एक्सप्लोरर
दिशा पाटनी और रितिक को लेकर आ रही खबरों को टाइगर ने बताया 'बचकाना'
रितिक को अपना आइडल और मेंटर माननेवाले, दिशा पटानी के बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की इस पूरे मसले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी थी. मुम्बई में एक प्रोडक्ट लॉन्च के मौके पर टाइगर श्रॉफ ने आखिरकार इस मसले पर अपनी चुप्पी तोड़ी.

मुम्बई : बॉलीवुड के गलियारों में इस तरह की अफवाहें थीं कि रितिक रोशन ने टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की थी. इस खबर के मीडिया में आने के बाद रितिक रोशन का पारा चढ़ गया था और उन्होंने खबर छापने वाले एक अखबार की वेबसाइट को ट्वीट कर लताड़ा भी था. वहीं, रितिक रोशन के साथ जल्द एक फिल्म में नजर आनेवाली दिशा पटानी ने इस तरह की अफवाहों को बेहूदा ठहराते हुए रितिक को एक नेक दिल इंसान बताया था और इस मसले पर उन्हें क्लीन चिट देते हुए खुद को उनका बड़ा फैन भी बताया था. मगर हमेशा से रितिक को अपना आइडल और मेंटर माननेवाले, दिशा पटानी के बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की इस पूरे मसले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी थी. मुम्बई में एक प्रोडक्ट लॉन्च के मौके पर टाइगर श्रॉफ ने आखिरकार इस मसले पर अपनी चुप्पी तोड़ी. रितिक और दिशा के मामले पर एबीपी न्यूज़ ने जब टाइगर श्रॉफ से सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'ये पार्ट ऐंड पार्सल है इस इंडस्ट्री का. ये सिर्फ रितिक की बात नहीं है, हर स्टार को इस तरह की चीजों से गुजरना पड़ता है. जब आप लाइमलाइट में होते हो, तो आप सबके लिए एक इजी टार्गेट बन जाते हो."
टाइगर ने आगे कहा, 'हालांकि ये एक बहुत बचकानी सी अफवाह थी. मैं दोनों को (रितिक और दिशा) को अच्छी तरह से जानता हूं. ऐसी कोई बात नहीं थी. दोनों ने बेहद खूबसूरत इंसान हैं. रितिक ने 'स्टूडेंट ऑफ ईयर 2' के लिए 'नो किसिंग क्लॉज' साइन किये जाने की खबर को भी पूरी तरह से गलत और अफवाह बताया. टाइगर ने कहा कि उनकी हर फिल्म में किसिंग सीन्स रहे हैं और बतौर एक्टर सभी को सीन्स की डिमांड के हिसाब से काम करना पड़ता है. टाइगर श्रॉफ यशराज की आनेवाली फिल्म में रितिक रोशन के साथ काम करने जा रहे हैं. इस पर टाइगर कहा, "मेरे लिए ये किसी सपने के सच होने जैसा है. मैं रितिक को एक एक्टर, एक इंसान के तौर पर बहुत ज्यादा मानता हूं. मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं. मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. हम अक्टूबर से शूट करनेवाले हैं, जिसे लेकर मैं बहुत एक्साइटेड हूं."
टाइगर ने आगे कहा, 'हालांकि ये एक बहुत बचकानी सी अफवाह थी. मैं दोनों को (रितिक और दिशा) को अच्छी तरह से जानता हूं. ऐसी कोई बात नहीं थी. दोनों ने बेहद खूबसूरत इंसान हैं. रितिक ने 'स्टूडेंट ऑफ ईयर 2' के लिए 'नो किसिंग क्लॉज' साइन किये जाने की खबर को भी पूरी तरह से गलत और अफवाह बताया. टाइगर ने कहा कि उनकी हर फिल्म में किसिंग सीन्स रहे हैं और बतौर एक्टर सभी को सीन्स की डिमांड के हिसाब से काम करना पड़ता है. टाइगर श्रॉफ यशराज की आनेवाली फिल्म में रितिक रोशन के साथ काम करने जा रहे हैं. इस पर टाइगर कहा, "मेरे लिए ये किसी सपने के सच होने जैसा है. मैं रितिक को एक एक्टर, एक इंसान के तौर पर बहुत ज्यादा मानता हूं. मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं. मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. हम अक्टूबर से शूट करनेवाले हैं, जिसे लेकर मैं बहुत एक्साइटेड हूं." और पढ़ें























