एक्सप्लोरर

Box Office: 'टाइगर जिंदा है' की कमाई 300 करोड़ के पार, अब भी नहीं थम रहा कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर 'टाइगर' की दहाड़ जारी है और सलमान खान की ये फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी अच्छी कमाई कर रही है.

नई दिल्ली: बॉक्स ऑफिस पर 'टाइगर' की दहाड़ जारी है और सलमान खान की ये फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी अच्छी कमाई कर रही है. धमाकेदार कमाई के साथ अब 'टाइगर जिंदा है' ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. फिल्म ने 18 दिनों में 311.88 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. माना जा रहा है कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर इस बात का फायदा भी मिल रहा है कि इसके बाद कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है.

आपको बता दें कि सलमान खान ने अपनी ही फिल्म 'सुल्तान' का बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ''सुल्तान'' ने 300.45 की कमाई की थी. बता दें कि इस फिल्म ने पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 206 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 85.51 करोड़ रूपये कमा कर तहलका मचा दिया था. इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार दे दिया गया है. ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है और साथ ही कैटरीना के साथ सलमान की जोड़ी को भी खूब सराहा जा रहा है.

DAY-WISE कलेक्शन

Day 1 (शुक्रवार) – 34.10 करोड़

Day 2 (शनिवार) – 35.30 करोड़

Day 3 (रविवार) – 45.53 करोड़

Day 4 (सोमवार) – 36.54 करोड़

Day 5 (मंगलवार) – 21.60 करोड़

Day 6 (बुधवार) – 17.55 करोड़

Day 7 (गुरूवार) – 15.42 करोड़

Day 8 (शुक्रवार) – 11.56 करोड़

Day 9 (शनिवार) – 14.92 करोड़

Day 10 (रविवार) – 22.23 करोड़

Day 11 (सोमवार) – 18.04 करोड़

Day 12 (मंगलवार) – 7.83 करोड

Day 13 (बुधवार) – 5.84 करोड़

Day 14 (गुरूवार) – 5.09 करोड़

Day 15 (शुक्रवार) – 3.72 करोड़

Day 16 (शनिवार) – 5.62 करोड़

Day 17 (रविवार) – 8.27 करोड़

Day 18 (सोमवार) – 2.72 करोड़

कुल कमाई - 311.88 करोड़ रुपए

ओवरसीज में भी ताबड़तोड़ कमाई जारी

सलमान खान की फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और साथ ही कई नए रिकॉर्ड्स बनाए भी हैं. हाल ही में सलमान की ''टाइगर जिंदा है'' ने ओवरसीज में करीब 110.68 करोड़ की कमाई की है. इस कमाई के जरिए दबंग खान ने शाहरुख खान की फिल्म ''चेन्नई एक्सप्रेस'' को पीछे छोड़ दिया है. ''चेन्नई एक्सप्रेस'' ने ओवरसीज में करीब 110.21 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण लीड भूमिका में थी.

आपको बता दें फिल्म ''टाइगर जिंदा है'' वर्ष 2012 में रिलीज हुई फिल्म ''एक था टाइगर'' का सेकेंड पार्ट है. फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ की हिट जोड़ी नजर आई. फिल्म की कहानी ''एक था टाइगर'' के किरदार जोया और टाइगर की कहानी को आगे बढ़ाती है. 22 दिसंबर 2017 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे दिन छा गई 'नई नवेली' की कमाई, यामी गौतम की फिल्म ने 23 परसेंट ग्रोथ के साथ किया इतना कलेक्शन
दूसरे दिन छा गई 'नई नवेली' की कमाई, यामी गौतम की फिल्म ने 23 परसेंट ग्रोथ के साथ किया इतना कलेक्शन
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
तेजप्रताप यादव के परिवार से मिलीं मल्लिका शेरावत, साथ में बाचीत करते हुए का वीडियो आया सामने
तेजप्रताप यादव के परिवार से मिलीं मल्लिका शेरावत, साथ में बाचीत करते हुए का वीडियो आया सामने
बॉक्स ऑफिस पर भाई-बहन की भिड़ंत! सनी देओल की 'सूर्या' और ईशा की 'प्रताप' की रिलीज डेट लॉक
बॉक्स ऑफिस पर भाई-बहन की भिड़ंत! सनी देओल की 'सूर्या' और ईशा की 'प्रताप' की रिलीज डेट लॉक

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget