एक्सप्लोरर

शादी के बाद सोनम कपूर ने दो बार बदला अपना नाम, अब सामने आई वजह

क्या आपको पता है कि उन्होंने किसके कहने पर अपना नाम बदला? चलिए आपको बताते हैं नाम बदलने की पूरी कहानी

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने शादी के तुरंत बाद अपना नाम बदल लिया. पहले उन्होंने अपना नाम बदलकर सोनम कपूर आहूजा कर लिया और फिर कुछ समय एक बाद इसे भी बदलकर सोनम के. आहूजा किया. क्या आपको पता है कि उन्होंने किसके कहने पर अपना नाम बदला? आपको यहां बताते हैं नाम बदलने की पूरी कहानी.

दरअसल सोनम के पति आनंद आहूजा को न्यूमेरोलॉजी में विश्वास करते हैं. उनके लिए कौन सा नंबर अच्छा है और क्या बदलने से फायदा हो सकता है ये जानने के लिए वो सेलिब्रिटी न्यूमेरोलॉजिस्ट संजय जुमानी से सलाह लेते रहते हैं. संजय जुमानी के कहने पर ही सोनम कपूर ने अपना नाम दोबारा बदला और सोनम के. आहूजा कर लिया.

???? #EverydayPhenomenal

A post shared by SonamKAhuja (@sonamkapoor) on

संजय जुमानी के अनुसार सोनम कपूर आहूजा नाम उनके करियर के लिए ठीक नहीं है. इस वजह से उन्होंने सोनम कपूर को नाम बदलने की सलाह दी. ये उनके पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही मामलों में फायदाजनक साबित होगा.

शादी के बाद सोनम कपूर ने दो बार बदला अपना नाम, अब सामने आई वजह

आपको जानकर दिलचस्प लगेगा कि आनंद ने अपने बॉस्केटबॉल की जर्सी का नंबर भी संजय जुमानी से पूछकर लिया था. खबरों के मुताबिक संजय जुमानी ने ही आनंद को 24 या 33 नंबर लेने की सलाह दी थी. आनंद को फुटबॉल और  बॉस्केट  बॉल दोनों का शौक है और वो अपने सोशल मीडिया पर भी इनसे जुड़ी खूब सारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.

बॉलीवुड सितारों की फिल्मी पार्टी में अंदर क्या होता है, देखें- 'स्त्री' के रैप पार्टी की Inside Video

शादी के बाद जब  सोनम कपूर ने नाम बदला तो उनकी खबू आलोचना भी हुई. कुछ लोगों ने उन पर आरोप लगाया कि वो एक तरफ फेमिनिस्ट होने के दावे करती हैं और दूसरी तरफ ऐसी परंपराओं का पालन करती है. अब सोनम कपूर ने इस पर भी खुलकर बात की है. कान्स में पहुंची सोनम ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि वह हमेशा नारीवादी रही हैं और नाम बदलने की पसंद उनकी है ना कि किसी और की. सोनम ने कहा , ‘‘कपूर भी मेरे पिता का नाम है तो यह भी एक तरह से पुरुष का नाम है. मैंने दोनों को अपनाना चुना.''

शादी के बाद सोनम कपूर ने दो बार बदला अपना नाम, अब सामने आई वजह

इन्हीं आलोचनाओं के बीच आनंद आहूजा ने भी अपने नाम में सोनम के नाम का पहला अक्षर 'S' जोड़ लिया. इस पर भी सोनम ने बात की. सोनम ने कहा, ''आनंद ने भी अपना नाम बदला लेकिन किसी ने भी उस बारे में नहीं लिखा. मैंने बस सोशल मीडिया पर ऐसा करने का फैसला किया क्योंकि वह मेरा प्लेटफॉर्म है यह कहने के लिए कि मैंने अपनी मर्जी से कुछ चुना है.’’

सोनम कान्स में हिस्सा लेकर मुंबई  वापस लौट आई हैं. अब वो अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में जुट जाएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप
एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप
इमरान खान के विवाद के बीच राज ठाकरे के घर पहुंचे आमिर खान, 1 घंटे से मुलाकात जारी
इमरान खान के विवाद के बीच राज ठाकरे के घर पहुंचे आमिर खान, 1 घंटे से मुलाकात जारी
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
4000 करोड़ी 'रामायणम' का लॉस एंजिल्स में होगा वर्ल्ड प्रीमियर
4000 करोड़ी 'रामायणम' का लॉस एंजिल्स में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget