एक्सप्लोरर

तनुश्री दत्ता का बड़ा आरोप- नाना पाटेकर सहित बॉलीवुड माफिया मुझे डरा रहे, परेशान कर रहे

तनुश्री दत्ता ने एबीपी न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में नाना पाटेकर पर फिर गंभीर आरोप लगाया है. एक्ट्रेस ने कहा है-ये सिर्फ एक शख्स नहीं, पूरा बॉलीवुड माफिया गैंग और अंडरवर्ल्ड मुझे टारगेट कर रहा है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर रोते हुए एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें उन्होंने बताया था कि घर में भी उन्हें परेशान किया जा रहा है. तनुश्री ने अब एबीपी न्यूज से खास बातचीत में इस बताया कि उन्हें कौन परेशान कर रहा है.

बॉलीवुड गिरोह भी है शामिल

तनुश्री दत्ता ने कहा- 'नाना पाटेकर की इन्वॉलमेंट है. इसमें वो अकेला नहीं है. बॉलीवुड माफिया, गिरोह भी इसमें शामिल है. हम सबको पता है कि सुशांत सिंह के साथ क्या हुआ था. उनके करीबी लोगों को हटाया गया था. ऐसा ही मेरे साथ भी हो रहा है. वो अकेला ऑपरेट नहीं कर रहा है.'

तनुश्री ने कहा- 'इन सबको डर है कि मैंने कर लिया तो...ये लड़कियों को डराना चाहते हैं कि सारी लड़कियों को डराना चाहते हैं. वो खुद बोल चुका है कि वो एक्टर नहीं होता तो अंडरवर्ल्ड में होता. वो अच्छा इंसान तो है नहीं. उसने अपना कैरेक्टर दिखा दिया है. इसमें अंडरवर्ल्ड का हाथ मुझे दिखता है. ये लोग फोन, ईमेल हैक कर रहे हैं. अकाउंट हैक कर रहे हैं. पैसे भी निकल गए थे.'

चीप रियलिटी शो में नहीं जाना है

तनुश्री ने आगे कहा- 'आज के दिन मेरे साथ कुछ हो जाता है, मेरी मौत हो जाती है तो...दूसरे किसी का नाम नहीं लेना चाहती हूं नाना पाटेकर के अलावा किसी का नाम लेना नहीं चाहती हूं. दूसरी हिरोइनों जैसे काम करती हैं, मुझे वो सब नहीं करना है. मुझे हीरो के फार्महाउस में नहीं जाना है. मुझे चीप रिएलिटी शो में नहीं जाना है. मैं कल जाउंगी पुलिस स्टेशन और बातें करुंगी कि क्या करना है. जो वीडियो देखा है वो मेरी फर्स्टेशन है. पांच साल से मैंने बहुत कुछ झेला है. मुझसे अब झेला नहीं जा रहा है. मुझे कल रोना आ गया.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tanushree Dutta Miss India Universe (@iamtanushreeduttaofficial)

'दूसरी हिरोइनों जैसे काम करती हैं, मुझे वो सब नहीं करना है. मुझे हीरो के फार्म हाउस में नहीं जाना है. मुझे चीप रिएलिटी शो में नहीं जाना है. मैं कल जाउंगी पुलिस स्टेशन और बातें करुंगी कि क्या करना है. जो वीडियो देखा है वो मेरी फर्स्टेशन है. पांच साल से मैंने बहुत कुछ झेला है. मुझसे अब झेला नहीं जा रहा है. मुझे कल रोना आ गया.'

उपसभापति नीलम गोर्हे ने वीडियो पर किया रिएक्ट

विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोर्हे ने तनुश्री दत्ता के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि घरेलू हिंसा का मामला बेहद गंभीर है और देश के कई हिस्सों में ऐसी घटनाएं हो रही हैं, कहीं महिलाओं को कुकर में पकाया जा रहा है. सिर्फ वीडियो देखकर इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए, पुलिस इस पर निश्चित ही स्वतः संज्ञान लेगी. हमारे पास इस संबंध में कानून हैं, महाराष्ट्र में फैमिली कोर्ट भी मौजूद है. मैं राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) से अपील करूंगी कि वे इस वीडियो की जांच करें और तनुश्री दत्ता को राहत दें. मैं राज्य महिला आयोग से भी इस विषय पर बात करूंगी.

ये भी पढ़ें: पीक पर छोड़ी एक्टिंग, विपश्यना की और फिर नाना पाटेकर पर केस किया, अब कहां हैं तनुश्री दत्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday OTT & Theatre Release: मई के आखिरी फ्राइडे थिएटर से ओटीटी पर धुआंधार एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रही ये जबरदस्त 13 फिल्में-सीरीज
मई के आखिरी फ्राइडे थिएटर से ओटीटी तक धुआंधार एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रही ये जबरदस्त 13 फिल्में-सीरीज
जब बेटी रेने को गोद लेने पर भाग गया था सुष्मिता सेन का मैनेजर, कहा था- 'तुम्हे अब कैरेक्टर रोल भी नहीं मिलेंगे'
जब बेटी रेने को गोद लेने पर भाग गया था सुष्मिता सेन का मैनेजर, कहा था- 'तुम्हे अब कैरेक्टर रोल भी नहीं मिलेंगे'
स्वीडिश फैन पर चढ़ा 'धुरंधर' का खुमार, 'गहरा हुआ' गाने पर बनाई रील, वायरल वीडियो देख मेकर्स ने की तारीफ
स्वीडिश फैन पर चढ़ा 'धुरंधर' का खुमार, 'गहरा हुआ' गाने पर बनाई रील, वायरल वीडियो देख मेकर्स ने की तारीफ
गोविंदा को इम्प्रेस करने के लिए सुनीता ने 15 साल की उम्र में किया था ये काम, खुद किया खुलासा, बोल- ‘मेरे पति को खाने का बहुत शौक था’
‘मेरे पति को खाने का बहुत शौक था’,गोविंदा को इम्प्रेस करने के लिए सुनीता ने 15 साल की उम्र में किया था ये काम

वीडियोज

Karnataka CM | Siddaramaiah Resignation: 'मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं'- सिद्धारमैया | DK Shivakumar
Israel Attack On Lebanon: नहीं मान रहा इजरायल, लेबनान में भारी तबाही | Netanyahu | Iran | Trump | US
Breaking | US Iran War: ईरान के सैन्य ठिकाने पर भयंकर हमला! | Trump | Nuclear Deal
Israel Attack On Lebanon: इजरायल की एयर स्ट्राइक से भारी तबाही, लेबनान में दहशत! | Netanyahu | Iran
Breaking | US Iran War: ईरान की सीक्रेट मिलिट्री साइट पर भयंकर हमला! | Trump | Nuclear Deal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक का नाटक ब्रेकफास्ट पर खत्म! सिद्धारमैया ने लगाया गले तो DK शिवकुमार ने छुए CM के पैर
कर्नाटक का नाटक ब्रेकफास्ट पर खत्म! सिद्धारमैया ने लगाया गले तो DK शिवकुमार ने छुए CM के पैर
पंजाब विधासनभा चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा फैसला, बदला गया अध्यक्ष, सरदार केवल सिंह ढिल्लों को जिम्मेदारी
पंजाब विधासनभा चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा फैसला, बदला गया अध्यक्ष, केवल सिंह को जिम्मेदारी
बंदर अब्बास पोर्ट पर हमले का ईरान ने लिया बदला, IRGC ने अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना
बंदर अब्बास पोर्ट पर हमले का ईरान ने लिया बदला, IRGC ने अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना
VAIBHAV SOORYAVANSI: गेंदबाज से कोई फर्क न पड़ना ही वैभव की जीत का मंत्र- ध्रुव जुरेल
VAIBHAV SOORYAVANSI: गेंदबाज से कोई फर्क न पड़ना ही वैभव की जीत का मंत्र- ध्रुव जुरेल
Drishyam 3 BO Day 7: ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन की धुआंधार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन भी की दमदार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
'उन्होंने मेरा बार-बार...', बागी हुईं TMC सांसद काकोली घोष, स्पीकर को चिट्ठी लिख ममता के करीबी पर लगाए गंभीर आरोप
'उन्होंने मेरा बार-बार...', बागी हुईं TMC सांसद काकोली घोष, स्पीकर को चिट्ठी लिख ममता के करीबी पर लगाए गंभीर आरोप
किन कारणों से खेत में लग जाती है आग? ये गलतियां हर साल करते हैं ज्यादातर किसान, ऐसे रखें ध्यान
किन कारणों से खेत में लग जाती है आग? ये गलतियां हर साल करते हैं ज्यादातर किसान, ऐसे रखें ध्यान
Tips for Comfortable Sleep: रात को नहीं आ रही नींद, करें ये काम और चैन से सो जाएं
रात को नहीं आ रही नींद, करें ये काम और चैन से सो जाएं
Embed widget