगों को गालियां देते थे सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ के पिता के लिए छोड़ा था अपना घर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget