एक्सप्लोरर

Thappad Box Office Collection Day 5: तापसी पन्नू की 'थप्पड़' ने पांच दिनों में किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Thappad Box Office Collection Day 5: 'थप्पड़' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है. इस फिल्म का निर्देशन 'मुल्क' और 'आर्टिकल 15' जैसी फिल्में बना चुके अनुभव सिन्हा ने किया है.'थप्पड़' में तापसी पन्नू ने मुख्य किरदार अदा किया है. ये फिल्म वीकडेज़ पर भी अच्छी कमाई कर रही है.

Thappad Box Office Collection Day 5: तापसी पन्नू की हालिया रिलीज़ फिल्म 'थप्पड़' ने सिनेमाघरों में अपनी अच्छी कमाई का सिलसिला पांचवें रोज़ भी जारी रखा. फिल्म ने मंगलवार को भी दो करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. फिल्म ट्रेड के जानकार 'थप्पड़' जैसी छोटे बजट की फिल्म को मिल रहे इस रिस्पॉन्स को अच्छा बता रहे हैं.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म की कमाई की जानकारी दी है. उनके मुताबिक फिल्म ने मंगलवार को पांचवें दिन 2.21 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई पांच दिनों में 19.13 करोड़ रुपये हो गई है. वीकडेज़ में भी फिल्म ने अपनी लय बरकार रखी है.

Day Wise Thappad Box Office Collection

DAY 1 - 3.07 करोड़ रुपये DAY 2 - 5.05 करोड़ रुपये DAY 3 - 6.54 करोड़ रुपये DAY 4 - 2.26 करोड़ रुपये DAY 5 - 2.21 करोड़ रुपये

Total- 19.13 करोड़ रुपये

 

उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म पहले हफ्ते में 23 करोड़ रुपये के आस पास की कमाई कर सकती है. हालांकि अगले हफ्ते 6 मार्च को टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की बागी 3 रिलीज़ हो रही है. इसलिए अगले हफ्ते फिल्म की स्क्रीन्स कम होना तय है, जिससे इसकी कमाई पर बड़ा असर पड़ेगा.

इस फिल्म में तापसी पन्नू ने मुख्य किरदार अदा किया है. उनके पति के रोल में पवेल गुलाटी हैं, जिनके अभिनय की भी तारीफ हो रही है. इस फिल्म में दीया मिर्ज़ा, कुमुद मिश्रा, रत्ना पाठक शाह और तन्वी आज़मी जैसे कई मझे हुए कलाकार हैं. मुल्क और आर्टिकल 15 के बाद अनुभव सिन्हा की ये तीसरी फिल्म है, जो कि समाज में मौजूद एक मुद्दे को अच्छे से उठा रही है. खास बात ये है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी अनुभव सिन्हा ने ही लिखी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mandakini Himachal Photo: पहाड़ों के बीच फिर दिखा मंदाकिनी का खूबसूरत अंदाज, हिमाचली पहनावे में आईं नजर
पहाड़ों के बीच फिर दिखा मंदाकिनी का खूबसूरत अंदाज, हिमाचली पहनावे में आईं नजर
Dhamaal 4 BO Collection Day 3 Live Updates: 9 बजे तक 62 करोड़ के पार पहुंची 'धमाल 4', बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, जानें संडे कलेक्शन
Live Updates: 9 बजे तक 62 करोड़ के पार पहुंची 'धमाल 4', बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, जानें संडे कलेक्शन
Sunday BO Collection Live: रविवार को 'धमाल 4' ने 9 बजे तक कर ली 26 करोड़ की कमाई, 'लेनिन' का जानें हाल
रविवार को 'धमाल 4' ने 9 बजे तक कर ली 26 करोड़ की कमाई, 'लेनिन' का जानें हाल
S Janaki Last Rites: राजकीय सम्मान के साथ हुआ 'जानकी अम्मा' का अंतिम संस्कार, फूट-फूटकर रोए फैंस
राजकीय सम्मान के साथ हुआ 'जानकी अम्मा' का अंतिम संस्कार, फूट-फूटकर रोए फैंस

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget