एक्सप्लोरर

नयनतारा, सामंथा, जैस्मिन भसीन सहित ये 5 एक्ट्रेस इस हफ्ते बुरी तरह हुईं ट्रोल, जानें क्या थी वजह

सोशल मीडिया पर इस हफ्ते कई सेलिब्रिटी को ट्रोल किया गया. नयनतारा और जैस्मिन भसीन से लेकर दीपिका सिंह गोयल जैसी सेलिब्रिटी इसमें शामिल थीं. इन एक्ट्रेस को अलग-अलग कारणों से ट्रोल किया गया. 

यह हफ्ता वाकई बहुत अजीब था. बेतुके कारणों से सोशल मीडिया पर कई सेलिब्रिटी को ट्रोल किया गया. नयनतारा और जैस्मीन भसीन से लेकर दीपिका सिंह गोयल सहित कई सेलिब्रिटीज इसका सामना करना पड़ा. इन पांच अभिनेत्रियों को पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रोल किया गया .

नयनतारा
 सुपरस्टार नयनतारा ने फिल्म निर्माता और अपने बॉयफ्रेंड विग्नेश शिवन के साथ वैक्सीन लगवाते  हुए एक तस्वीर शेयर की थी. हालांकि तस्वीर के एंगल से ऐसा लग रहा था कि नर्स के हाथ में वैक्सीन नहीं है. कई लोगों ने फोटो को फर्जी बताते हुए उनको ट्रोल किया. नयनतारा की टीम ने आरोपों का तुरंत जवाब दिया और एक स्टेटमेंट कर कहा कि एक्ट्रेस ने सच में वैक्सीन लगवाई है.
 
सामंथा अक्किनेनी
सामंथा अक्किनेनी द फैमिली मैन 2 के साथ वेब सीरीज़ डेब्यू कर रही हैं. वे भी हाल ही में ट्रोल हुई थीं. द फैमिली मैन 2 का ट्रेलर कुछ दिन पहले ऑनलाइन जारी किया गया था. उन्हें तमिल मूल की एक चरमपंथी की भूमिका निभाने के लिए ट्रोल किया गया था. सोशल मीडिया पर 'फैमिली मैन 2 अगेंस्ट तमिलियंस' हैशटैग का इस्तेमाल कर सामंथा को ट्रोल किया गया. 
 

जैस्मिन भसीन
जैस्मिन भसीन के लिए ट्रोलिंग कोई नई बात नहीं है. जब से एक्ट्रेस ने बिग बॉस 14 में हिस्सा लिया था, तब से जैस्मिन भसीन को काफी ट्रोल किया जा रहा है. लोगों ने उन्हें घमंडी कहा और क्या-क्या नहीं कहा. अभिनेत्री ने इसका जवाब देते हुए कहा कि लोग किसी सेलिब्रिटी के घमंडी होने या काम में व्यस्त होने के बीच की बारीक लाइन को नहीं समझते हैं.
 
गौहर खान
गौहर खान ने एक रील वीडियो अपलोड किया था जिसमें वह बेड पर लेटी हुई नजर आ रही थीं. वह जैद के पैरों के पास दिख रही थीं. एक सोशल मीडिया यूजर उन्हें यह कहते हुए ट्रोल कर रहा है कि एक महिला हमेशा एक पुरुष के चरणों में होती है. अभिनेत्री ने उन्हें जवाब देते हुए कहा, "नॉ लूजर,  इसे आराम, दोस्ती, प्यार कहा जाता है. इस्लाम में महिला को पुरुष से ऊपर या नीचे नहीं बताया गया है. यह उसके बराबर होती है और इसलिए वह उसके दिल के करीब हो सकती है. बात करने से पहले कुछ सीखें."

दीपिका सिंह गोयल
हाल ही में दीया और बाती हम फेम दीपिका सिंह ने एक रील वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह तौकते तूफान में डांस करती नजर आ रही थीं. तूफान से हालात गंभीर होने और इस बीच एक्ट्रेस के मस्ती करने को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया. लोगों ने उन्हें फटकार लगाई और उसे सुरक्षित रहने और संवेदनशील बनने लिए कहा क्योंकि तूफान से बहुत सारे लोग प्रभावित हुए थे. ऐसा लगता है कि लोग इन दिनों हर चीज के लिए सेलिब्रिटीज को ट्रोल कर रहे हैं.


 यह भी पढ़ें-
न्यूड वीडियो लीक होने पर राधिका आप्टे का सामने आया दर्द, बोलीं- चार दिन से बाहर नहीं निकल पाई, ड्राइवर से लेकर वॉचमैन तक पहचान गए थे

Indian Idol 12: विवादों में है रिएलिटी शो, आदित्य नारायण बोले- IPL बंद हुआ तो लोग शो पर निकाल रहे हैं गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
Dhamaal 4 Day 19 BO: 'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस धमाका

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget