एक्सप्लोरर

The Kerala Story का लगातार हो रहा विरोध, तमिलनाडु के थिएटर्स में आज से स्क्रीनिंग हुई बंद

The Kerala Story: फिल्म द केरला स्टोरी पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. तमिलनाडु में फिल्म को लेकर लगातार हो रहे विरोध के चलते आज से स्क्रीनिंग रोक दी गई है.

The Kerala Story: द केरला स्टोरी का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म को कुछ राज्यों में तो काफी समर्थन मिल रहा है, लेकिन तमिलनाडु में फिल्म का विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस फिल्म का विरोध बढ़ने पर तमिलनाडु में इस फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी गई है. केरल के मल्टीप्लेक्स थिएटरों ने कानूनी व्यवस्था और फिल्म की खराब प्रतिक्रिया का हवाला देते हुए केरल में फिल्म की स्क्रीनिंग पर आज से रोक लगा दी है.

मल्टीप्लेक्स मालिकों ने लिया फैसला
तमिलनाडु में नाम तमिलर काची (एनटीके) ने शनिवार को चेन्नई में 'द केरल स्टोरी' की रिलीज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इसके निर्माता, एक्टर और निर्देशक सीमन के खिलाफ नाम तमिलर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्काईवॉक मॉल के पास चेन्नई अन्ना नगर आर्च में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसे देखते हुए थिएटर ऑनर्स ने कानूनी व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रदेशभर में इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है.

क्यो हो रहा ‘केरल स्टोरी’ पर विवाद?
सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित ‘द केरल स्टोरी’ में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.'द केरल स्टोरी' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म खासी विवादों में है. दरअसल इसमें दावा किया गया था कि राज्य की 32,000 लड़कियां लापता हो गईं और बाद में आतंकवादी समूह, इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) में शामिल हो गई थीं.

कांग्रेस और सीपीआई (एम) ने फिल्म की आलोचना
कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) और कांग्रेस ने फिल्म के मेकर्स की आलोचना की है और कहा है कि वो संघ परिवार के प्रचार को आगे बढ़ा रहे हैं. 'लव जिहाद' का हौवा खड़ा कर राज्य को धार्मिक उग्रवाद का केंद्र बनाया जा रहा है. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी संघ परिवार पर "सांप्रदायिकता के जहरीले बीज बोकर" राज्य में धार्मिक सद्भाव को नष्ट करने की कोशिश करने का आरोप लगाए हैं. वहीं दूसरी ओर, इस फिल्म को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने केरल के सीएम और सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) के रुख को "दोहरा मानदंड" कहा है.

यह भी पढ़ें: Bollywood Celebs Dance Performance in Weddings: शाहरुख खान से लेकर ऋतिक रोशन तक, शादियों में डांस करने के लिए इतना चार्ज करते हैं बॉलीवुड सितारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
'अपने बच्चों को शैतानी वामपंथियों से बचाओ', PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के सपोर्ट में आईं कंगना रनौत
'अपने बच्चों को शैतानी वामपंथियों से बचाओ', PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के सपोर्ट में आईं कंगना रनौत
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर का वेडिंग लुक वायरल, फैंस बोले- ऐसी होनी चाहिए थी 'धड़क' की एंडिंग
जाह्नवी-ईशान का वेडिंग लुक वायरल, फैंस बोले- ऐसी होनी चाहिए थी 'धड़क' की एंडिंग
आर्यन खान के साथ स्पॉट हुईं विनी तकैर कौन हैं? जानें डेनिश सिंगर के बारे में सबकुछ
आर्यन खान के साथ स्पॉट हुईं विनी तकैर कौन हैं? जानें डेनिश सिंगर के बारे में सबकुछ

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget