एक्सप्लोरर

जानिए- 23 साल पहले किस जवाब ने ऐश्वर्या राय बच्चन को बनाया था मिस वर्ल्ड

नई दिल्ली: आज जब मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है तो दुनिया में उसके हुस्न के साथ उनके जवाब देने की कला की तीरीफ हो रही है, हर कोई ये जानना चाह रहा है कि आखिर वो कौन से सवाल थे जिसका शानदार जवाब देकर मानुषी ने दुनिया में अपना मकाम बनाया है. लेकिन हम आपको अतीत में ले चलते हैं, आज से तकरीबन 23 साल पहले ऐश्वर्या राय बच्चन भारत समेत पूरे विश्व में तब चर्चा में आ गई थी जब 1994 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था. उस समय ऐश मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बनी थी. तब उनके जवाब को दुनिया में सराहा गया था. 19 नबंवर 1994 को साउथ अफ्रीका के सन सिटी में हुए उस आयोजन में 86 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. ऐश्वर्या की उम्र उस समय 21 साल थी. ऐश्वर्या राय, जिनकी गिनती आज भी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में की जाती है प्रतियोगिता के वक्त मॉडलिंग इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुकी थी. हालांकि ऐश्वर्या की सुंदरता और कॉन्फिडेंस ने प्रतियोगिता के जजों को काफी प्रभावित किया था लेकिन ऐश से फाइनल राउंड में पूछे गए अंतिम प्रश्न के उत्तर ने उन्हें यह खिताब दिलाने में अहम रोल अदा किया. ये था आखिरी सवाल प्रतियोगिता की जज और एक्ट्रेस कैथरीन केली लैंग ने ऐश्वर्या से सवाल पूछा कि मिस वर्ल्ड 1994 में क्या क्वालिटीज होनी चाहिए ? ऐश्वर्या ने समय बर्बाद किए बगैर जवाब दिया कि "आज तक जितनी भी मिस वर्ल्ड हुई हैं उनका उदाहरण ही इस प्रश्न के जबाव के लिए काफी है. अब से पहले जो मिस वर्ल्ड हुई हैं उनके अंदर उन लोगों के प्रति दया और सम्मान था जो समाज में वंचित हैं. हमारे पास ऐसे लोग हैं जो उन बाधाओं से परे देख सकते हैं जो कि अन्य लोगों ने बनाई है. राष्ट्रीयता और रंग भेद हमें उनसे परे देखना होगा और यही एक सच्ची मिस वर्ल्ड बनाएगा...एक सच्चा व्यक्ति एक असली व्यक्ति." जैसे ही ऐश्वर्या ने अपना जवाब पूरा किया हॉल में तालियां बजने लगी और उनके जबाव ने लोगों को कितना प्रभावित किया था इसका अंदाजा लग गया. देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गजेंद्र चौहान ने नसीरुद्दीन शाह को दिया चैलेंज, बोले- चुनाव लड़िए, आपके खिलाफ लड़कर आपको हराऊंगा
गजेंद्र चौहान ने नसीरुद्दीन शाह को दिया चैलेंज, बोले- चुनाव लड़िए, आपके खिलाफ लड़कर आपको हराऊंगा
Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: बॉलीवुड हसीनाओं ने पिया के नाम से रचाई मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान की तस्वीरें आईं सामने
लाइव: बॉलीवुड हसीनाओं ने पिया के नाम से रचाई मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान की तस्वीरें आईं सामने
'क्या बकवास कर रही है?', तारा सुतारिया पर तंज कसने पर ट्रोल हुईं जान्हवी कपूर
'क्या बकवास कर रही है?', तारा सुतारिया पर तंज कसने पर ट्रोल हुईं जान्हवी कपूर
शाहरुख के बर्थडे पर 2 नवंबर को होगा बड़ा धमाका? सिद्धार्थ आनंद के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
शाहरुख के बर्थडे पर 2 नवंबर को होगा बड़ा धमाका? सिद्धार्थ आनंद के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget