एक्सप्लोरर

Box Office: शाहरुख ने जितना घर में कमाया था, सलमान उतना दुनियाभर में नहीं कमा पाए

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने दुनियाभर के कारोबार के मामले में भी शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' को पछाड़ नहीं पाई है.

नई दिल्ली: सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से खूब धमाल मचा रही है. सलमान और कैटरीना के फैंस इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. फिल्म ने भारत में पहले दिन 33 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया है.

भारत में तो फिल्म जबरदस्त कमाई करेगी ये सभी जानते थे, लेकिन सलमान की इस फिल्म ने विदेशी सरजमीन पर भी शानदार शुरूआत हासिल की. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने यूएई में 6.08 करोड़, ऑस्ट्रेलिया में 1.01 करोड़ और न्यूजीलैंड में 38.54 करोड़ रुपए की कमाई की.

TigerZindaHai

ये है वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

गौरतलब है कि अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनी ये फिल्म यूएई, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भारत से पहले रिलीज हुई थी. फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन पर नजर दौड़ाए तो इसका पहले दिन का आंकड़ा 41 करोड़ 22 लाख 54 हजार तक पहुंच चुका है.

शाहरुख का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए सलमान

आपको बता दें कि शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर ने भारत में पहले ही दिन 44.97 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कमाई की थी. आज तक शाहरुख की इस फिल्म का पहले दिन का ये रिकॉर्ड कोई भी फिल्म नहीं तोड़ पाई है. खास बात ये है कि सलमान की टाईगर जिंदा है ने पहले दिन दुनियाभर में जितना कमाया है उससे ज्यादा शाहरुख की फिल्म ने एक ही दिन में सिनेमाघरों से बटोर लिए थे.

बता दें कि ये फिल्म भारत में कुल 4600 स्क्रीन और विदेशो में 1100 स्क्रीन पर रिलीज हुई है. कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड ये फिल्म 5700 स्क्रीन पर रिलीज हुई है. बता दें कि ये फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है. इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, अंगद बेदी, परेश रावल, अनुप्रिया, कुमुद मिश्रा, सुदीप संजीव मुख्य भूमिका में हैं. 'एक था टाइगर' का डायरेक्शन कबीर खान ने किया था, वहीं 'टाइगर जिंदा है' के निर्देशन की कमान सलमान की सुपरहिट फिल्म 'सुल्तान' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने संभाली है. इसे यशराज फिल्मस ने प्रोड्यूस किया है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sanjay Gupta Death Live Updates: संजय गुप्ता के निधन पर भावुक सेलेब्स, घर पहुंचा पार्थिव शरीर, आज होगा अंतिम संस्कार
लाइव: संजय गुप्ता के निधन पर भावुक सेलेब्स, घर पहुंचा पार्थिव शरीर, आज होगा अंतिम संस्कार
शाहरुख के बर्थडे पर आधी रात को मचेगी धूम, सिद्धार्थ आनंद ने दिया हिंट! क्या आने वाला है 'किंग' का नया टीजर?
शाहरुख के बर्थडे पर आधी रात को मचेगी धूम, क्या आने वाला है 'किंग' का नया टीजर?
तलाक के बाद भी नहीं मानी थी हार, 6 साल तक पत्नी को मनाते रहे थे संजय गुप्ता
तलाक के बाद भी नहीं मानी थी हार, 6 साल तक पत्नी को मनाते रहे थे संजय गुप्ता
'पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी 'रामायण'', साई पल्लवी का खुलासा, सीता के किरदार पर कही बड़ी बात
'पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी 'रामायण'', साई पल्लवी का खुलासा, सीता के किरदार पर कही बड़ी बात

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget